लाइव टीवी

ताजा खबर, 3 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Mar 04, 2021 | 00:17 IST

ताजा खबर, 3 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें बुधवार, 3 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Loading ...
ताजा खबर, 3 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

नई दिल्ली : दिल्‍ली नगर गिम के लिए हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने चार वार्ड में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। कर्नाटक सरकार में मंत्री रमेश जरकिहोली का नाम एक सेक्स स्कैंडल में सामने आया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बीजेपी-टीएमसी में सियासी आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें :-

अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की विश्वासपात्र वीके शशिकला ने घोषणा की है कि वह सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर रही हैं। 
चुनाव से एक महीने पहले तमिलनाडु से आई बड़ी खबर, शशिकला ने राजनीति से किया संन्यास का ऐलान​

PM Modi Photo on Petrol Pumps: भारतीय निर्वाचन आयोग ने पेट्रोल पंपों को 72 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया है।
PM Modi Photo:चुनाव आयोग ने पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया​

Nitin Gadkari in West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक रैली में नितिन गडकरी ने कहा कि इस बार बीजेपी को बहुमत मिलेगा और 4 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा।
'...कमल का बटन दबाइए, ऐसा करंट लगेगा कि ममता जी कुर्सी से 2 फुट ऊपर उठ जाएगी'; बंगाल में बोले गडकरी​

वडोदरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है वहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं उनका इलाज जारी है।
Vadodara Mass Suicide:वडोदरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश ,तीन की मौत​

Hathras case: उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी में बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले किसान की हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
Hathras murder case: हाथरस मामले में 2 और आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अभी भी फरार​

Karnataka High Court on Delhi Govt:केजरीवाल सरकार की नीति से कर्नाटक हाइकोर्ट भी प्रभावित है और कर्नाटक सरकार को दिल्ली की नीति पर विचार करने का आदेश दिया है।
Delhi Govt: केजरीवाल सरकार की नीति से कर्नाटक हाइकोर्ट भी प्रभावित, दिल्ली सरकार की तरह काम करने की दी सलाह​

Assam: 2001 से 2016 तक असम में सत्ता में रही कांग्रेस इस बार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई के बिना चुनावी मैदान में है। हाल ही में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया।
असम: तरुण गोगोई के बिना चुनाव में उतरी कांग्रेस, 15 साल रहे CM, हाल में केंद्र सरकार ने दिया बड़ा सम्मान​

हाथरस में एक शख्स को गोली मारने वाले केस में मुख्य आरोपी गौरव शर्मा का संबंध समाजवादी पार्टी से है क्या? ये सवाल सामने आ रहा है इसके पीछे की वजह भी है, गौरव का फेसबुक इस बात की काफी हद तक तस्दीक कर रहा है।
Hathras Case: कौन है हाथरस का 'गुनहगार' गौरव शर्मा, सपा कनेक्शन पर सीएम योगी ने भी उठाए सवाल!​

Ramesh Jarkiholi: कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र भेज दिया।
कौन हैं रमेश जारकिहोली, जो सेक्स CD स्कैंडल में फंस गए, मंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा​

महाराष्ट्र के जलगांव में कुछ पुलिसवालों ने एक हॉस्टल में लड़कियों से कपड़े उतरवाए और उनसे डांस करवाया। बीजेपी विधायक ने इस मसले को विधानसभा में उठाया। जांच के आदेश दिए गए हैं।
शर्मनाक! महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिसवालों ने हॉस्टल में लड़कियों से जबरन कराया स्ट्रिप डांस, मच गया बवाल​

एमसीडी उपचुनाव को सेमीफाइनल की तरह से देखा जा रहा था। पांच वार्ड के लिए हुए उपचुनाव में बेशक आप ने चौका लगाया है। लेकिन सीलमपुर इलाके में चौहान बांगर की विजय आप के नेतृत्व को परेशान कर सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों।
MCD By election: बेशक आम आदमी पार्टी ने लगाया चौका लेकिन चिंता की वजह भी​

सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे रमेश जारकीहोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सरकार को किसी तरह की अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े इसके लिए वो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं।

सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा, बोले- साजिश

मुख्तार अंसारी वैसे तो जनप्रतिनिधि हैं, अब जब वो लोगों के प्रतिनिधि हैं तो उन्हें जनता के बीच होना चाहिए। ये बात अलग है कि पिछले 10 वर्षों से जेल से ही जनता की सेवा कर रहे हैं। लेकिन उनकी जेल उत्तर प्रदेश में नहीं हैं बल्कि पंजाब के रोपड़ में हैं। उनके नाम पर संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यूपी सरकार बार बार पंजाब सरकार से गुहार लगा रही है यूपी के अपराधी को सौंप दो।

