लाइव टीवी

Thandai ke fayde : होली पर ठंडाई पीने के 5 फायदे, जानें क‍िन वजहों से करना चाह‍िए ठंडाई का सेवन

Updated Mar 26, 2021 | 11:30 IST

ठंडाई को होली के दिन अधिकतर घरों में बनाया जाता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करती है।

Loading ...
होली में ठंडाई पीने के फायदे
मुख्य बातें
  • ठंडाई पीने से पेट में जलन की समस्या दूर होती है
  • यह कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है
  • ठंडाई एंटी डिप्रेशन और एक एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर भी काम करती है

Benefits of Drinking Thandai in Holi: होली हमारे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस साल यह 29 मार्च को मनाई जाएगी। होली में अगर ठंडाई ना हो तो होली का मजा मजा अधूरा होता है। कहा जाता है, कि होली में गर्मी रहती है, ऐसे में तला भुना पकवान खाने से पेट में अनेकों तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। ठंडाई उन सारी समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक मदद करता है। यदि आप होली के दिन इसका सेवन करें, तो पेट में जलन की समस्याव और कब्ज जैसी समस्याएं आसानी से दूर हो सकती हैं। तो आइए जाने होली में ठंडाई पीने के और क्या-क्या फायदे हैं।

होली में ठंडाई पीने के फायदे

1. कब्ज की समस्या करें दूर

होली में अक्सर लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। तला भुना पकवान खाने की वजह से हमारे पेट में अक्सर कब्ज की शिकायत हो जाती है। ठंडाई में मिलाएं जाने वाला खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पेट की जलन की समस्या दूर करने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।

2. पाचन क्रिया को बनाएं मजबूत

ठंडाई का स्वाद बना बढ़ाने के लिए लोग उस में अक्सर सौंफ का इस्तेमाल करते है। आपको बता दें कि सौंफ में एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण काफी पाए जाते है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट को ठंडा रखता हैं।

3. ब्लोटिंग की समस्या को करें दूर

ठंडाई में मिलाएं जाने वाला मेथी और सौंफ पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ-साथ  ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करता हैं। ठंडाई पेट फूलने की समस्या को भी दूर करता है।

4. शरीर को दे एनर्जी

ठंडाई में अक्सर लोग तरबूज, कद्दू, बादाम और पिस्ता जैसे चीजों का इस्तेमाल करते हैं। यह सारी चीज हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।

5. इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत

ठंडाई पीने से हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। केसर मिलने के कारण यह एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर भी काम करता हैं।