लाइव टीवी

ताजा खबर, 14 नवंबर 2020: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Nov 14, 2020 | 09:57 IST

ताजा खबर, 14 नवंबर 2020 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं। यहां पढ़ें शनिवार, 14 नवंबर की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
14 नवंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें

नई दिल्ली: देश में दिवाली की धूम है,खास बात यह है कि प्रकाश के इस पर्व को कोरोना काल में मनाया जा रहा है। दिवाली की पूर्व संध्या पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्साह के इस मौके पर हर एक देशवासी सरहद की हिफाजत करने वाले जवानों के लिए दिया जलाए। इसके साथ साथ कोरोना काल में सावधानी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही खेल यऔर मनोरंजन जगत की खबरों पर भी नजर डालेंगे। यहां पढ़ें शनिवार, 14 नवंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें:-

दिवाली से पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें भारत के पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी। भारत ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आठ सैनिक मारे गए जबकि कई सैनिक घायल भी हो गए। अब पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि भारत की इस कार्रवाई में उसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। 
पूरी खबर पढ़ें: पाकिस्तान ने किया स्वीकार- भारतीय सेना ने PoK में किया अब तक का सबसे भीषण पलटवार

 आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज शुभ दीपावली है। अजशनिवार है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। तुला का स्वामी ग्रह शुक्र है। आज दीवाली का पर्व मनाएं। श्री सूक्त का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। 
पूरी खबर पढ़ें: आज का पंचांग, 14 नवंबर 2020: दिवाली पूजा का मुहूर्त कब है? इस साल इन तीन समय के दौरान कर सकते हैं पूजा
 

देशभर में दीपावाली का त्योहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों गुलजार हैं और लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दिवाली के इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।
पूरी खबर पढ़ें: Diwali: देशभर में दीपावाली की रौनक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
 

 ऐसा लग रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में हम आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी को एक्‍शन में देख रहे हैं। आईपीएल के 13वें सीजन से पहले धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था और फैंस को उम्‍मीद थी कि आईपीएल 2020 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। भले ही धोनी से बहुत उम्‍मीदें थीं, लेकिन वह टूर्नामेंट में लय में नजर नहीं आए और ज्‍यादा रन नहीं बना सके।
पूरी खबर पढ़ें: 'IPL में अगले साल शायद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी नहीं करेंगे महेंद्र सिंह धोनी'
 

देशभर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लेकिन शुक्रवार को प्रयागराज में एक साथ 94 मामले सामने आए।
पढ़ें पूरी खबर: Prayagraj News: प्रयागराज में कोरोना वायरस से 94 व्यक्ति संक्रमित़, एक व्यक्ति की मृत्यु​

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।