लाइव टीवी

सावधान! बिना सेक्स किए भी हो सकता है STD, पार्टनर से जरूर कर लें बात 

Updated Oct 17, 2018 | 15:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ways You Can Get an STD Without Having Sex: अनसेफ सेक्स करने के नुकसान तो सभी जानते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कुछ STD बीमारियां ऐसी हैं जो बिना सेक्स किए भी हो सकती हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Ways You Can Get an STD

Ways You Can Get an STD: अनसेफ सेक्स करने के नुकसान तो सभी जानते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो बिना सेक्स किए भी हो सकती हैं। ये बीमारी उतनी ही घातक होती हैं जितनी की अनसेफ सेक्स करने से होने वाली बीमारी होती हैं। तो जान लें कि केवल सेक्स पेनीट्रेशन करने से ही घातक बीमारियां नहीं होती बल्कि किस और इंटिमेट टच से भी ये बीमारियां हो सकती हैं। 

लवर्स के बीच ऐसा अधिकतर होता है कि वे सेक्स से तो दूर रहते हैं लेकिन खुद को एक दूसरे से इंटिमेट होने से नहीं रोक पाते। ऐसे में किस, टच और ओरल एक्टिविटीज करने से कई बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी बीमारियां हैं जो बिना सेक्स किए भी हो सकती हैं।

बिना सेक्स किए भी हो सकते हैं ये STD रोग

प्यूबिक लाइस 
बीच, पूल या स्पा के दौरान प्यूबिक लाइस बॉडी में इंटर कर जाती है। अगर पार्टनर को प्यूबिक लाइस की प्रॉब्लम हो तो दूसरे में भी ये दिक्कत आ सकती है। हालांकि ये बहुत घातक तो नहीं लेकिन ये अन हाइजेनिक जरूर होती है और लंबे समय तक ये बॉडी पर चिपकी रहें तो कई और परेशानियां हो सकती हैं। 

मोलोस्कम कन्टेजियोसम
मोलोस्कम कन्टेजियोसम एक स्किन डिजीज है, जिसमें त्वचा पर गांठ हो जाती। अगर आप न्यूड होकर अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होते हैं तो ये बीमारी हो सकती है। ये बॉडी पर कहीं पर भी हो सकती है। इस गांठ के होने के बाद इसमें इचिंग भी होती है। इसे सही समय पर इलाज कर ठीक किया जा सकता है।  

हरपीज़ 
यह एक कॉमन सेक्सुअल डिजीज है। ये ओरल सेक्स के जिरये होता है। सेक्स पेनिट्रेशन न भी हो अगर ओरल सेक्स हमेशा करते हैं जो इसके होने के चांसेज़ बढ़ जाते हैं। ये स्किन डिजीज होती है।

एचपीवी
यह भी एक स्किन डिजीज है जो ओरल सेक्स के कारण ही होता है। स्किन का एक दूसरे से टच होना और ओरली शरीर के अंदर अन हाइजेनिक चीजें जाना इस रोग का कारण होता है। इस बीमारी में शरीर में दर्द देने वाले मस्से होने लगते हैं। ये कहीं पर भी हो सकते हैं। 

क्लेमाडिया 
ये भी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है। एक तरह का ये इंफेक्शन होता है जो पार्टनर के जेनिटाइल को ओरली टच करने से होता है। बार बार ये करना इंफेक्शन का कारण बन सकता है। खास कर इस डिजीज से फिमेल्स ज्यादा इफेक्टेड होती हैं। इसमें उनके यूटरेस में इंफेक्शन फैलता है और फ्यूचर में उन्हें प्रेग्नेंसी तक में दिक्कत आ सकती है क्योंकि इस इंफेक्शन से उनके ट्यूब्स ब्लॉक हो सकते हैं। 

गोनोरिया 
यह ओरल जेनिटाइल कांटेक्ट से होता है। ये मेल और फीमेल दोनों को ही हो सकते हैं। ये यूरेनरी ट्रैक, एनल और गले तक में ये इंफेक्शन हो जाता है। ये इनफर्टिलिटी का बड़ा कारण बन सकता है। खास कर ये भी डिजीज फीमेल्स को ही ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। सिफलिस या उपदंश ये एक बैक्टेरियल इंफेक्टेड डिजीज है जो मेल और फीमेल्स दोनों को ही हो सकती है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।