लाइव टीवी

What is Bone Marrow Cancer: बोन मैरो कैंसर क्या है, जानिए इसके लक्षण और इलाज

Updated Apr 30, 2020 | 12:26 IST

Bone Marrow Cancer: कैंसर हर स्थिति में एक खतरनाक बीमारी है, और ऐसे में इस बीमारी से निकलना बहुत मुश्किल होता है। वहीं आइए जानते हैं कितने तरीके के होते हैं बोन मैरो कैंसर...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
what is bone marrow cancer
मुख्य बातें
  • जानिए बोन मैरो कैंसर के बारे में, लक्षण और इलाज।
  • अभिनेता ऋषि कपूर दो साल से बोन मैरो कैंसर से जूझ रहे थे।
  • तीन प्रकार के होते हैं बोन मैरो कैंसर।

दुनिया में कैंसर जैसी घातक बीमारियां आम हो गई हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जहां असामान्य कोशिकाएं शरीर में अनियंत्रित रूप से विभाजित होती हैं और शरीर के स्वस्थ ऊतक को भी नष्ट कर देती हैं। आमतौर पर कैंसर के लिए व्यापक उपचार की आवश्यकता होती है, और यह जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है। डब्ल्यूएचओ(विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन) के मुताबिक साल 2018 में कैंसर जैसी बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 9.6 मिलियन थी। बता दें कि बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी मौत कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से हुआ। इसमें इरफान और ऋषि कपूर जैसे अभिनेता शामिल हैं।

एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। ऋषि कपूर बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे, उन्होंने 30 अप्रैल की सुबह अपनी आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से बोन मैरो कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां एक साल उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 को देश लौटे। आइए जानते हैं क्या है बोन मैरो कैंसर और कितने प्रकार के होते हैं....

बोन मैरो हमारे हड्डियों में से कुछ के अंदर एक स्पंजी ऊतक (टिश्यू) है। मनुष्यों के शरीर में जैसे हड्डियों में कूल्हों, जांघों आदि शामिल हैं। बोन मैरो टिश्यू है जहां स्टेम कोशिकाएं लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स में विकसित हो सकती हैं, जो सभी शरीर में सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। बता दें कि बोन मैरो कैंसर एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है। ऐसे में यह कैंसर तब होता है जब मैरो में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। यह एक तरीके का ब्लड कैंसर है न कि बोन कैंसर। बोन मैरो कैंसर वह प्रकार है जो शरीर के किसी अन्य भाग में उत्पन्न होने के बाद हड्डी या मैरो में फैलता है, न कि मैरो में उत्पन्न होता है।

कितने प्रकार के होते हैं बोन मैरो कैंसर ?
बोन मैरो कैंसर के कई प्रकार होते हैं, और यह कोशिकाओं के प्रकार के आधार पर प्रभावित करता है

  • मल्टीपल मायलोमा- बोन मैरो कैंसर का सबसे आम प्रकार और यह प्लाज्मा कोशिकाओं को प्रभावित करता है।
  • लेकिमिया- जो कि सफेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। 
  • लिंफोमा- जो कि लिम्फ नोड्स को प्रभावित करता है।

बोन मैरो कैंसर के लक्षण क्या है ?
कैंसर को प्रभावित करने वाली कोशिकाओं के प्रकार के अनुसार,बोन मैरो कैंसर के लक्षण अलग-अलग होते हैं, जैसे-

  • मल्टीपल मायलोमा- मल्टीपल मायलोमा में अलग अलग तरीके के लक्षण देखने को मिलते हैं, जैसे कमजोरी और थकान, अधिक प्यास लगना, लगातार पेशाब आना, डिहाइड्रेशन, हड्डी में दर्द होना आदि।
  • लेकिमिया- लेकिमिया के लक्षण इसप्रकार के हैं, जैसे- बुखार, दुर्बलता,बार-बार संक्रमण, पसीना आना,हड्डी में दर्द आदि।
  • लिंफोमा- लिंफोमा में सूजन,सीने या पीठ के निचले हिस्से में दर्द,चकत्ते, लगातार वजन घटना आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

बोन मैरो कैंसर के लिए उपलब्ध उपचार?
बोन मैरो कैंसर का इलाज मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा किया जा सकता है। मरीज के जीवित रहने की संभावनाएं कैंसर के स्टेज , उपचार कितनी जल्दी किया जाता है, और अन्य कारक पर निर्भर करती है। उपचार के लिए के कई तरीके शामिल हैं-

  • कीमोथेरपी
  • रेडिएशन थेरेपी
  • बायोलॉजिकल थेरेपी
  • बोन मैरो ट्रांसप्लांट

( प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)