लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 23 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jan 23, 2022 | 23:48 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Taza Khabar), 23 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 23 जनवरी, रविवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 23 जनवरी की बड़ी खबरें

नई दिल्ली : देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच जो ताजा अपडेट सामने आया है, उसके मुताबिक ओमिक्रोन का कम्‍युनिटी स्‍प्रेड शुरू हो गया है। देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान एक बार फिर 3 लाख से अधिक केस सामने आए हैं। यहां पढ़ें देश-दुनिया के ताजा घटनाक्रम से जुड़ी खबरें:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के बाहर अपना विस्तार करने और राष्ट्रीय भूमिका निभाने का प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार हिंदुत्व का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सिकुड़ गया है क्योंकि अकाली दल और शिवसेना जैसे पुराने घटक पहले ही गठबंधन से बाहर हो चुके हैं।
शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए: उद्धव ठाकरे

बिहार के पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता नारायण प्रसाद के बेटे ने कथित तौर पर उनके खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को डराने के लिए हवा में फायरिंग की। घटना रविवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के हरदिया गांव की है।
बिहार के मंत्री और BJP नेता नारायण प्रसाद के बेटे की दबंगई, क्रिकेट खेल रहे बच्चों को डराने के लिए हवा में फायरिंग की

महाराष्ट्र के वर्धा में एक महिला डॉक्टर के घर से पुलिस ने 97 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह महिला डॉक्टर अवैध गर्भपात कराने का काम करती थीं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 13 वर्षीय नाबालिग का अवैध गर्भपात कराया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसने एक निजी अस्पताल में छापा मारा तो पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि यहां कई शिशुओं के भ्रूण और खोपड़ियां मिली थी।
Maharashtra: अवैध गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर के घर से मिले 97 लाख रुपये, घर की तलाशी है बाकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था।
आजादी के बाद अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया, उन गलतियों को डंके की चोट पर सुधारा जा रहा: PM मोदी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे अर्धेंदु बोस ने भारत की आजादी में महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले शांति आंदोलन की भूमिका को खारिज किया है और देश की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज को श्रेय दिया है। 
गांधी के शांति आंदोलन ने नहीं बल्कि नेताजी की आजाद हिंद फौज ने भारत को दिलाई आजादी: सुभाष चंद्र बोस के भतीजे

गोवा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। नार्वेकर ने ऐलान किया है वह पोरवोरिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। नार्वेकर ने पिछले साल अक्टूबर माह के दौरान ही आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। नार्वेकर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
Goa Chunav से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर ने छोड़ी AAP, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। नेताजी की ये प्रतिमा देश के महान सपूत के प्रति आभार के प्रतीक के तौर पर लगाई जा गई है। दरअसल इंडिया गेट पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जानी है, लेकिन जब तक ये तैयार नहीं हो जाती तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा दिखाई देगी।
PM मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य मूर्ति, जानें इसके बारे में

उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया है। वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखे पत्र में वर्मा ने कहा कि महोदय, आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। 
UP चुनाव: BJP विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

देश Netaji Subhash Chandra Bose की 125वीं जयंती मना रहा है। आज PM Modi इंडिया गेट पर नेता जी के होलोग्राम का अनावरण करेंगे। आपको बता दें कि बंगाल में जब BJP MP Arjun Singh नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो TMC के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। नेताजी की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.
Rashtravad: Netaji Bose देश के या सिर्फ Bengal के? महापुरुषों की जयंती पर विवाद क्यों?

 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस (Venkaiah Naidu Tested COVID Positive) की चपेट में आ गए हैं। उप राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  उप राष्ट्रपति ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी क्वारंटीन होने का आग्रह करते हुए खुद की जांच करवाने की अपील की है।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आए कोरोना संक्रमण की चपेट में, हैदराबाद में खुद को किया आइसोलेट

अरविंद केजरीवाल के बाद कैप्टन अमरिंदर ने भी सीएम चन्नी पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाया है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि चन्नी ने उनकी कैबिनेट में रहते हुए एक महिला से बदसलूकी की थी। कैप्टन ने कहा कि, चन्नी के महिला से माफी मांगने पर महिला ने माफ कर दिया था इसलिए बात बाहर नहीं आई और ना ही इस पर कोई कार्रवाई हुई।
Punjab के सीएम चन्नी पर कैप्‍टन ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- वह महिला को आधी रात में करता था कॉल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियों में लगे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद के कंधों पर इन दिनों अपने वोट बैंक को सहेज कर 2022 में भाजपा की सरकार दोहराने की जिम्मेंदारी है, इसे लेकर वह पूरी तल्लनीता से लगे हैं।
अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री हैं अखिलेश यादव, विकास के सबसे बड़े बाधक रहे: केशव प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद अपर्णा बिष्ट यादव जब दिल्ली से लखनऊ लौटीं और अपने ससुर एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुलायम की अपर्णा को आशीर्वाद देने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अब अपर्णा ने बताया है कि मुलायम सिंह ने उन्हें क्या आशीर्वाद दिया।
अपर्णा यादव बोलीं- मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते समय बहुत कुछ बताया, नेताजी मेरे पिता और ससुर दोनों हैं

