लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 28 फरवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Feb 28, 2022 | 22:22 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 28 फरवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 फरवरी (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर

Aaj ki taza khabar : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस का कहना है कि उसने यूकेन के 1,067 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है जिनमें 17 कमान पोस्ट और संपर्क केंद्र, 38 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और 56 रडार प्रणाली शामिल हैं। साथ ही कहा कि हमारे कुछ सैनिक भी मारे गए हैं। यूक्रेन ने बताया कि उसके 352 नागरिक मारे गए। उधर यूक्रेन की सेना और वहां जनता भी रूसी सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रही है। रूस-यूक्रेन विवाद पर आज यूएनजीए में आपात बैठक होगी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश जारी है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने आज पीएम गतिशक्ति पर डीपीआईआईटी हितधारकों की बैठक को संबोधित किया। देश और दुनिया के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंग'  के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए आज अपनी दूसरी उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां सभी भारतीय सुरक्षित रहें और देश में उनकी सुरक्षित वापसी हो सके।
उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी- यूक्रेन में फंसे पड़ोसी देशों के लोगों की भी मदद करेगा भारत

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने आदेश जारी कर कहा है कि दिल्ली में अब शराब की दुकानें शराब पर डिस्काउंट नहीं दे पाएंगी यानी अब दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं देंगे। बताया जा रहा है कि  सरकार ने डिस्काउंट देने की इजाजत इसलिए दी थी ताकि ग्राहक को चॉइस मिल सके और साथ ही बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के जरिए सही प्राइस पर पहुंचा जा सके।
Delhi Liquor Offer: दिल्ली में शराब की दुकानों पर बंद हुए डिस्काउंट' और 'फ्री ऑफर, सरकार ने आदेश किया जारी

नोएडा के प्रसिद्ध सुपरेटक के 40 मंजिला ट्विन टावर 22 मई को गिरा दिए जाएंगे।  इसकी जानकारी खुद नोएडा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में दी है। टावरों को लेकर लंबे समय तक कोर्ट में मामला चला और अंतत: सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए 31 अगस्त, 2021 को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में ट्विन टावरों को गिराने का आदेश दिया था।
Noida: 22 मई तक गिरा दिए जाएंगे सुपरटेक ट्विन टावर, नोएडा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

यूपी में लगातार हर चरण में कम वोटिंग ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने छठवें और सातवें चरण में वोटिंग बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्योंकि अगर इन चरणों में वोटिंग कम हुई तो खास तौर से सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब तक के पांच चरणों में जो ट्रेंड सामने आया है, उसमें दो बाते निकल सामने आ रही हैं। पहली बात यह है कि शहरी इलाकों में वोटिंग कम हुई है। 
यूपी में कम मतदान का सिलसिला जारी,किसे नुकसान ! बचे दो चरणों में योगी-मोदी पर नजर

अमूल ने अपने यहां बिकने वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, दरअसल, गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
Amul Milk Price Hike:अमूल दूध के दामों ने फिर रूलाया इस बार 2 रुपये लीटर बढ़ी कीमत, जानिए कब से होगी लागू

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीयों को स्वदेश लाने का काम जारी है। इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत आज एक विमान दिल्ली में लैंड हुआ जिसमें 240 नागरिक सवार थे। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए बताया कि मोल्दोवा के माध्यम से एक नया मार्ग है, जो अब शुरू हो चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा हमारी टीम वहां भारतीयों की सहायता करेगी और वे रोमानिया के रास्ते भारतीयों को निकालने में मदद करेंगे।
Russia Ukraine war: MEA बोला- जरूरत पड़ी तो भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए वायुसेना की भी लेंगे मदद

सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही (GDP Data for 3rd Quarter) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 5.4 फीसदी रही।
India GDP: सरकार ने जारी किए आंकड़े, तीसरी तिमाही में 5.4 फीसदी बढ़ी जीडीपी

24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो लगा था कि पुतिन (Vladimr Putin) एक-दिनों में अपने इरादों में कामयाब हो जाएंगे। क्योंकि दुनिया में 22 वें नंबर की सैन्य क्षमता वाला यूक्रेन , दुनिया में नंबर-2 रूस के आगे ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। लेकिन दोनों देशों के बीच लड़ाई 5 वें दिन पहुंच गई है।
यूक्रेन को 5 दिन बाद भी नहीं झुका पाए पुतिन,जेलेंस्की की ये रणनीति पड़ रही है रूस पर भारी !

