लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 10 नवंबर, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Nov 11, 2021 | 00:00 IST

आज की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 10 नवंबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 10 नवंबर, बुधवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर 10 नवंबर 2021

Aaj Ki Taza khabar 9 November 2021, Aaj ka hindi samachar news updates:  टाइम्स नाउ समिट 2021 में टाइम्स नाउ नवभारक के नए वर्जन एसडी को गृहमंत्री अमित शाह ने लांच किया। इस समिट में बोलते हुए कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि देश में चार करोड़ से अधिक लंबित मामले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस ने नोटबंदी के दौरान काले धन को सफेद बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ अबु धाबी में टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसके अलावा, खेल, मनोरंजन और देश तथा दुनिया की तमाम खबरों पर एक नजर-

डेरिल मिचेल (72*) की धुआंधार पारी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से रौंद दिया। 

T20 World Cup Semi-Final 1: न्‍यूजीलैंड बना पहला फाइनलिस्‍ट, इंग्‍लैंड को 5 विकेट से रौंदा

टाइम्स नाउ समिट 2021 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने हिंदुत्व की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हर हिंदू के आराध्य हैं, मेरे हिसाब से रामचंद्र जी का कहा हुआ एक-एक शब्द, उनकी वाणी, उनके वचन मेरे लिए हिंदुत्व है।

अरविंद केजरीवाल ने बताई अपने हिंदुत्व की परिभाषा, बताया क्यों कराते हैं मुफ्त तीर्थ यात्रा

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की 9 महीने की बेटी को ट्विटर पर रेप की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 23 साल के एक शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकी देने वाला पकड़ा गया, 23 साल का युवा है आरोपी

कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट 2021 के दौरान अपनी शादी और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी बात की और खुलासा किया कि वह आने वाले 5 साल में पत्नी और मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं।

शादी के सवाल पर कंगना रनौत ने खोले राज, बोलीं - जल्‍द करूंगी खुलासा, 5 साल में है शादी और बच्‍चे की प्‍लान‍िंंग

Times Now Summit 2021 में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यमुना मेरी जिम्मेदारी है, मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता। ये 70 साल की समस्या है। मैंने 5 साल का समय मांगा था। मुझे थोड़ा समय दीजिए, अगले चुनाव तक यमुना साफ हो जाएगी।

Times Now Summit 2021 में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- यमुना मेरी जिम्मेदारी, अगले चुनाव तक साफ हो जाएगी

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी को बरी कर दिया गया। से किसी ने जेसिका को नहीं मारा, वैसे ही किसी ने बाबरी मस्जिद को नहीं गिराया।

चिदंबरम का विस्फोटक बयान- हमको शर्म नहीं आती ये कहने में कि बाबरी मस्जिद किसी ने नहीं ढहाई

भारत की आजादी के 75 साल के विशेष अवसर पर, प्रतिष्ठित टाइम्स नाउ समिट 2021  को सेलिब्रेटिंग इंडिया @75 और शेपिंग इंडिया @100 की थीम पर रखा गया है। इस दौरान कार्यक्रम में कंगना रनौत भी पहुंचीं जो दुनिया भर में बॉलीवुड की प्रभावशाली और बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। 

Times Now Summit 2021: पद्मश्री, नेपोटिज्म से अपनी शादी तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या बोलीं कंगना रनौत?

असम-मिजोरम सीमा विवाद पर सरमा ने कहा कि यह काफी पुराना विवाद है। कांग्रेस ने सीमा का बंटवारा करते समय उसका सीमांकन नहीं किया, जिसकी वजह से बीच-बीच में दोनों राज्यों के बीच विवाद होता रहा है।

Times Now Summit 2021 : असम के सीएम सरमा बोले-भारत हिंदुओं का देश, मदरसों को बंद कर देना चाहिए

बोलने और सुनने में अक्षम पहलवान वीरेंद्र सिंह दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर बैठे हैं। उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग है कि उनके जैसे राज्य के बधिर खिलाड़ियों को पैरा-एथलीट के रूप में मान्यता दी जाए। 

पद्मश्री मिलने पर खट्टर ने दी पहलवान को बधाई, खिलाड़ी ने कहा आप अधिकार क्यों नहीं देते, धरने पर भी बैठा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में बाबर आजम ने पाकिस्तान की काफी अच्छी तरह अगुआई की है और गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बाबर आजम को मिली बड़ी सलाह, रमीज राजा ने कहा- कुछ अलग करने की...

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार ने 'गतिशक्ति' योजना की शुरुआत की है। यह योजना देश की बुनियादी संरचना को मजबूत करने वाली साबित होगी।

Times Now Summit 2021: नितिन गडकरी बोले-ग्रीन पावर, ग्रीन फ्यूल और ग्रीन एनर्जी ही देश का भविष्य 

Times Now Summit 2021 में कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि न्यायपालिका और कार्यपालिका में बेहतर संबंध स्थापित होना चाहिए। दोनों अंगों में तालमेल से देश संपूर्ण रूप से विकास कर सकता है।

TIMES NOW Summit 2021 में बोले किरेन रीजीजू, देश में चार करोड़ से अधिक लंबित केस चिंता की बड़ी वजह

केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने बुधवार को हुई बैठक में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा एथनॉल की खरीद के लिए तंत्र को मंजूरी दे दी। 

कैबिनेट ने की एथनॉल की कीमत में वृद्धि, गन्ना किसानों को होगा फायदा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार रात को आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई थी। लेकिन अब जानकारी आई है कि 36 घंटे बाद 8 और बच्चों की मौत हुई है।

