लाइव टीवी

Health Tips: जीभ बताती है आपकी सेहत का हाल, जानें जीभ का काला होता रंग क्‍या संकेत देता है

Updated Jul 13, 2021 | 12:25 IST

विशेषज्ञों के अनुसार जीभ का रंग हमारी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बताता है। अगर जीभ के कुदरती रंग में आपको बदलाव नजर आता है तो तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें।

Loading ...
जीभ का रंग किन बीमारियों को दर्शाता है (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • काले रंग की जीभ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का संकेत देती है
  • लाल जीभ शरीर में विटामिन बी और आयरन की कमी को भी दर्शाती है
  • यदि सामान्य कलर से जीभ का रंग कभी भी अलग दिखे, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें

Health Tips: जीभ हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो जीभ हमारे शरीर में होने वाले अनेकों तरह की बीमारियों का संकेत भी हम तक पहुंचाने का काम करता है। जानकारों के मुताबिक जीभ का रंग बीमारियों की गंभीरता को भी प्रकट करता है। यदि जीभ सामान्य रंग से अलग हो जाए,तो हमें डॉक्टर से जरूर चेकअप कराना चाहिए। 
 
जानें जीभ कैसे बताती है आपकी सेहत का हाल 

1. जीभ का सफेद रंग

सफेद जीभ का होना हमारे शरीर के अंदर पनप रहे बीमारियों का संकेत माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में पानी की कमी या मुंह सूखना जीभ सफेद होने का सबसे मुख्य कारण माना जाता हैं। जानकारों के मुताबिक सफेद जीभ ल्यूकोप्लेकिया, ओरल लिचेन प्लेनस और सिफिलिस जैसे बीमारियों के लक्षण को दर्शाता है। यदि आप यदि आपका जीव कभी भी सफेद दिखे तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

2. जीभ का लाल रंग

बुखार या संक्रमण होने पर अक्सर हमारे जी लाल हो जाती हैं। डॉक्टर के अनुसार लाल जीभ विटामिन बी और आयरन की कमी को भी दर्शाने का काम करती हैं। यदि आप जीभ कभी भी लाल हो जाए, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

3. जीभ का काला रंग

जानकारों के मुताबिक काले रंग का जीव हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। गले में बैक्टीरिया या फंगस होने की की वजह से अक्सर जीभ का रंग काला हो जाता है। काले रंग का जीभ गर्म खाना या सिगरेट, तंबाकू पीने की वजह से भी होता हैं। यदि आप तंबाकू सिगरेट का कम से कम सेवन करें, तो यह बीमारी बहुत हद तक दूर हो सकती है। आपको बता दें, कि काले रंग का जीव कैंसर, फंगस और अल्सर जैसे बीमारी होने का संकेत देता हैं।