लाइव टीवी

Weight Loss Tips: एक बार लहसुन को इस तरह पीकर तो देखें, फटाफट अचीव करेंगे वेट लॉस गोल

Updated Feb 10, 2022 | 22:39 IST

Weight loss tips (Garlic for weight loss), लहसुन से वजन कैसे घटाएं: अगर आप बढ़ते वजन और लटकती तोंद से परेशान हैं तो लहसुन के सेवन से इससे न‍िजात पा सकते हैं। जानें लहसुन का पानी वजन कम करने में कैसे मदद कर सकता है।

Loading ...
लहसुन का पानी पीने से क्या होता है
मुख्य बातें
  • बैली फैट की समस्या एक आम समस्या है और इससे परेशान लोग न‍िजात पाने के कई तरीके ढूंढते हैं
  • वेट लॉस के ल‍िए लहसुन का प्रयोग अच्‍छा माना गया है
  • लहसुन के पानी को सही तरीके से पीने पर वजन कम करने में मदद मिलती है

How to Lose Belly Fat: आजकल के लोगों को जंक फूड खाना बेहद पसंद होता है। जंक फूड मोटापे का सबसे बड़ा कारण होता है। ऐसा खाना खाने पेट में चर्बी जमा होने लगता है। युवा वर्ग के लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज भी करते रहते हैं। यदि आप भी बैली फैट की समस्या से काफी परेशान है, तो किचन में जाएं और लहसुन वाला पानी बनाकर पिएं। लहसुन वाला पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। तो आइए चले पहले इसे तैयार करने और पीने के तरीके को जान लें।

लहसुन का पानी तैयार करने का तरीका

  • लहसुन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में 1 गिलास पानी लें।
  • अब उसे गैस पर 3 मिनट तक उबालें।
  • दूसरी तरफ लहसुन की 3-4 कलियों को काट लें या घिस लें।
  • जब पानी उबल जाए, तो उसमें काटा या घिसा हुआ लहसुन डाल दें।
  • कुछ देर बाद उसे गैस उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Also Read: ये पांच फूड आपकी वेट लॉस जर्नी में है मददगार

लहसुन का पानी पीने का तरीका

जब लहसुन का पानी ठंडा हो जाए, तो उससे एक गिलास में रखकर पिएं।
8 से 10 दिन में फर्क आपको खुद नजर आने लगेगा।

Ayurvedic remedies: कोरोना से बचने के ल‍िए अपनाएं ये आयुर्वेद‍िक तरीके, सर्दी जुकाम भी रहेंगे दूर

लहसुन का पानी पीने का फायदा

लहसुन का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही कब्ज और डायरिया जैसे समस्‍याओं से छुटकारा मिलता है। देखने में आया है क‍ि लहसुन का पानी पीने से भूख कम लगती है ज‍िससे मोटापा कंट्रोल में रहता है। साथ ही ये शरीर की चर्बी को कम करने में भी मददगार होता है। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेखन जानकारियों पर आधारित हैं। इसे किसी पेशेवर चिकित्सा की सलाह के रूप में न लें। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।