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने सोमवार को अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशा निर्देशों को संशोधित किया, जिसमें यूक्रेन से निकाले जा रहे भारतीयों को विभिन्न प्रकार की छूट प्रदान की गई है। यूक्रेन से निकाले जा रहे भारतीयों को अनिवार्य प्री-बोर्डिंग नेगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट और टीकाकरण प्रमाणपत्र के साथ-साथ एयर-सुविधा पोर्टल पर प्रस्थान से पहले दस्तावेजों को अपलोड करने से छूट दी गई है।

सरकार ने यूक्रेन से निकाले जा रहे भारतीयों के लिए जारी की संशोधित ट्रेवल गाइडलाइंस

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूस उनकी हत्या करवाना चाहता है इसको लेकर मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा रूसी राष्ट्रपति ने कुछ खूंखार हत्यारों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है और वो इस मिशन पर लगे हैं।
Russia Ukraine:क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या के लिए रूस ने भेजे खूंखार भाड़े के हत्यारे!

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) ने सोमवार को माधबी पुरी बुच को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अजय त्यागी की जगह लेंगी। माधबी पुरी बुच पूंजी बाजार नियामक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी। अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्व पूर्णकालिक सदस्य माधबी पुरी बुच को 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है।
पहली बार एक महिला संभालेगी SEBI के अध्यक्ष का पद, जानें कौन है ये महिला

 यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से वहां हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। यूक्रेन में बिगड़ते संकट के बीच वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया हुआ है। विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन से लोगों को निकालने की प्रक्रिया का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। एयर इंडिया के अलावा अन्य विमान कंपनियां भी अपनी उड़ानें सचालित कर रही हैं। 
Russia-Ukraine war: एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने फंसे भारतीयों को घर वापस लाने के लिए भरी उड़ान

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि इस संबंध में सही समय पर सही फैसला नहीं लिया गया, जिसके कारण 15 हजार से अधिक छात्र युद्धभूमि में फंसे हुए है।

'हर आपदा में अवसर नही खोजना चाहिए'; यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार पर बरसे वरुण गांधी

रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियर ने कहा है कि 4 दिन में रूस के 5300 सैनिक मारे गए हैं। 29 फाइटर प्लेन को मार गिराया गया है। 191 टैंक भी नष्ट हो गए हैं।

यूक्रेन का बड़ा दावा- 4 दिन में रूस के 5300 सैनिक मारे, 191 टैंक-29 हेलीकॉप्टर मार गिराए

तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल टीआरएस के नेता साजिद खान पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

टीआरएस नेता साजिद खान पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का केस दर्ज

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ने कक्षा 10 व 12वीं कक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिया है। छात्र tbse.tripura.gov.in और tbresults.tripura.gov.in से रिजल्ट देख सकते हैं। फिलहाल केवल छात्रों के अंक ही जारी किए गए हैं, जिन्हें डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकता है।

घोषित हुए त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा के रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दो फैसलों ने परमाणु हमले के खतरे को बढ़ा दिया है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने परमाणु निवारक बल (Russian Nuclear Deterrent Forces) को हाई अलर्ट कर दिया है। दूसरी तरफ बेलारूस ने गैर परमाणु देश के दर्जे को खत्म कर दिया है।

क्या 1994 में यूक्रेन ने कर दी गलती, पास में थे 44 परमाणु बम,अब रूस दे रहा है धमकी

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकालने के प्रयासों को तेज करने के लिए केंद्र ने फैसला किया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरन रिजिजू और वी के सिंह निकासी अभियान में समन्वय करने तथा छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का मिशन तेज, विशेष दूत बनकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों का दौरा करेंगे 4 मंत्री

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। जान गंवाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, काफी लोग जख्मी भी हैं। इस युद्ध को लेकर अब तक कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

बच्ची की दर्दनाक हालत देखकर कांप गए डाक्टर, कहा- 'इसे पुतिन को जरूर दिखाना'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका है। यह चुनाव इसलिए और दिलचस्प हो गया है कि यह अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चार अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है।

यूपी विधानसभा चुनाव में 4 अखिलेश यादव मैदान में, जानिए कौन कहां से अजमा रहे है किस्मत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गति शक्ति वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति समन्वित तरीके से ढांचागत योजना, क्रियान्वयन और निगरानी का काम करेंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताए पीएम गति शक्ति के फायदे, कहा- विकास के साथ होगा रोजगार का निर्माण

देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत से आने-जाने वाली शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित कर दी हैं।

