लाइव टीवी

Anti-Aging Diet: ढलती उम्र पर लगेगा ब्रेक, बस रोज खाना शुरू कर दें ये सुपरफूड

Updated Jan 28, 2020 | 07:00 IST

हर कोई चाहता है कि उसकी उम्र का असर उसके शरीर और स्किन पर नजर न आए, लेकिन यदि खानपान सही न हो तो यह सपना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए अपनी डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Anti-Aging Diet
मुख्य बातें
  • अधिक से अधिक रफेज वाली चीजें खाएं
  • रात के समय एक गिलास दूध पीएं
  • लाल की जगह हरे सेब को प्राथमिकता दें

बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान का गलत तरीका इंसान को तेजी से बूढ़ा बनाती हैं। कई बार जवान होने के बाद भी लोगों की स्किन और शरीर की ताकत बूढ़े लोगों जैसी नजर आती है। इसके पीछे कारण खानपान का सही न होना और गलत लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार होती है। समय से पहले बाल सफेद होना या चेहरे पर झुर्रियां नजर आना अथवा घुटने की समस्या अब बुढ़ापे की निशानी नहीं रहीं। 

अब इन समस्याओं से यंग लोग भी जूझ रहे हैं। लेकिन थेाड़ी सी सावधानी और खानपान में सुधार कर समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं जिसे, यदि रोज आहार में शामिल किया जाए तो ढलती उम्र थम सकती है।

1- रोज एक गिलास दूध
शरीर में ज्यादातर लोगों के कैल्शियम की कमी पाई ही जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपने आहार में कैल्शियम रिच फूड की अनदेखी हमेशा ही करते हैं। हमें ऐसा लगता है कि दूध पीना केवल बच्चों के लिए ही जरूरी है, लेकिन ये सोच बदलनी होगी। हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए रोज रात में एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी नहीं होगी।

2- पालक और अनाज खाएं
अच्छे दिमाग और सक्रियता के लिए जरूरी है कि शरीर में आयरन की मात्रा सही हो। यदि ऑयरन या फॉलिक एसिड की शरीर में कमी होगी तो उसका असर दिमाग और शरीर की सक्रियता पर पड़ता है। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन का सही होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में बींस,आलू,पालक, चुकंदर, अनार, साबूत अनाज आदि शामिल करें।

3- सेब खाने की डाले आदत
वैसे तो सेब कोई भी खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन आप हरा सेब खाएंगे तो ये बेहद अच्छा होगा। सेब में अच्छी मात्रा में विटामिन, मिनिरल्स और ऑयरन पाया जाता है। एक सेब रोज खाना आपकी बढ़ती उम्र को रोकने में भी मददगार होता है और वेट मैनेजमेंट में भी काम आता है। ये ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है।

4- रंग-बिरंगे सलाद
रंग बिरंगी सब्जी हो या सलाद इसे खाना न केवल शरीर में कई कमियों को दूर करता है, बल्कि फल एवं सब्जी प्राकृतिक रूप से जितना रंगीन होते हैं वे उतने ही स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। रंगीन फल या सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, वीटामिन-बी, विटामिन-सी समेत एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा बहुत होती है और ये शरीर के ढलती उम्र पर रोक लगा देते हैं।

5- मुसली
मुसली कई अनाज और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर बनती है। ये एक कंप्लीट फूड है और रफेज से भरी होती है। साथ ही इसमें वो सारी चीजें होती है जो शरीर के एक दिन के पोषण की जरूरत होती है। साथ ही ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है। 

तो अगर उम्र के इफेक्ट को पीछे धकेलना है तो आपको ये पांच चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।