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 17 साल के नाबालिग युवक की मौत पर हंगामा हो गया है। दरअसल, परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से लड़के की मौत हुई है। आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में उसकी पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 
लखीमपुर खीरी: 17 साल के लड़के की मौत, परिवार का आरोप- पुलिस की पिटाई से गई जान, मोबाइल चोरी का था आरोप

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार एवं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa) के भड़काऊ बयान से कांग्रेस के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई है। मुस्तफा ने मालेरकोटला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कथित रूप से एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। इस बयान को लेकर मुस्तफा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

'मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि उन्हें कोई कार्यक्रम नहीं करने दूंगा', सिद्धू के सलाहकार के इस बयान से मचा घमासान

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। 

Punjab Lok Congress Candidates List: पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पटियाला से चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर सिंह

दुनियाभर में बढ़ते कोविड केस के बीच न्यूजीलैंड में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके मद्देनजर नए सिरे से प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। बदलते हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी रद्द कर दी है।

मिसाल! कोविड का बढ़ता खौफ, इस देश में प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी अपनी शादी

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आज पूरा देश उन्‍हें याद कर रहा है। पीएम मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए आरोप लगाया कि दिल्‍ली में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने का फैसला केंद्र सरकार ने उनके दबाव में किया।

नेताजी की जयंती पर छिड़ा सियासी 'रार', पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, ममता बनर्जी बोलीं- हमारा दबाव काम आया

किसान संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें 'गणतंत्र दिवस हिंसा' के मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना को मौड़ मंडी से टिकट दिया गया है।

गणतंत्र दिवस पर 'लाल किले' में हुई 'हिंसा' का मुख्य आरोपी लक्खा सिधाना पंजाब से लड़ेगा चुनाव

देश में कोरोना मामलों की रफ्तार जारी है हालांकि कुछ राज्यों में इसकी रफ्तार कम हुई है लेकिन साउथ के राज्यों में केस तेजी के साथ बढ़ते दिख रहे हैं वहीं इस बीच देश में कोरोना की स्थिति को लेकर ताजा अपडेट जारी हुआ है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि भारत में अब ओमीक्रोन का कम्यूनिटी स्प्रेड हो रहा है।

देश के कई महानगरों में ओमिक्रॉन के 'कम्युनिटी स्प्रेड' के संकेत

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाया है। केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) केंद्र के इशारे पर दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकता है।

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री होंगे गिरफ्तार! CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 30 जनवरी को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह साल 2022 का पीएम मोदी का पहला मासिक रेडियो कार्यक्रम होगा। लेकिन यह 11 बजाय की बजाय आधे घंटे देरी से 11:30 बजे से होगा।

पीएम मोदी 30 जनवरी को करेंगे 'मन की बात', इस वजह से आधे घंटे देरी से होगा कार्यक्रम

कोविड के कारण देशभर में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बीते एक दिन में देशभर में कोविड के एक बार फिर 3 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि के दौरान सवा पांच सौ लोगों ने इस घातक संक्रामक रोग की वजह से जान गंवा दी।

देशभर में फिर सामने आए कोविड के 3 लाख से अधिक केस, 500 से अधिक मरीजों ने गंवाई जान

कांग्रेस ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवार घोषित किए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल हैं।पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

मणिपुर में कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट, थाउबल से लड़ेंगे पूर्व सीएम इबोबी सिंह

समाजवादी पार्टी के नेता और कद्दावर मंत्री रहे आजम खां (Azam Khan) ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं, आजम खान ने सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अंतरिम जमानत याचिका में कहा है कि वो यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करना चाहते हैं इसलिए उनकी सुनवाई हो।

आजम खां जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कहा- करना चाहते हैं 'यूपी विधानसभा चुनाव' में प्रचार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्वास्थ्य विभाग की टीम सेना के सहयोग से बर्फबारी के बीच भी कोविड रोधी वैक्‍सीनेशन काम में जुटी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उनके साथ सैन्‍यकर्मियों का दस्‍ता भी मौजूद है। वैक्‍सीनेशन LoC के पास के गांवों में हो रहा है।

Jammu Kashmir: भारी बर्फबारी के बीच LoC पर गांवों में कैसे हो रहा कोविड वैक्‍सीनेशन? वायरल हो रहा ये वीडियो, देखें तस्‍वीरें

चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन के सरोगेसी को लेकर एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल शुक्रवार शाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी से एक बच्चे के मां-बाप बने हैं। हालांकि तसलीमा नसरीन ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया।

सरोगेसी पर तसलीमा नसरीन ने किया' रेडीमेड बच्चे' ट्वीट, प्रियंका चोपड़ा का नाम लिए बिना साथा निशाना

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने राज्‍य के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और कांग्रेस के कई नेताओं पर अवैध रेत खनन में शामिल होने का आरोप लगाया है तो पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि वह मानसिक रूप से 'अस्थिर' हैं।

अमरिंदर सिंह का बड़ा आरोप, 'अवैध रेत खनन में शामिल हैं CM चन्‍नी', नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कही ये बात

देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का पीएम मोदी आज करेंगे अनावरण, जानें खासियत

देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का कहर है, जिसकी वजह से ट्रेनें लगातार कैंसिल हो रही हैं। कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया जा रहा है, जबकि कुछ को डायवर्ट किया जा रहा है।

आज 1012 ट्रेनें की गईं कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।