लाइव टीवी

Weight Loss Tips: मोटापे की समस्या से हैं परेशान? अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा करें दही का उपयोग

Updated Jul 30, 2021 | 19:44 IST

Curd For Weight Loss: मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर व्यक्ति ग्रसित हैं। यदि आप दही को अपने डाइट में शामिल कर लें, तो आपका मोटापा आसानी से दूर हो सकता है।

Loading ...
दही मोटापा कैसे करता है दूर? (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • शोधकर्ताओं के अनुसार दही BMI को नियंत्रित रखता है।
  • दही में मौजूद प्रोटीन पेट की चर्बी को दूर करते हैं।
  • दही में मौजूद प्रोबायोटिक पाचन शक्ति में सुधार करते हैं।

Weight Loss Tips: भारत के अधिकांश घरों में खाना खाने के बाद दही खाने को जरूर मिलता है। दही दूध से बना एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ खाने को स्वादिष्ट भी बनाता है। गर्मी के दिनों में दही का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। दही डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है। डॉक्टर के अनुसार, गर्मी के दिनों में दही का सेवन बेहद लाभकारी होता है। दही में पाए जाने वाले अनेकों पोषक तत्व हमारे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मोटापे की समस्या को भी दूर करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार , दही को डाइट में शामिल करने से हम मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं। क्या आपको पता है, दही कैसे मोटापे को दूर करता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं।

1. स्वस्थ BMI प्राप्त करने में करे मदद

शोधकर्ताओं के अनुसार, दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से  BMI नियंत्रित रहता है। यदि आप दही को अपने डाइट में शामिल कर लें, तो आपका वजन बड़ी तेजी से कम हो सकता है। आपके पेट में जमी चर्बी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

2. पेट को रखे भरा

दही में मौजूद लो कार्ब और हाई प्रोटीन वजन घटाने के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन पेट की चर्बी को दूर करता है। डाइट में दही शामिल करने से आप दिनभर तरोताजा बने रह सकते हैं। इससे आपकी मोटी कमर पतली बन सकती है।


3. पाचन शक्ति सुधारे

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन शक्ति में सुधार करते हैं। यदि आप चीनी के साथ दही खाने के बजाय सादा या मसालेदार दही खाने की कोशिश करें, तो आपकी पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ-साथ शरीर ऊर्जावान बना रह सकता है।