लाइव टीवी

बीच हवा में 7 साल की बच्ची की अचानक बिगड़ी तबीयत, फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पर नहीं बची जान

Updated Jan 20, 2021 | 16:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लखनऊ-मुंबई फ्लाइट में अपने पिता के साथ जा रही 7 साल की बच्ची को दिल का दौरा पड़ा। नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: लखनऊ-मुंबई की फ्लाइट में अपने पिता के साथ जा रही 7 साल की एक बच्ची को नागपुर के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची को यहां मंगलवार सुबह फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग के बाद लाया गया था। मौत का सही कारण अभी भी अज्ञात है। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अधिक ऊंचाई के कारण लड़की को कार्डियक अरेस्ट आया होगा।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर की रहने वाली आयुषी पुणवसी प्रजापति अपने पिता के साथ गोएयर फ्लाइट G8307 से यात्रा कर रही थी। उसके बेहोश होने के बाद विमान की नागपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जहां किंग्सवे अस्पताल की एक मेडिकल टीम बीमार यात्री के पास आई।

मौत के कारण का पता लगाया जाएगा

लड़की को जल्द ही सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लड़की और उसके पिता आर्थिक रूप से पिछड़े दिखाई दे रहे थे और उसके पिता को लड़की की स्थिति का भी पता नहीं था। जीएमसीएच के अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए लड़की के विसरा के नमूनों को संरक्षित किया गया है।

बच्ची को थी दिक्कत

अधिकारियों ने कहा, 'वह एनीमिक थी। पिता ने इस बात का खुलासा नहीं किया था, अन्यथा उन्हें उड़ान पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती। 8 से 10 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को हवाई यात्रा की अनुमति नहीं है। आयुषी के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसका हीमोग्लोबिन सिर्फ 2.5 ग्राम था। वे उसके इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। इस समय अचानक मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। मृत्यु स्वाभाविक है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।