लाइव टीवी

Monsoon Soup Recipes: मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी पीएं ये तीन सूप, जानें आसान सी रेसिपी

Updated Aug 05, 2019 | 09:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सूप तो हालांकि हर मौसम में स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन मानसूनी सीजन में कुछ सूप इम्यूनिटी बढ़ाने वाले होते हैं। सीजन के आधार पर सूप पीना चाहिए। तो आइए जानें मानसून में कौन से सूप होंगे बेहतर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
soups
मुख्य बातें
  • सूप बेहद सुपाच्य और पेट को हल्का रखने वाला होता है
  • मानसून में बीमारियों के खतरे से बचने के लिए सूप पीएं
  • विटामिन-मिनिरल्स और फाइबर से भरा होता है सूप

सर्दियों में आपको ऐसा सूप पीना चाहिए जो आपके शरीर को गर्म रखें और गर्मियों में ऐस सूप पीएं जो आपको अंदर से ठंक प्रदान करें। जबकि बरसात यानी मानसून सीजन में आपको ऐसे सूप को लेना जरूरी है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं। मानसून में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है इसलिए सूप पीना बेहतर होता है।

सूप की खासियत ये हैं कि ये आसानी से बन जाते हैं और एक सूप के प्याले से आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। ये सुपाच्य होते हैं और पेट के लिए भी बेहतर होते हैं। सब्जियों, मीट, फल आदि मिला कर जब इन्हें तैयार किया जाता है तो ये बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं। पेट भरने के साथ ये आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी लेने से भी बचाते हैं। स्वस्थ भोजन के रूप में सूप की क्षमता अंतहीन है और बस इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको थोड़ी क्रियेटिविटी ही दिखानी होती है।

एंटी-ऑक्सिडेंट से भरा होता है सूप
सूप का भरा कटोरा एंटी-ऑक्सिडेंट,फाइटोकेमिकल्स से भरा होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। सूप में आप अपनी पसंदीदा सब्जियों और फलों या मीट को मिला कर उसे और रिच बना सकते हैं। साथ ही स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए कई लाभकारी जड़ी बूटियों को शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानें की मानसून में किन तीन तरह के सूप को जरूर पीना चाहिए जो आपको अंदर से शक्तिशाली बनाते हैं और रोगों से लड़ने के लिए तैयार रखते हैं।

1. मूंग दाल-कीवी और नारियल सूप रेसिपी
यह काफी अनोखी रेसिपी है जो नारियल-कीवी और मूंग दाल के साथ मिलाकर बनाई जाती है। इसमें हेल्दी फैट होता है जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला होता है। मूंग दाल प्रोटीन से भरा होता है। ये एक भरपूर मील साबित हो सकता है अगर आप इसका बड़ा प्याला पीएं। आप चाहें तो सूप को रिच बनाने के लिए इसमें सब्जियों को भी मिला सकते हैं। कीवी अविश्वसनीय रूप से विटामिन सी में समृद्ध है और यह इस सूप में एक स्वादिष्ट स्वाद भी जोड़ने का काम करता है।

2. कॉर्न और फूलगोभी सूप रेसिपी
फूलगोभी फाइबर और विटामिन सी का सबसे बेहतर सोर्स है। ये इम्यून को मजबूत बनाने में बेहद कारगर हैं और जब ये र्कान के साथ मिलती है तो इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं। फूल गोभी और कार्न को उबाल कर इसमें आप मनपसंद सॉस या वेजिज मिला सकते हैं। ये सूप वेट लॉस के लिए भी बेहद कारगर है।

3. सी-फूड यानी समुद्री भोजन शोरबा
समुद्री भोजन प्रेमी वार्मिंग शोरबा को जरूर पसंद करेंगे जिसमें झींगा,समुद्री बास और स्क्विड शामिल हो। झीं प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद जिंक शरीर को एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है। सीफूड प्रोटीन सोर्स होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होता है,जो हृदय और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत अच्छा होता है।

तो आज से ही अपनी डाइट में सूप को जगह देना शुरू करें। अपनी मनपसंद अनुसार सूप को बनाएं और सेहत को भी मजबूती प्रदान करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।