लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 18 मई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated May 18, 2022 | 23:59 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 18 मई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 18 मई (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 18 मई की बड़ी खबरें।

Aaj ki Taza Khabar: देश के ज्यादातर हिस्से गर्मी की चपेट में हैं तो असम बाढ़ का सामना कर रहा है। इसके साथ ही दिल्ली की सीमा पर किसानों ने जिस तरह से धरना दिया था, ठीक वैसे ही पंजाब में किसानों ने प्रदर्शन किया, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन किया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

ज्ञानवापी पर देश के मूड को जानने के लिए Times Now नवभारत के लिए सर्वे एजेंसी VETO ने इस मुद्दे पर पहला और देश का सबसे बड़ा सर्वे किया है। जानिए देश के लोग क्या सोचते हैं।
ज्ञानवापी पर देश का सबसे बड़ा सर्वे, जानिए लोग क्या सोचते हैं, शिवलिंग मिला या फव्वारा?

बिहार के वायरल ब्वॉय सोनू से TIMES NOW नवभारत ने खास बातचीत की। 11 साल का ये लड़का अखबार से लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसने सत्ता और सियासत का असली चरित्र सामने आएगा। जिस नालांदा से बिहार के सीएम नीतीश कुमार आते हैं, उसी नालांदा का 11 साल का लाल सवाल पूछ रहा है।
TIMES NOW नवभारत पर बिहार के वायरल ब्वॉय सोनू कुमार का दर्द, ये इंटरव्यू पूरे देश को रुला देगा!

अभी कोविड-19 के खत्म होने के बाद इकोनॉमी के रिकवर होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बढ़ती महंगाई, कमजोर रूपये ने फिर मुश्किलें बढ़ा दी है। और रही सही कसर IIP ने पूरी कर दी है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इकोनॉमी किस दिशा में जाएगी। और इसका संकेत S&P के ताजा रिपोर्ट ने दे दिया है।
रिकॉर्ड महंगाई-कमजोर रूपया- बढ़ती बेरोजागरी-महंगा कर्ज, किस ओर जा रही है इकोनॉमी

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के तहत 22 मई से तीनों नगर निगमों को मिलाकर कर एक कर दिया जाएगा। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
MCD Merger : 22 मई से एक हो जाएंगे दिल्ली के तीन नगर निगम, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत का हाल ही में बेडरूम का वीडियो (Bedroom Video Leak) लीक हुआ था, कहा जा रहा है कि ये उनकी तीसरी बीबी दानिया मलिक ने लीक किया था। पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत ने बेडरूम वीडियो लीक होने के बाद देश छोड़ने का ऐलान किया है।
PAK सांसद आमिर लियाकत का पाकिस्तान छोड़ने का ऐलान, बेडरूम वीडियो हो गया था लीक, तलाक मांग रही तीसरी बीवी-VIDEO

असम के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।राज्य के 26 जिलों में 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए से भारतीय सेना को लगाया गया है।
असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी, देखें VIDEO

त्रिकुटा पहाड़ियों में हिमकोटि के पास जंगल में आग लगने के चलते नए मार्ग से माता वैष्णो देवी तीर्थ, कटरा की तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से निलंबित है। पारंपरिक मार्ग से यात्रा जारी है।
माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा नए रूट से रूकी, ये है वजह, पारंपरिक मार्ग से कर सकते हैं यात्रा 

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी  (AAP) को बड़ा झटका लगा है, हाल ही संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में CM कैंडिडेट रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
उत्तराखंड में AAP को बड़ा झटका, सीएम कैंडिडेट रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा

पंजाब के किसान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के बाद राज्य की AAP सरकार के खिलाफ चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरने पर बैठे थे उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया है।
किसान खत्म करेंगे धरना, भगवंत मान सरकार और किसानों के बीच बनी सहमति 

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने 5 साल और 4 महीने से अधिक के लंबे कार्यकाल के बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद 31 दिसंबर 2016 को पदभार ग्रहण किया।
दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों से लिया फैसला

पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के एक दोषी एजी पेरारीवलन की रिहाई पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बहुत दुखी हैं। क्या यही राष्ट्रवाद है? क्या इस देश के प्रति आपका यही कर्तव्य है?
राजीव गांधी की हत्या के दोषी की रिहाई पर भड़की कांग्रेस, पूछा- क्या यही राष्ट्रवाद है?

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के तीसरे दिन वजूखाने में जो शिवलिंग मिला उसके बारे में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी सहित मुस्लिम पक्ष यह दावा कर रहा है कि वह शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है।

Gyanvapi Masjid : 4 वजहों के जरिए समझिए, 'वो' फव्वारा क्यों नहीं हो सकता?

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे से जुड़ा हर खुलासा टाइम्स नाउ नवभारत ने सबूतों के साथ दिखाया है। अब ज्ञानवापी मस्जिद का सबसे नया वीडियो सामने आया है जिसमें नंदी और शिवलिंग एक सीध में दिखे हैं।

Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी का सबसे नया वीडियो, Video में नंदी-शिवलिंग एक सीध में दिखे

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने पार्टी से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसके कयास पहले से लगाए जा रहे थे। अपने इस्तीफे के बारे में उन्होंने खुट ट्वीट कर जानकारी दी। 

हार्दिक पटेल के इस्तीफे पर कांग्रेस का बयान, ट्वीट की भाषा में बीजेपी के शब्द

चीन नागरिकों को वीजा दिलाने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के एक करीबी को गिरफ्तार किया है।

Chinese Visa Case : कार्ति चिदंबरम का करीबी गिरफ्तार,  चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने का मामला

मालूम हो कि देश में ईंधन के दाम में लगातार हो रही वृद्धि का मुख्य कारण कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में हुई बढ़ोतरी है। इसके साथ ही डॉलर में आई मजबूती से कच्चे तेल का आयात महंगा हुआ है, जिससे देश में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े।

बेहद महंगा होने के बावजूद भारत में इन देशों से सस्ता मिलता है पेट्रोल, लेकिन US, पाकिस्तान से ज्यादा है दाम

योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए मदरसों के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। अब नए मदरसों को सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा।
यूपी में अब नए मदरसों को सरकारी अनुदान नहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की दो अर्जियों पर वाराणसी की कोर्ट सुनवाई करने वाला है।
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की दो अर्जियों पर सुनवाई, क्या है खास

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी अपने बेटे की वजह से चर्चा में हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

राजस्थान सरकार में मंत्री के बेटे को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ में हों शामिल

कांस फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा इस समय हमें नए चार्ली चैपलिन जैसे लोगों की जरूरत है जो यह बताए और दिखाए कि आज का सिनेमा खामोश नहीं है।
रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच कांस फिल्म फेस्टिवल में बोले जेलेंस्की, हमें नए चार्ली चैपलिन की जरूरत

1994 में गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू वहीं 2020 में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला।

'स्माइलिंग बुद्धा' ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में पहुंचाया

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करीबी मुकाबले में 3 रन से शिकस्‍त मिली। मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा ने हार की अहम वजह का खुलासा किया।

MI vs SRH: 'उस पल हमारे हाथ से मैच फिसल गया', रोहित शर्मा ने किया मुंबई इंडियंस की हार के कारण का खुलासा

यात्री जेट युन्नान प्रांत के कुनमिंग से चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्वांगझू जा रहा था, जब यह गुआंग्शी क्षेत्र के वुझोउ शहर के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

चीनी विमान हादसे के बारे में बड़ी जानकारी, जानबूझ कर गिराया गया हो- रिपोर्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।