यूपी के वांटेड अपराधी मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गर्म, जानें क्या है वजह

आयकर विभाग ने बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सिलसिले में कई जगह छापेमारी की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अनुराग कश्यप के साथ-साथ अभिनेत्री तापसी पन्‍नी और फिल्‍मकार विकास बहल के आवासों पर भी छापा मारा।

अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और विकास बहल के आवासों पर इनकम टैक्‍स का छापा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए स्‍थानों का चयन लगभग तय हो चुका है। जहां इस साल कोविड-19 मामले बढ़ने के कारण मुंबई में मुकाबले होना नामुमकिन हैं, वहीं नए किसान कानून को लेकर किसान आंदोलन के चलते पंजाब के नाम पर भी विचार नहीं किया गया है।

बीसीसीआई को किसान विरोध का डर, मोहाली को आईपीएल स्‍थान से इसलिए हटाया: रिपोर्ट

आप ने जिस तरह से गुजरात नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव में जीत दर्ज की है उसके बाद उसकी नजरें एमसीडी उपचुनाव के नतीजे पर टिकी थी। जब पांचों वार्ड के नतीजे सामने आए तो आप ने चार वार्ड पर कब्जा कर लिया था और बीजेपी को यह संदेश दे दिया कि 2022 में जब सभी नगर निगमों के चुनाव होंगे तो उन्हें हल्के में मत लेना।

MCD उपचुनाव के नतीजे क्या बीजेपी के लिए खतरे की आहट, किसके लिए क्या है संदेश

न्यू आगरा क्षेत्र से 23 फरवरी को बुर्का पहनाकर एक किशोरी को अगवा कर लिया गया था। उस लड़की को अब दिल्‍ली के पीजी से बरामद किया गया है। इस मामले में जो जानकारी सामने आई है, उसने पूरे मामले को ही उलट दिया है

बुर्का पहनाकर लड़की को 'अगवा' करने के मामले में नया मोड़, दिल्‍ली में PG से मिली लड़की ने बताई कहानी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी चार सीटों तो कांग्रेस एक सीट पर आगे है। बीजेपी का खाता भी नहीं खुल सकता है। चार केंद्रों पर सुबर आठ बजे से मतगणना जारी है। 28 फरवरी को मतदान कराया गया था। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक अंतिम नतीजे आ सकते हैं। 

Delhi MCD By election Result 2021: नगर निगम उपचुनाव में आप 4 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मालदा में चुनावी रैली को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल की अपनी पहली जनसभा में सीएम योगी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला।

CM योगी की मालदा रैली से बौखलाई टीएमसी, नुसरत जहां ने आदित्यनाथ पर साधा निशाना

द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने (NIOS) ने एक बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश के 100 मदरसों में प्राचीन भारतीय विरासत से जुड़े पाठ्यक्रम को लागू करेगा।

Gita, Ramayan in Madrassas: देश के 100 मदरसों में पढ़ाई जाएगी गीता और रामायण, NIOS का फैसला

सऊदी पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या मामले में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के जारी होने के बाद बाइडन प्रशासन पर सऊदी क्राउन प्रिंस के खिलाफ एक्‍शन लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

खाशोज्‍जी मर्डर केस : सऊदी क्राउन प्रिंस पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका! लाया गया बिल, क्या होगा संबंधों पर असर?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कौशल किशोर के बेटे पर बुधवार तड़के जानलेवा हमला हुआ। बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने सांसद के बेटे आयुष (30) के सीने में गोली मारी। 

BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे को सरेराह सीने में गोली मारी, बाइक से आए थे बदमाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशेषता उनका भाषण कला भी है। वह इन दिनों हर रोज वर्चुअल तरीके से कहीं न कहीं किसी कार्यक्रम और बैठक को संबोधित करते हैं। 

PM Modi Speech: पीएम मोदी का भाषण कौन लिखता है? RTI में आखिर मिल गया जवाब

कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली के यौन संबंधों की मांग करने वाली एक सीडी मंगलवार को समाचार चैनलों को जारी की गई।

Ramesh Jarkiholi: कर्नाटक की सियासत में गरमी, येदियुरप्पा के मंत्री पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप

क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। 

आज का इतिहास: 12 साल पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम पर पाकिस्तान पर हुआ आतंकी हमला

चीन और भारत के बीच 1962 में  युद्ध हुआ था, इस युद्ध की तमाम ऐसी बातें हैं जो ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं वहीं लोग भारत की हार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भी जिम्मेदार मानते हैं।

1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की इन खास बातों को जानते हैं आप, क्या हार के लिए नेहरू थे जिम्मेदार!

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।