लाइव टीवी

Women's Day 2018: हाउस वाइफ हो या वर्किंग, हर महिला के लिए हैं ये Top 50 health tips

Updated Mar 07, 2018 | 21:15 IST | Medha Chawla

महिलाएं परिवार और समाज दोनों की धुरी हैं। उनकी कमजोर सेहत का मतलब है हर इकाई का कमजोर पड़ जाना। महिला द‍िवस पर जानें आधी आबादी के काम आने वाले 50 आसान हेल्‍थ टिप्‍स -

Loading ...
All Images : ThinkStock

नई दिल्ली:  सेहत को नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक होता है। महिलाएं कई बार अपने सेहत की अनदेखी करती है। लेकिन यह स्थिति आगे चलकर काफी नुकसानदेह साबित होती है। सेहत का ध्यान रखने के महिलाओं को ना सिर्फ पौष्टिक भोजन खाना होता है बल्कि उसके साथ साथ रोजाना कसरत भी करना होता है। महिलाओं को योग, जॉगिंग, वॉकिंग या फिर डेली वर्कआउट का जरीर ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रखें कि खाना नहीं खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और कई प्रकार की बीमारियां शुरू हो जाती हैं। 

इसलिए स्वस्थ और छरहरी काया के लिए योगा और एक्सरसाइज के अलावा स्वस्थ‍ आहार भी बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए 50 बेहतरीन हेल्दी टिप्स। ये हेल्दी टिप्स हाउस वाइफ ही नहीं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी बेहद कारगर हैं। अक्सर भागदौड़ के जीवन में हम इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते जो आगे जाकर हमारे लिए तकलीफदेह साबित होती हैं - 

1. सुबह की शुरुआत गर्म पानी से कीजिए, या फिर गुनगुने पानी में नींबू या फिर शहद लें। महिलाओं को दिन की शुरुआत दो गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए।

2. आपको दिन में कम से कम आधा घंटा व्यायाम में देना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आप छोटे और हल्के व्यायाम कर सकती हैं। 

3. स्‍वस्‍थ महिला के लिए प्रतिदिन 1500 कैलोरी की आवश्‍यकता होती है इसका आप ध्यान रखें।

4. नाश्ते में विटामिन ए वाले फल सेब, पपीता व स्ट्राबेरी जरूर लें।

5.लंच में दही, सीजनल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

6.रात में हल्का भोजन करें, सोने से दो से तीन घंटा पहले खा लें।

7.सुबह का नाश्‍ता करना बिलकुल न भूलें।सुबह ब्रेकफास्‍ट करने से आप दिन भर ऊर्जावान बनी रहती हैं।

8. सुबह के नाश्ते में विटामिन ए वाले फल जैसे सेब, पपीता व स्ट्राबेरी खाना काफी फायदेमंद होता है। 

Read: ब्‍लड प्रेशर ठीक करने से लेकर कब्‍ज दूर करने तक, ये हैं दूब के कई फायदे 

9.लंच में स्वास्थ्यवर्धक आहार लीजिए, इससे आप चुस्त दुरुस्त रहेंगी। लंच में सब्जी, दाल, दही व चपाती को शामिल कीजिए। 

10. सलाद में शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी, सलाद का पत्ता, किशमिश और थोड़ा-सा नींबू डालकर खाएं। 

11.रात के खाने में भी सलाद को शामिल कीजिए, इससे शरीर में अतिरिक्‍त वसा नही जाएगी जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना कम होती है।  

12.एक कप दही या वसा रहित आइसक्रीम भी रात के खाने में शामिल कीजिए। रात का खाना सोने से दो से तीन घंटा पहले करना चाहिए। 

13.एक साथ ढेर सारा खाने के बजाय कम खाना कई बार में खाइए। इसके साथ नियमित रूप से योगा और एक्‍सरसाइज कीजिए।  

14.महिलाएं डिहाइड्रेशन का शिकार न बनें इसलिए उन्हें निश्चित मात्रा में पानी पीना चाहिए। महिलाएं ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद पानी कुछ समय बाद पीना चाहिए।

15. महिलाओं को अपनी नींद का पूरा ध्यान देना चाहिए। शरीर में हार्मोन प्रणाली सही तरीके से कार्य करे इसलिए महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। इसके लिए उन्हें रात को जल्दी सोना चाहिए।

Read: जानें, गर्मी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

16.कोशिश करें कि आप घर का बना हुआ खाना खाएं। 

17.अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल को शामिल करें।

18. सुबह का नाश्ता बिल्कुल नहीं भूले।  नाश्ता करने से आप पूरे दिन भर ऊर्जावान रहेंगी और आपको थकान नहीं होगी।

19. कामकाजी महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि वह दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। 

20. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि हमें दिन में कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और अच्छे तरह से पंप होकर पहुंचती है। 

21.ऑफिस तक पहुंचने के लिए आप लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। 

22.किसी जरूरी काम के लिए घर से कुछ दूरी पर कहीं जाना हो तो कार या बाइक की जगह पैदल ही जाएं।

23.आप ऑफिस अपने साथ टिफिन में कुछ फल और कच्ची सब्जियां लेकर जाएं। यह आपको सेहतमंद रखेंगी। 

24.नारियल पानी में फैट और कैलोरी बिल्कुल नहीं होती, जिससे ये अतिरिक्त वजन बढने से रोकता है।

