लाइव टीवी

World Malaria Day: इस मलेरिया डे पर जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के 10 नेचुरल तरीके

Updated Apr 23, 2020 | 13:06 IST

Natural Ways to get rid of Mosquitoes: हर साल 24 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। इस मलेरिया डे पर जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के 10 नेचुरल तरीकों के बारे में-

Loading ...
मच्छरों से छुटकारा पाने के नेचुरल तरीके
मुख्य बातें
  • हर साल 24 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है
  • मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां मच्छरों के काटने से होती है
  • गंदे जमा पानी में मच्छर सबसे ज्यादा पनपते हैं इसलिए इनसे बचने को कहा जाता है

हर साल 24 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां मच्छरों के काटने से होती है। दुनियाभर में कई लाख लोग हर साल मच्छरों के कारण मरते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए वैक्सीन्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने आस-पास साफ सफाई रखने की भी सलाह दी जाती है। गंदे जमा पानी में ये सबसे ज्यादा पनपता है इसलिए कहा जाता है कि अपने घरों के आस-पास कभी भी गंदा पानी जमा ना होने दें या वैसे भी घर पर ज्यादा देर पर किसी बर्तन में पानी को जमा ना रहने दें। इससे मच्छर तेजी से फैलते हैं और फिर वे हमारे लिए ही खतरा बन जाते हैं। 

बाजार में वैसे तो कई प्रकार की दवाईयां, स्पे, इलेक्ट्रिक बैट इत्यादि मौजूद हैं जो मच्छरों को घर से जड़ से भगाने का दावा करते हैं लेकिन बावजूद इसके मच्छरों से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिल पाता है। आज हम मच्छरों से छुटकारा पाने के 10 नेचुरल तरीकों के बारे में आपको बताएंगे जिसके लिए आपको ना ज्यादा खर्चे करने की जरूरत है और ना ही ज्यादा मेहनत-

नीम का तेल
नीम का तेल मच्छरों के लिए काल के समान होता है। अमेरिकन की मॉस्क्यूटो कंट्रोल असोसियेशन जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक नम का तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इसके इस्तेमाल करने से मच्छर पास नहीं फटकते हैं। नीम के एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के कारण शरीर से ऐसी गंध आती है जिससे मच्छर दूर भागते हैं। शरीर पर इसका इस्तेमाल करने से करीब 8 घंटे तक आपको मच्छरों सो राहत मिलती है। 

यूकेलिप्टस और लेमन ऑइल
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक लेमन ऑइल और यूकेलिप्टस ऑइल का मिक्सचर मच्छरों को भगाने का एक कारगर उपाय है। दोनों में एंटीसेप्टिक का गुण पाया जाता है। इस शरीर पर लगाने से मच्छरों का असर नहीं पड़ता। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर शरीर पर लगाने से इसका लाभ मिलता है।

कपूर
मच्छरों को भगाने के लिए कपूर का अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं। दूसरे नेचुरल प्रोडक्ट की तुलना में इसमें मच्छरों को भगाने का गुण ज्यादा पाया जाता है। एक कमरे में कपूर जलाकर रख दें और सारे दरवाजे खिड़कियां बंद कर दें। करीब 15 से 20 मिनट तक कमरे को बंद रखें, मच्छर अपने आप गायब हो जाएंगे।

तुलसी
रिसर्च में कहा गया है कि मच्छरों का लार्वा दूर करने में तुलसी बेहद मददगार होती है इसके असर से मच्छर दूर भागते हैं। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाने से घर में मच्छर प्रवेश नहीं करते। तुलसी के इसके अलावा कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

लहसुन
लहसुन बड़ा गुणकारी माना जाता है। इसमें कई रोगों को ठीक करने की क्षमता होती है साथ ही इससे मच्छर भी भागते हैं। इसके तीखे गंध से मच्छर पास आने से कतराते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को क्रश कर उबाल लें इसके बाद इसका पानी छान कर घर में स्प्रे कर दें इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

पुदीना (मिंट)
मिंट ऑइल मच्छरों को दूर करने में मददगार होता है। आप इसके ऑइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे उबाल कर इसके पानी को छान कर कमरे में स्प्रे करने से भी इसका फायदा मिलता है। मिंट ऑइल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर भी स्प्रे कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा आप मिंट फ्लेवर के माउथवॉश को भी घर में स्प्रे कर सकते हैं।

लैवेंडर
इसकी मदद से भी मच्छरों को दूर भगाने में मदद मिलती है। इस फूल की खुशबू भले ही हमें अच्छी लगती है लेकिन यह मच्छरों के लिए काल के समान है। लैवेंडर ऑइल को रुम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करें या फिर इसे अपने शरीर पर लगाएं।

घर पर लगाएं पौधे
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि पेड़ पौधे लगाने से भी मच्छर आते हैं तो हम आपको बता दें कि कुछ ऐसे भी खास तरह के पौधे हैं जिन्हें घर पर लगाने से मच्छर आते नहीं है बल्कि और दूर भागते हैं। इसलिए घर पर तुलसी, मिंट, नींबू और नीम जैसे पेड़ पौधे लगाने की सलाह जदी जाती है।

अजवाइन का तेल
मलेरिया मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसमें अजवाइन का तेल बेहद फायदेमंद होता है। रिसर्च भी कहता है कि जले हुए अजवाइन के तेल के इस्तेमाल से कम से कम डेढ़ घंटे के लिए मच्छरों से छुटकारा मिल जाता है।

तेजपत्ता 
घर के किसी कमरे में तेजपत्ता की कुछ पत्तियां जला कर छोड़ दें और फिर कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें इससे भी मच्छर भाग जाते हैं।