भोपाल के अस्पताल में आग लगने के 36 घंटे बाद 8 और बच्चों की मौत, 3 शीर्ष चिकित्सा अधिकारी पदों से हटाए गए

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लगभग एक साल बाद मुंबई में एक विशेष NDPS कोर्ट ने जांच के दौरान जब्त किए गए एक्ट्रेस के बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को डी-फ्रीज करने की अनुमति दी।

रिया चक्रवर्ती का बैंक खाता हुआ डीफ्रीज, कोर्ट ने दिए गैजेट्स लौटाने के आदेश

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक थाने के अंदर एक 22 वर्षीय युवक मृत पाया गया है। पुलिस का कहना है कि उसने बाथरूम में फांसी लगा ली, जबकि पुलिस के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

कासगंज: हिरासत में युवक की मौत, पुलिस ने कहा- नल से डोरी बांध युवक ने लगाई फांसी, उठ रहे सवाल

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रम जारी रखने की वजह से सरकार पहले पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती करने का फैसला नहीं कर पाई।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा-मोदी सरकार के 7 सालों में पेट्रोल की कीमत सबसे कम बढ़ी

सूर्यवंशी ने पांच दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जानिए कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सूर्यवंशी...

Sooryavanshi को खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स ने चुकाई बड़ी कीमत, फैंस को करना होगा एक महीने इंतजार

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर सुबह की अजान से परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे छात्रों और मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
सुबह की अजान पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आपत्ति, परेशानियों का किया जिक्र

राजस्थान में बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के जोधपुर हाईवे पर एक बस व टैंकर की भीषण भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई।
Rajasthan Accident: बस-टैंकर में भीषण टक्कर, बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, बाड़मेर-जोधपुर हाई-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा

दिल्ली में छठ पूजा के पावन पर्व पर यमुना घाट की ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें यमुना नदी के दूषित पानी के झाग के बीच श्रद्धालु डुबकी लगाते नजर आए।
Delhi: यमुना में 'जहरीले फोम' को हटाने उतरीं 15 नाव,  रस्सियों की मदद से हटाएगी दिल्ली सरकार

Times Now Summit 2021 में कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि न्यायपालिका और कार्यपालिका में बेहतर संबंध स्थापित हो। दोनों अंगों में तालमेल से देश संपूर्ण रूप से विकास कर सकता है।

देश में चार करोड़ से अधिक लंबित केस चिंता का विषय-किरेन रीजीजू

बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि देश का प्रमुख (प्रधानमंत्री) यदि हमारा बनाया टीका लेता है तो इससे ज्यादा एक वैज्ञानिक के लिए सम्मान की और क्या बात होगी।
Times Now Summit 2021 : भारत बायोटेक के डॉ.एला बोले-कोवैक्सिन की मंजूरी में किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ

TIMES NOW Summit 2021 का विधिवत आगाज हो चुका है। इस महामंथन के औपचारिक शुरुआत में टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद और टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर  और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने क्या कुछ कहा खास नजर।
TIMES NOW Summit 2021: उम्मीदों के महामंथन में गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत, बोले- तरक्की के नए मानदंड स्थापित करे TIMES Network

Times Network के MD & CEO एमके आनंद ने कहा कि अगले 25 सालों में देश में बहुत सारे बदलाव होंगे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद इस बारे में सोचने एवं विचारने का यह सही समय है कि देश 100 वर्षों में क्या हासिल क्या कर सकता है।
टाइम्स नाउ समिट 2021 : Times Network के MD & CEO एमके आनंद बोले -बदलाव की दहलीज पर खड़ा है भारत

Amit Shah at Times Now Summit 2021: टाइम्स नाउ समिट 2021 में गृहमंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत के SD वर्जन को लांच किया और चैनल की पूरी टीम को बधाई दी।
अब SD में भी दिखेगा TIMES NOW नवभारत, गृहमंत्री अमित शाह ने किया लांच और दी बधाई

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद दोनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ईडी को 19 ऐसे बैंक खातों का पता चला है जिसके जरिए अवैध कारोबार का खेल चल रहा था।
मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर कसा शिकंजा,ईडी की जांच में 19 बैंक खातों की जानकारी

एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ समीर वानखेड़े के परिवार ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
सनसनीखेज खुलासा करने से पहले मुश्किल में नवाब मलिक, समीर वानखेड़े के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

दिल्ली एनसीआर में वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में है। ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 350 के पार है।

Delhi Air Quality Index: अब भी जहरीली है दिल्ली की हवा, स्मॉग में कैद हर सांस

सर गंगाराम अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट का कहना है कि इस साल डेंगू अपने बदले हुए रूप में लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
Dengue cases delhi: अब बदले रूप में डेंगू का वार, पिछले साल की तुलना में ज्यादा केस आए सामने

आज अबु धाबी में जब टी20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें टकराएंगी, तो पूरी दुनिया की नजरें इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।

ENG vs NZ 1st Semi-Final: आज इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी दुनिया की नजरें, कोई किसी से कम नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त है ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में पीएम मोदी को दूसरा स्थान मिला है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में शामिल हैं।

Twitter पर दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स बने पीएम मोदी, पहले स्थान पर ये हैं काबिज

सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं मलाला यूसुफजई ने शादी रचा ली है उन्होंने ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित अपने घर पर परिवार की मौजूदगी में असर मलिक के साथ निकाह किया।

Malala Yousafzai Marriage:मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी, ट्विटर पर शेयर कीं तस्वीरें, देखें PICS

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।