लाइव टीवी

World Alzheimer's Day 2020: अल्जाइमर दूर करने के लिए खाने में करें इन पांच चीजों का इस्तेमाल

Updated Sep 21, 2020 | 17:56 IST

World Alzheimer's Day 2020: 21 सितंबर को दुनिया भर में विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। कुछ चीजों का सेवन कर इस बीमारी को दूर रखा जा सकता है। जानिए उन पांच चीजों के बारे मे।

Loading ...
World Alzheimer's Day 2020
मुख्य बातें
  • मस्तिष्क के टीशू को नुकसान पहुंचने के कारण होता है अल्जाइमर
  • पौष्टिक आहार से अल्जाइमर को रोका जा सकता है
  • मछली का सेवन अधिक लाभदायक साबित होगा

नई दिल्ली: 21 सितंबर को दुनिया भर में विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। मस्तिष्क से जुड़ी इस बीमारी का कोई सटीक और पक्का इलाज मौजूद नहीं है। बचाव और सावधानी ही इसका एक मात्र उपाय है। प्रारंभिक तौर पर माना जाता है कि मस्तिष्क के टीशू के कमजोर होने की वजह से अल्जाइमर की बीमारी होती है। अल्जाइमर का मरीज डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। दुनिया भर मे करीब 50 लाख लोग इस समय इस बिमारी के शिकार हैं। अल्जाइमर के मरीजों को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वो दिन और जगह याद नहीं रख पाते। धीरे-धीरे अपने रिश्तेदारों और परिवार वालों की पहचान भी खो देते हैं। 

लेकिन कुछ मामूली बदलावों से अल्जाइमर को दुर रखा जा सकता है साथ ही उसे संतुलित भी किया जा सकता है। पौष्टिक भोजन और इंडोर गेम इस काम में मुख्य किरदार अदा करते हैं। डिप्रेशन के खतरे से बचने के लिए लगातार लोगों से मिलते जुलते रहना चाहिए। मनमुताबिक किताबों के पढ़ने से मनुष्य के अंदर सकरात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। मनपसंद म्यूजिक और भी इंसान को खुश रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। योग और व्यायाम शारिरिक ऊर्जा के लिए शानदार चीज है। योग अल्जाइमर जैसी बीमारी को दूर रखने में मदद करता है।



डॉक्टर (कोल.) जेडी मुखर्जी, प्रिंसिपल डायरेक्टर और हेड, न्यूरोलॉजी, मैक्स सूपर स्पेशयलिटी हौस्पिटल, साकेत  ने  कहा कि अल्जाइमर को रोकने में भोजन की मूख्य भूमिका होती है। पौष्टिक भोजन से शरीर को अनेकों फायदे होते हैं। अल्जाइमर होने पर कई बार मरीज खाना पीना भी भूल जाता है। यह चीज मरीज को शारिरीक रूप से कमजोर बना देती है। डॉक्टर मुखर्जी ने पांच ऐसे भोजन का नाम बताया जिसे हमें खानपान में जरूर शामिल करना चाहिए।

1. मछली

मछलियां ओमेगा 3 फैटी एसिड व असंतृप्त वसा का बेहतरीन स्त्रोत है, जिनका काम है खून में बीटा अमाइलॉयड नामक प्रोटीन का स्तर कम करना, यह प्रोटीन अल्जाइमर के कारण दिमाग़ में बनने वाले हानिकारक क्लंप्स को बढ़ाता है। कोशिश करें एक हफ्ते में तीन बार मछलियां खाएं। लेकिन मछलियों में वही मछलियां खाया जिनमें मरकरी कम होती है जैसे सैलमन,टूना, कोड आदि।

2. अखरोट

दिमाग की क्षमता बढ़ाने के लिए अक्सर अखरोट खाने के लिए कहा जाता है। अखरोट प्रोटीन और स्वास्थवर्धक वसा से भरपूर होता है। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक नामक ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिसका मुख्य काम रक्तचाप कम करना और रक्त धमनियों को सुरक्षित रखना है। इस लिहाज से अखरोट ना सिर्फ दिमाग के लिए बेहतर है दिल के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

3. ब्रोकली

ब्रोकली मैं विटामिन K पाया जाता है। संज्ञानात्मक कार्य व दिमाग की शक्ति को बढ़ाने में विटामिन K की अहम भूमिका होती है। ब्रोकली में ग्लूकोसिनोलेट्स पाया जाता है न्यूरोट्रांसमिटर के निष्क्रिय होनी की प्रक्रिया को नष्ट करने में सहायक है। इसमें एसेटीलकोलीन नामक तत्व भी पाया जाता है जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम के काम करने की क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है साथ ही हमारी याददाश्त मजबूत करता है।

4. एवोकाडो

एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन ई मुख्य रूप से पाए जाते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई दोनों ही मस्तिष्क के विकास और कोशिकाओं की वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन ई किसी भी बीमारी को कम करने की क्षमता रखता है अतः अल्जाइमर्स जैसी बीमारी के लिए एवोकाडो का सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है।

5. साबुत अनाज

साबुत अनाज जो आजकल whole grain के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड व विटामिन बी कॉन्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका काम दिमाग को काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करना है। अतः हमारा मस्तिष्क सुचारू रूप से अपना काम जैसे कुछ सीखना या याद करना इत्यादि करता रहता है। ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों के अलावा हमें अन्य कुछ बातों पर भी ध्यान रखना होगा जैसे कि प्रोसैस्ड फूड जिसमें शकरा अधिक हो, अधिक स्टार्चयुक्त भोजन व प्रोसैस्ड मांस नहीं खाना है।