लाइव टीवी

World Sight Day: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें  

Updated Oct 08, 2020 | 07:20 IST

World sight day: आंखें ही हैं, जो आपको दुनिया दिखाती हैं. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई, मीटिंग, ऑफिस का काम आदि होने पर इनपर अधिक जोर पड़ने लगा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
वर्ल्ड साइट डे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • गाजर खाने और उसका जूस पीने से आंखों को बहुत लाभ मिलता है 
  • दिन में एक बार कुछ मिनट के लिए आँखों की एक्सरसाइज जरूर करें  
  • स्वस्थ आँखों के लिए हरी सब्जियों का इस्तेमाल बढ़ा दें  

स्वस्थ आंख के लिए बहुत जरूरी है कि उसका ठीक तरह से देखभाल किया जाए। आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए भी आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए। आंखों में जलन, पानी गिरना, खुजली होना आदि ऐसे लक्षण हैं, जो आपको परेशानी देते हैं. इन परेशानियों के रहते आप चाहकर भी किसी काम पर ध्यान नहीं दे सकते। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ चुनिंदा चीजों के बारे में, जो आपकी आंखों के लिए बड़े ही फायदेमंद होंगे।  
 
इलायची देती है आंखों को ठंडक  
मसाले में इस्तेमाल होने वाली इलायची आपके आंखों के लिए रामबाण है। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तो बराबर रहती ही है साथ में आंखें शीतल भी रहती हैं। इलायची को पीसकर पाउडर बना लें और उसे रोजाना दूध में मिलकर पीएं।  
 
हरी सब्जियों का कमाल  
स्पाइसी खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन आज की जो हालत है उसमें आपको अपना बहुत ध्यान देना होगा। ये हरी सब्जियां सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं हैं, बल्कि इनका सेवन करने से आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही इन्हें स्वस्थ भी रखते हैं।  
 
गाजर खाएं रौशनी बढ़ाएं  
गाजर और बीट का जूस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके नियमित सेवन से आपको हीमोग्लोबिन सही रहता है और आँखों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप इसका जूस नहीं पी सकते, तो रोजाना सलाद में गाजर का सेवन अवश्य करें।  
 
विटामिन सी से भरा नींबू और संतरा  
विटामिन सी आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसका अगर प्रतिदिन सेवन किया जाए तो आँखों में होने वाली जलन ख़त्म हो जाती है। आंखों की रोशनी भी बढती है। विटामिन सी से रक्त का प्रवाह भी बेहतर होता है। इससे आँखों को फायदा होता है।  
 
फैटी एसिड से भरपूर मछली  
आंखों के ड्राई होने से खुजली की समस्या होती है। फैटी एसिड से भरपूर मछली का सेवन करने से ये समस्या दूर होती है। इससे आंखों की रौशनी भी तेज होती है।  
 
स्मार्ट टिप्स  
•    सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलने से पैरों में लगने वाले ओस भी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है।  
•    आंखों की एक्सरसाइज करने से भी आँखों की कई समस्या दूर होती हैं।  
•    दिन में कई बार आँखों पर ठंडे पानी से छीटें मारने से भी लाभ होता है।  
•    ऑनलाइन काम करते समय हर आधे घंटे में आँखों को अपने लैपटॉप कंप्यूटर से हटाकर कुछ मिनट के लिए कहीं और देखें।  
•    आंखों में होने वाली जलन से निजात पाने के लिए आँखों पर ठंडे खीरे के टुकड़े रख सकते हैं।  
 
जिनकी आंखें नहीं होतीं उनसे आप आँखों की अहमियत के बारे में पूछिए तो पता चलेगा। इसलिए बहुत जरूरी है कि थोडा वक्त निकालकर अपनी आंखों की देखभाल के लिए लगाएं। दिन-रात टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप से जुड़े रहने से आपकी आँखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।