लाइव टीवी

Yoga During Work Break: डेस्क से उठकर पांच मिनट में कर सकते हैं ये योगासन, शरीर की ये समस्याएं होंगी दूर

Updated May 20, 2021 | 00:09 IST

ऑफिस में लंबे समय तक काम करने की वजह से हमारा शरीर शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ हो जाता है। यदि आप 5 मिनट ब्रेक ले यहां बताएं गए योगासन को करें, तो आपकी बहुत सारी परेशानियां आसानी से दूर हो सकती है।

Loading ...
Yogasans
मुख्य बातें
  • काम के दौरान योग ब्रेक लेना बेहद लाभकारी होता है।
  • योगा हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • यदि आप यहां बताएं गई योगा को करें, तो आपकी बहुत सारी समस्या दूर हो सकती है।

Yoga During Work Break: स्वस्थ रहने के लिए कितना भी अच्छा भोजन कर ले, हम फिट नहीं हो सकते है। योगा करना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। आपको बता दें, कि अधिकांश बीमारियों को दूर करने के लिए डॉक्टर योगा करने की सलाह जरूर देते है। 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी होने की वजह से हम मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से अस्वस्थ हो जाते हैं। ऑफिस में काम करने वाले लोग अक्सर लंबे समय तक बैठे-बैठे घंटों काम करते है, जिसकी वजह से वह काफी अस्वस्थ होते चले जाते है। 

ऐसे में यदि आप पांच मिनट के ब्रेक में यहां बताएं गए योगासन को करें, तो आप आसानी से अपने शरीर को हमेशा फिट रख सकते है। तो आइए जाने काम के बीच में करने वाला योगासन है।

काम के दौरान करने वाला योगासन
1. श्वास की समस्या दूर करने वाला योगासन
 इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आप कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और अपने कान, रीढ और कंधों को एक सीध में लाए।  
अब अपने आराम के अनुसार कुर्सी की ऊंचाई को रखें। 

  •  अब अपने घुटनों को मोड़ और अपने पैरों को फर्श पर टिकाएं। 
  •  अब अपने हाथों को अपनी जांघो पर ऊपर की ओर हथेलियों से हथेलियों के साथ लाएं।
  •  अब अपनी आंखें बंद करें और नाक से गहरी सांस लें।
  • 5 सेकंड के लिए सांस को रोक कर रखे और मुंह से सांस को छोड़े।
  •  यह प्रक्रिया कम से कम पांच बार करें। ऐसा करने से आपकी सांस की समस्या आसानी से बहुत दूर हो सकती है।

रीढ की मरोड़ दूर करने वाला योगासन

  •  घंटों काम करने की वजह से अक्सर हमारे पीठ में दर्द हो जाता है। यदि आप यहां बताएं गए योगासन को करें, तो आप इस समस्या से आसानी से दूर कर सकते है। 
  •  इसे करने के लिए सबसे पहले आप एक कुर्सी पर बैठ जाएं।
  • अब अपनी रीड की हड्डी को हल्का मोड़े।
  • अब कुर्सी पर बैठकर अपने दोनों पैरों को फर्श पर एक साथ लाएं।
  • अब कुर्सी को अपने दाहिने हाथ से पकड़े और सां छोड़े।
  • अब खुद  को दाएं ओर मोड़कर 10 सेकंड के लिए इस स्थिति में खुद को रखें।
  • 10 सेकंड बाद सांस लेते हुए शरीर को पहले वाली स्थिति में लाएं। इस व्यायाम को करने के बाद आपकी जितनी भी मांसपेशियों की दर्द है वह भी आसानी से दूर हो सकती है।

 कलाई खींचने की समस्या में लाभदायक

  •  ऑफिस में अधिक समय तक लैपटॉप पर काम करने की वजह से अक्सर हमारे कलाई में खिंचाव सी महसूस होने लगती है। यदि आप यहां बताएं गएयोगासन को करें, तो आपकी यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है।
  •  इस योगा को करने के लिए सबसे पहले आप अपने दोनों हाथों को फैलाते हुए अपने सामने लाएं।
  •  अब अपने बाएं हाथ की उंगलियों की मदद से दाएं हाथ की उंगलियों को पकड़े और उसे धीरे से पीछे की ओर दबाएं।
  •  अब फिर दाहिने हाथ को फर्श की ओर उंगलियों से मोड़ें और बाएं हाथ की उंगलियों से उन्हें फिर से पीछे की ओर दवाएं।
  •  यदि इसे करते वक्त आपको किसी तरह की समस्या हो, तो थोड़ी देर के लिए इस एक्सरसाइज को छोड़ दें। ऐसा करने से आपके हाथों में होने वाली खिंचाव बहुत हद तक दूर हो सकती है।


 रीड की हड्डी के खिंचाव को कम करने में मददगार
 यदि आपके रीड की हड्डी में अधिक खिंचाव रहता हो, तो यहां बताएं गए एक्सरसाइज को जरूर करें। 

  •  इसे करने के लिए सबसे पहले आप अपने दोनों हाथों को फैलाकर अपने सामने लाएं।
  •  अब दोनों हाथों की उंगलियों को लॉक कर बाहर की ओर मोर लें।
  • अब अपने हाथों को उपर ले जाते हुए सिर के ऊपर लाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि हाथ सीधे होते समय आपके हाथ सीधे और आपका कोहनी  झुकी नहीं होनी चाहिए।
  • अब फिर दाएं और बाएं दोनों तरफ थोड़ा सा हाथों को झुका है। ऐसा करने से आपकी यह समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है।