लाइव टीवी

Hindi Samachar, 10 नवंबर 2020: एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, IPL फाइनल आज

Updated Nov 10, 2020 | 19:52 IST

Hindi Samachar, News, 10 नवंबर 2020: बिहार में मतगणना जारी है एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटेका मुकाबला है वहीं मुंबई और दिल्ली के बीच IPL का फाइनल खेला जा रहा है, यहां पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें-

Loading ...
10 नवंबर की बड़ी खबरें

Aaj ke samachar: बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है, एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर एक बार फिर कांटे वाली नजर आ रही है, आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL 2020 का फाइनल खेला जा रहा है, इसके अलावा मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उप चुनाव में बीजेपी अब तक 14 सीटें जीत चुकी है, पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (मंगलवार, 10 नवंबर) के प्रमुख समाचार :-

Bihar Chunav Result 2020 : एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अगर एनडीए और महागठबंधन के बीच की लड़ाई को देखें तो मुकाबला एक बार फिर कांटे वाली नजर आ रही है। इस समय एनडीए 121 सीट और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही अन्य भी 8 सीट पर आगे हैं। पढ़ें अपडेट्स-

MP By election Result : सुरक्षित हुई शिवराज सरकार, कमलनाथ ने मानी हार
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब तक 14 सीटें जीत चुकी है। बहुजन समाज पार्टी के खाते में मुरैना की सीट जी सकती है। कुछ सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है। भोपाल के पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पढ़ें अपडेट्स-

UP BY Election Result: यूपी व‍िधानसभा उपचुनाव में BJP को छह सीटें
उत्‍तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग हो रही है, बुलंदशहर, नौगांव सदात, टुंडला, बांगरमऊ, देवरिया, मल्हनी और कानपुर नगर की घाटमपुर सीट पर सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी नतीजों के रुझानों की बात करें तो छह सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। पढ़ें अपडेट्स-

IPL 2020 Final Live Score, MI vs DC Match:दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस,पहले बल्लेबाजी का फैसला
आज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच आईपीएल 2020 का फाइनल खेला जा रहा है। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वहीं, दिल्ली की टीम पहली मर्तबा खिताबी मुकाबला खेल रही है। पढ़ें अपडेट्स-

SCO Meeting : पीएम मोदी की चीन को दो टूक-हमारी संप्रभुता का सम्मान करो
संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 20वीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इस संगठन के देशों के साथ एक मजबूत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध है। पीएम ने कहा कि भारत का मानना है कि एक दूसरे की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए आगे बढ़ा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर-

आतंकवादियों ने फुटबॉल पिच पर 50 से ज्यादा लोगों का सिर किया कलम
आतंकवादियों ने महिला ग्रामीणों का अपहरण करने के बाद फुटबॉल पिच पर 50 से ज्यादा लोगों का सिर कलम कर दिया। उसके बाद शवों को टुकड़ों-टुकड़ों में काट डाला। आतंकियों ने भीषण हमला किया और अपहृत महिलाओं समेत 50 से अधिक पीड़ितों मार कर टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पढ़ें पूरी खबर-

जब शाहरुख ने क‍िया था खुलासा, क्‍यों वह अक्षय के साथ कोई फिल्म नहीं कर सकते
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सफल अभिनेता है, उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट होती हैं। हमने अक्षय कुमार को सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्म में एक साथ काम करते देखा है। लेकिन आज तक शाहरुख खान को कभी भी अक्षय कुमार के साथ काम करते किसी फिल्म में नहीं देखा है। पढ़ें पूरी खबर-

'मंगलसूत्र' की तुलना 'कुत्ते की चेन' से करना पड़ा भारी
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की गोवा इकाई के राजीव झा ने गोवा की एक प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के खिलाफ मंगलसूत्र पर लिखे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पढ़ें पूरी खबर-
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।