लाइव टीवी

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू, जानिए जूस पीने के अचूक लाभ

Updated Mar 16, 2021 | 19:22 IST

Health Benefits Of White Pumpkin: विटामिन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर सफेद कद्दू गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होता है। इसे सौ बीमारियों की एक दवा भी कहा जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है।
मुख्य बातें
  • सीता फल की दूसरी प्रजाति होता है सफेद कद्दू
  • सफेद कद्दू कैंसर कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोकता है
  • एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है सफेद कद्दू

नई दिल्ली: कद्दू को अंग्रेजी में पंपकिन कहते हैं। यह कई बीमारियों में लाभकारी होता है। कद्दू दो तरह का होता है एक यह हरे रंग का होता है। दूसरा इसका रंग उजला होता है। विटामिन, मैग्नीशियम, फॉसफोरस और आयरन से भरपूर यह ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी सहायक होता है।

सौ बीमारियों की एक दवा के नाम से मशहूर इसे सफेद कद्दू कहा जाता है।  सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे भूरा कोंहड़ा या सफेद सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इसके जूस का सेवन कर आप सेहत पर इसके चमत्कारिक परिणाम देख सकते हैं। आप कद्दू की सब्जी खाना पसंद नहीं करते तो रोजाना सफेद कद्दू के जूस का सेवन कर सकते हैं।

क्या होता है सफेद कद्दू?
सफेद कद्दू या पेठे को एक तरह से सब्जी के रूप में शुमार किया जाता है। यह सीता फल की दूसरी प्रजाति होती है। इसे अलग-अलग जगहों पर इसे सफेद कद्दू, विंटर मेलन, वैक्स गार्ड और एक्स गार्ड जैसे कई नामों से जाना जाता है। यह देखने में कद्दू और लौकी का मिश्रण लगता है। इसका इस्तेमाल मुख्यत: पेठा बनाने के लिए किया जाता है लेकिन जूस के रूप में भी इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में कारगार:
भरपूर सफेद कद्दू का सेवन वजन कम करने में सहायक होता है। यदि आप बढ़ रहे वजन या मोटापे से परेशान हैं तो सफेद कद्दू के जूस का सेवन बढ़ रहे वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है है।  सफेद कद्दू में फाइटोस्टेरॉली की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो वजन को तेजी से कम करने में सहायक होता है।

तनाव को खत्म करता है:
सफेद कद्दू का सेवन तनाव खत्म करता है। इसके सेवन से आप डिप्रेशन को कोसो दूर रख सकते हैं। सफेद कद्दू में भरपूर मात्रा में ट्रिप्टोफेन पाया जाता है जो डिप्रेशन की समस्या से निजात दिलाने और इसके संक्रमण से दूर रखने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए आप नियमित तौर पर सुबह एक गिलास सफेद कद्दू के जूस का सेवन करें।

लिवर के लिए गुणकारी:
एंडीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कद्दू का जूस लिवर और किडनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप पथरी की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको प्रतिदिन 2 से 3 गिलास कद्दू के जूस का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिवर को डिटॉक्स कर पथरी को निकालने में कारगार होता है।

जोड़ों में दिलाता है राहत:
यदि आप जोड़े में दर्द, घुटने में दर्द, कमर दर्द या सूजन की समस्या से ग्रस्त हैं तो नियमित तौर पर दिन में एक से दो बार कद्दू के जूस का सेवन करें। सफेद कद्दू को पेन किलर के नाम से भी जाना जाता है, जो किसी भी प्रकार के दर्द से निजात दिलाने में कारगार होता है।

कैंसरोधी गुण:
सफेद कद्दू कैंसर रोधी गुणों से भरपूर होता है जो कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है।  कैंसर जैसी भयावह बीमारियों से लड़ने और इनके संक्रमण से दूर रखने में कारगार भूमिका निभाता है।

दिल की बीमारियों से दिलाता है निजात:
एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सफेद कद्दू दिल की बीमारी से निजात दिलाने में सहायक होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

पाचनतंत्र को रखे दुरुस्त:
सफेद कद्दू आपके पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है। यह पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाता है और पेट दर्द , कब्ज आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। अगर आप कब्ज, गैस आदि समस्याओं से ग्रस्त हैं तो प्रतिदिन सफेद कद्दू का सेवन करें।