बड़ा फैसला: अगले आदेश तक सस्पेंड रहेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, इन फ्लाइट्स को मिलेगी छूट

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों का निकालने का प्रयास जारी है। हालांकि अभी भी हजारों छात्र वहां फंसे हुए हैं। स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से कई को बंकरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि छात्र किसी भी स्थिति में वहां से निकलना चाहते हैं। 

यूक्रेन में बंकरों में इस तरह फंसे हुए हैं भारतीय, सरकार से लगाई निकालने की गुहार, जानें वहां की स्थिति

जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की हाल ही में शादी हुई है। अनमोल अंबानी ने कृषा शाह से शादी की है। पिछले कुछ दिनों से दोनों शादी की काफी चर्चा में है। 

टीना अंबानी ने बहू को लेकर लिखी दिल को छू लेने वाली बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

रूसी सेना ने यूक्रेन में दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन ने इसकी जानकारी दी है। कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी सैनिकों के हमले में विमान नष्ट हो गया।

यूक्रेन: रूस ने दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को किया नष्ट, मंत्री ने कहा- हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया। जब उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया तो उन्होंने बताया कि कौन सी पारी रही उनकी श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में फेवरेट।

IND vs SL: मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने बताई अपनी फेवरेट पारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

West Bengal Bandh Update : निकाय चुनावों में धांधली के खिलाफ बीजेपी का राज्यव्यापी बंद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव चल रहा है। सात चरणों में पांच चरणों की वोटिंग हो गई है। राम की नगरी अयोध्या से टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट देखिये।

राम की नगरी अयोध्या में संतों ने सुरीली आवाज में लोगों से की ये अपील, देखिए खास रिपोर्ट

यूरोपीय संघ ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साथ ही इसके माध्यम से रूसी सहयोगी बेलारूस को लक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही यूक्रेन की हथियार खरीदने में मदद करेगा।

यूक्रेन को हथियारों की खरीद-वितरण के लिए फंड देगा यूरोपीय संघ, पहली बार ये कदम उठा रहा

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 222 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं। लेकिन एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीतने पर उन्होंने बच्चे का नाम नहीं रखा है। जानें क्या है वजह।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने अब तक नहीं रखा बच्चे का नाम, नानी मधु चोपड़ा ने बताई ये वजह

भारतीय टीम मे रविवार को श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से मात दी इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम के खेल के तरीके में हुआ है बदलाव, तो उन्होंने दिया इसका जवाब।

क्या टीम इंडिया खेल रही है आक्रामक और अलग तरह की क्रिकेट? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

संयुक्त राष्ट्र (UN) में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा है कि लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक को युद्ध के कैदी के रूप में लिया गया है। इस दावे से रूस ने इनकार किया है। 

यूक्रेन ने UNSC में कहा- रूस के 4300 सैनिक मार गिराए, 200 को युद्धबंदी बनाया

श्रीलंका को भारत के हाथों तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। श्रीलंकाई कप्‍तान दासुन शनाका ने मैच के बाद अपनी टीम की गलतियों को उजागर किया।

IND vs SL: टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेलने के बाद श्रीलंकाई कप्‍तान ने किया बड़ा खुलासा, बताई टीम की सबसे बड़ी चिंता

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के मौजूदा हालत को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आज आपात बैठक होगी। आपात बैठक को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वोटिंग कराई गई। पक्ष में 11 वोट डाले गए जबकि रूस ने विरोध में वोट डाला। भारत, चीन और UAE ने वोट नहीं दिया।
यूक्रेन संकट को लेकर होगी UNGA की आपात बैठक, UNSC में भारत-चीन-UAE ने नहीं किया वोट

 पीएम मोदी ने अपने आवास पर एक अहम सुरक्षा बैठक की जिसमें भारतीयों को यूक्रेन से न‍िकालने की नीत‍ि पर मंथन हुआ। छात्रों के ल‍िए नया #Twitter हैंडल जारी क‍िया गया है।
Ukraine Crisis पर PM ने की अहम सुरक्षा बैठक, फंसे भारतीयों की मदद के लिए MEA ने बनाया नया ट्विटर हैंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह वेबिनार उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के बजट- पश्चात को लेकर होगा जिसमें कई सत्र होंगे।
DPIIT का आर्थिक वृद्धि पर वेबिनार आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को समाप्त हो गई।
राम रहीम की फरलो हुई खत्म, 21 दिन बाद सोमवार को लौटेगा सुनारिया जेल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।