25.महिलाएं सचमुच ही फिट और खूबसूरत होना चाहती है तो हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान दें। 

26.महिलाएं और लडकिया हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों, शलगम के पत्तों, लेट्स, पत्तागोभी व अन्य कुछ मौसमी सब्जियों का प्रयोग करें। 

Read:टेंशन और वजन कम करता है राजमा-चावल, जानिये इसके ये बड़े फायदे

27. तनाव से आपको और भी स्वास्थ संबंधी बीमारिया हो सकती है। इससे आपको शुगर, ह्रदय रोग जैसी भयंकर बीमारिया भी हो सकती है। इसीलिये अपने आप को ज्यादा तनाव में न रखे और तनाव से दूर रहने की कोशिश करे।

28.आजकल लोगो में कुछ बीमारिया आनुवांशिक भी होने लगी है जैसे शुगर, ह्रदय संबंधी बीमारी, कैंसर इत्यादि। इसीलिये अपने आनुवांशिक इतिहास को जानकार यदि कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से उस बारे में बात करनी चाहिये।

29. हमेशा आपको मेडिकल टेस्ट रूटीन चेकअप करना चाहिए।

30.किसी भी बीमारी की स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

31.भारतीय महिलाओं में आयरन और कैल्शियम की कमी आमतौर पर पाई ही जाती है। इसलिए 40 की उम्र में आने पर एक बार इन दोनों का टेस्ट जरूर करा लें और अपने खानपान में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनमें कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक हो। 

32.कोशिश करें कि इन्हें प्राकृतिक स्रोतों से ही प्राप्त करें, लेकिन यदि डॉक्टर इनकी गोलियां लेने को कहें तो इनसे भी परहेज न करें।

33. बासी खाना खाने से बचे। इसके अलावा काम के चक्‍कर में समय पर खाना नहीं खाने की वजह से कई बार महिलाएं ज्‍यादा खाना खा लेती है। जो कि सेहत के लिए बिल्‍कुल सही नहीं है। 

34.महिलाओं के अंदर हार्मोन की प्रक्रिया बहुत जटिल होती है। शरीर में हार्मोन प्रणाली प्रॉपर तरीके से कार्य करें इसलिए महिलाओं को पूरी नींद लेनी च‍ाहिए।

35.महिलाओं को डिस्‍ट्रेस रहने के लिए योगा, डांस और एरोबिक्‍स का सहारा लेना चाहिए। इससे वो खुश भी रहती है और फिट रहें।

Also Read: वजन कम करता है पॉप कॉर्न, खाने से नहीं होंगी ये बीमारियां

36. नेगेटिव विचारों से दूर रहे और अपनी महत्‍ता को समझे और पॉजीटिव एटीट्यूट को अपनाएं। 

37.व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें, ताकि पूरे दिन दुरुस्त रहने के लिए ऊर्जा मिल सके। 

38.महिलाओं में 30 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती हैं, जो मेनोपॉज की अवस्था तक चलती है। इसलिए डाइट में कैल्शियम लेना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।

39. हमारे देश में आमतौर पर महिलाएं ब्रेस्ट परीक्षण को नजरंदाज करती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हर महिला को 40 की उम्र पार करने के बाद मेमोग्राम (एक तरह का ब्रेस्ट टेस्ट) जरूर कराना चाहिए।

40.अगर सुबह उठते ही असामान्य तरीके से थकावट हो, पूरा दिन मुश्किल से निकले और सोने में दिक्कत महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

41.अपने भोजन में दूध, दुग्ध उत्पाद, मेवे, दाल, स्प्राउट, सोयाबीन्स, टोफू, चिकन जैसे प्रोटीन और कैल्शियम से युक्त भोजन लें।

42.डीहाइड्रेशन से बचने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी लें। दिन भर में 3-4 लीटर पानी अवश्य पिएं। शराब, सिगरेट से दूर रहें।

Also Read : विश्व महिला दिवस 2018: 5 चीजें जिन्‍हें मह‍िलाओं को रोज खाना चाहिए

43.व्यायाम के लिए 20 मिनट का समय निकालें। चाहें तो हफ्ते में कुछ दिन इस 20 मिनट में आप जॉगिंग कर सकती हैं। 

44.अगर दिनभर कुछ खाते रहने की आदत है तो भी ऐसे स्नैक्स आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

45.लंच के बाद थोड़ा जरूर टहल लें और काम के दौरान हर एक घंटे में एक बार एक मिनट के लिए ब्रेक कर टहल लें। इनका नियमित पालन करें।

46.40 की उम्र के बाद हर 2 साल में एक बार बोन डेंसिटी टैस्ट जरूर करवाएं।

47.शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव या गांठ की अनदेखी न करें। उम्र 40 से अधिक हो गई है तो हर साल डॉक्टर से जांच कराएं।

48.एनीमिया के कारण रोगी को थकान, सांस फूलने, ध्यान न केंद्रित कर पाने जैसी समस्या हो सकती है, इसीलिए जरूरी है कि हमारा आहार पौष्टिक हो और आयरन की मात्रा पर्याप्त हो।

49. किसी भी स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा नहीं खाएं, इससे आपको नुकसान हो सकता है।

50. 35 साल के बाद समय समय पर अपना बॉडी चेकअप जरूर करवातें रहें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।