लाइव टीवी

मौसम 14 सितंबर: क्या दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत? जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Updated Sep 14, 2020 | 00:38 IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज भी तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, वहीं बारिश की संभावना कम है।

Loading ...
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते दिल्वी में बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों की तरह रविवार को भी यहां अच्छी खासी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अब तक 74 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली में इस साल अगस्त में 237 मिमी बारिश हुई, जो सात साल में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर, एक जून को मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से महानगर में 596.4 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि मानसून के दिल्ली में लंबे समय तक रहने की संभावना है और इसके अक्टूबर के शुरुआती दिनों में लौटने का अनुमान है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आज आसमान में बादल छा सकते हैं जबकि हल्की बारिश या बूंदा बांदी की भी संभावना है।

वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। यहां भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।