लाइव टीवी

ताजा खबर, 11 जनवरी 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jan 12, 2021 | 00:14 IST

ताजा खबर, 11 जनवरी 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें सोमवार, 11 जनवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Loading ...
ताजा खबर, 11 जनवरी 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

नई दिल्ली : कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। कृषि कानूनों पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में नए कृषि कानूनों और किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मंगलवार को अपना आदेश सुनाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर किसान संगठन का आंदोलन जारी है। देश और दुनिया की ताजा घटनाक्रमों पर हमारी नजर बनी रहेंगी। 11 जनवरी के प्रमुख घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

आम आदमी पार्टी (BJP) के विधायक सोमनाथ भारती के उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ नोंक-झोंक करते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें वो उन्हें धमका रहे हैं।

'आपकी वर्दी उतरवाएंगे हम, पहचान रहे हैं आपको'; सोमनाथ भारती ने पुलिस को धमकाया, CM योगी के लिए भी कहे अपशब्द

मध्यप्रदेश के 18 जिलों के कौओं और जंगली पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया है। प्रदेश में 26 दिसंबर से अब तक करीब 1500 कौओं एवं जंगली पक्षियों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश के 18 जिलों के सैंपल्स में हुई 'बर्ड फ्लू' की पुष्टि, मुर्गे-मुर्गियों को मार कर दफनाया

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और सहयोगी का निधन हो गया है।

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक कार एक्सीडेंट में घायल, पत्नी का हुआ निधन

भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा से अपने 10 हजार जवानों को हटा लिए हैं, इसके पीछे अत्याधिक ठंड का मौसम बताया जा रहा है।

पूर्वी लद्दाख में चीन ने सीमा से हटाए 10 हजार सैनिक, हालत इस वजह से हुई खस्ता

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती को अमेठी में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके एक बयान को लेकर उन पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले रायबरेली में उन पर एक शख्स ने स्याही फेंकी।

सोमनाथ भारती बोले- योगी तो जाएगा, कहीं नहीं जाएगा कहकर शख्स ने डाल दी स्याही, AAP नेता को जेल भेजा गया

देश में जारी कोरोना संकट के बीच मुंबई से एक अलग ही खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मुंबई शहर से बाहर तीन कोरोना मरीज मिले, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के कोरोना म्यूटेशन की तरह ही म्यूटेशन पाया गया है।

क्या भारत में आ गया है "अफ्रीकी कोरोना स्‍ट्रेन",इसपर नाकाम हैं एंटीबॉडी, ब्रिटेन स्ट्रेन के बाद बढ़ा खतरा!​ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि देश अब कोरोना के खिलाफ जंग के निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है।

अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ भारतीयों को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण पर पढ़ें PM मोदी की 10 बड़ी बातें​

भारत में कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब ड्रग कंट्रोलर ने देश में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी अब इसकी कीमतों को लेकर सवाल सामने आ रहे थे। 

हो गया साफ..कोरोना वैक्सीन की कीमत आई सामने @200 रूपये में मिलेगी "कोविशील्ड" की डोज​

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने सोमवार को अपने पहले बच्‍चे का स्‍वागत किया। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने बेटी को जन्‍म दिया।

विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने दिया बेटी को जन्‍म

किसान आंदोलन के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का मुद्दा गरमाया हुआ है। एमएसपी  के पिछले 6 महीने के डेटा पर एक नजर डालते हैं। कृषि अध्यादेश जून में लाया गया था। इसलिए हमारे पास यह जांचने के लिए एक अच्छी समयावधि है। 

मोदी सरकार ने MSP पर किसानों की फसल खरीदना बंद कर दिया? जानें क्या है सच्चाई​

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक ऐसा शहर बसाने की योजना तैयार की है जिसमें कारें और सड़कें नहीं होंगी। यह शहर पूरी तरह से कार्बन से मुक्त होगा। यह शहर 500 अरब डॉलर की परियोजना 'नियोम' का हिस्सा होगा।

सऊदी प्रिंस बसाएंगे सपनों का शहर, न होंगी सड़कें और न चलेंगी कारें, कुछ ऐसी होगी सिटी  

कहते हैं ना कि राजनीति और क्रिकेट में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है क्योंकि दोनों में ही अंतिम समय तक संभावनाएं बची रहती हैं। ऐसा ही कुछ आजकल बिहार की राजनीति में देखने को मिल रहा है जहां सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी अपने-अपने दावे कर रहा है।

बिहार की राजनीति फिर लेने जा रही है करवट! बीजेपी का दावा- मकर संक्रांति के बाद लालू की RJD में होगी टूट

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया किया है कि उसने किसी वाहन में अकेले यात्रा करने वाले लोगों को मास्क पहनने का निर्देश देने वाला कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया है। 

कार में अकेले हैं तो मास्क पहनना जरूरी नहीं, सरकार ने स्पष्ट की गाइडलाइन्स

रूस से एस-400 खरीद पर भारत अपने सहयोगी देश अमेरिका के दबाव में आने वाला नहीं है। अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार करते हुए एस-400 को अपनी सुरक्षा कवच में शामिल करने के लिए भारत अपनी तैयारी में जुट गया है। 

चीन-पाक दोनों की निकल जाएगी हेकड़ी, S-400 के लिए एक कदम और आगे बढ़ा भारत

9 जनवरी 2021 को भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 16 जनवरी की तारीख तय कर दी है । उसी दिन से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 

CORONA VACCINATION: क्या है भारत का कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा प्रोग्राम? इन 6 सवाल का जवाब जानना है जरूरी

देश में कोरोना महामारी का टीका 16 जनवरी से लगना शुरू हो जाएगा। टीकाकरण के पहले चरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पहले चरण में करीब 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

कोरोना टीका लगवाने चाहते हैं तो पहले या बाद में भूल कर भी न करें ये काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पुलिस के 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर भेजा गया था। धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया।

'जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो', CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) में छह जनवरी को हुए फसाद के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की बहस चल रही है। अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन को सत्ता सौंप देंगे। 

क्या 20 जनवरी से पहले हो जाएगी ट्रंप की विदाई, अब तक 2 राष्ट्रपतियों पर चला है महाभियोग 

भारत और नेपाल के संबंधों में एक बार फिर खटास आ सकती है। दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बयान दिया है कि वह कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्र को भारत से वापस ले लाएंगे।

विदेश मंत्री के दौरे से पहले ओली ने नक्शा विवाद को दी हवा, भारत-नेपाल संबंधों में फिर आ सकती है खटास 

एअर इंडिया की चार महिला पायलटों की टीम ने इतिहास रच दिया है।  यह टीम अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को उड़ान भरकर जैसे ही लगभग 16,000 किलोमीटर की दूरी तय कर आज सुबह बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी तो उनका भव्य स्वागत किया गया। 

नॉर्थ पोल को पार कर भारत पहुंची जांबाज महिला पायलटों की ब्रिगेड, रचा अनूठा इतिहास

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से होनी है और इस अभियान की तैयारी केंद्र और राज्य सरकारों ने युद्ध स्तर पर की है।  इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को ऑनलाइन सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक होगी।

कोरोना टीकाकरण पर आज महामंथन, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM लेंगे तैयारियों का जायजा

देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित कसार देवी मंदिर कई रहस्य से भरा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में देवी माता खुद अवतरित हुई थीं। यही नहीं यहां पर रहस्यमयी चुंबकीय शक्ति मिली है। 

Kasar Devi: उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अद्धभुत रहस्य, चमत्कार को देख नासा के वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।