लाइव टीवी

Hindi Samachar, News, 5 फरवरी : दिल्‍ली, यूपी, उत्‍तराखंड में कल नहीं होगा चक्‍का जाम, पढ़ें दिनभर की खबरें

Updated Feb 05, 2021 | 20:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hindi Samachar, News, 5 फरवरी: किसान आंदोलन के बीच दिल्‍ली, यूपी, उत्‍तराखंड में कल चक्‍का जाम नहीं होने की घोषणा की गई है। लाल किला पर 26 जनवरी को हुए प्रदर्शन का नया वीडियो सामने आया है। पढ़ें दिनभर की खबरें:

Loading ...
5 फरवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें

नई दिल्ली : संयुक्‍त किसान मोर्चा ने साफ किया है कि 6 फरवरी को दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में चक्‍का जाम नहीं होगा। हालांकि देश के अन्‍य हिस्‍सों में चक्का जाम होगा। 26 जनवरी को लाल किला पर हुए उग्र प्रदर्शन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तिरंगा उतारने और गोली चलाने की बात सुनी जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में सभी स्‍कूल 1 मार्च से खुलने जा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चेन्नई में भारत के खिलाफ खेलते हुए अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड बनाए। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (शुक्रवार, 5 फरवरी) के प्रमुख समाचार :

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 6 फरवरी को चक्का जाम नहीं करेंगे किसान, राकेश टिकैत का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि 6 फरवरी को चक्का जाम से दिल्ली, एनसीआर आजाद रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अलग अलग हिस्सों में चक्का जाम होगा। पढ़ें पूरी खबर

'जल्द करो, तिरंगा उतार दो..चला गोली', लाल किले पर हुई हिंसा का नया वीडियो आया सामने [VIDEO]

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर पर हुई हिंसा का एक नया वीडियो सामने आया है।  इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल किले पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के पास किस तरह के हथियार थे। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही हथियार बंद लोगों की कुछ तस्वीरें भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर

भविष्य के युद्ध के लिए तैयार हो रहा भारत, युद्ध की शक्ल बदल देगा HAL का धातक वॉरियर ड्रोन

सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीआरडीओ (DRDO)और हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) उसके लिए आधुनिक एवं जटिल तकनीक पर आधारित मिसाइलें, फाइटर प्लेन और ड्रोन का निर्माण कर रहे हैं। बेंगलुरु में इस समय एरो इंडिया शो-2021 चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

उत्‍तर प्रदेश में 1 मार्च से खुल जाएंगे सभी स्कूल, छठी से 8वीं की कक्षा 10 फरवरी से चलेगी

उत्‍तर प्रदेश में सभी स्‍कूल मार्च से खुलने जा रहे हैं। फिलहाल यहां 9 से 12वीं तक के स्‍कूल संचालित हो रहे हैं। लेकिन 1 मार्च से सभी कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगी। छठी कक्षा से आठवीं तक के स्‍कूल 10 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Farmers Protest: लोकसभा में बहस के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों तैयार फिर भी नहीं बन रही बात, आखिर क्यों

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों के संबंध में राज्यसभा में चर्चा हो रही है। लेकिन लोकसभा में अड़चन इस बात पर बनी हुई है कि कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव के साथ कराई जाए या इसके लिए अलग से समय मुकर्रर हो। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका, भारत और अब ईरान, जानिए कैसे पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने सैनिक छुड़ा ले गया ईरान

अमेरिकी सैनिक पाकिस्तान के एबटाबाद में दाखिल हुए और अल कायदा के सरगना के ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। 28-29 सितंबर, 2016 को भारत ने पीओके में घुसकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक कियाा था। अब ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर अपने सैनिकों को रिहा करा लिया है। पढ़ें पूरी खबर

जो रूट ने 100वें टेस्ट में सैकड़ा जड़कर की दिग्गज क्रिकेटर्स के स्पेशल क्लब में एंट्री

भारत के खिलाफ साल 2012 में नागपुर में अपने डेब्यू मैच में शतक से चूकने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने करियर के 100वें टेस्ट को  शानदार शतक जड़कर यादगार बना लिया है। भारत के खिलाफ चेन्नई में शुक्रवार को शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 164 गेंद में अपने टेस्ट करियर का 20वां शतक पूरा किया। पढ़ें पूरी खबर

[VIDEO] किसान आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बवाल से जुड़े सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब

रिहाना के भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किए जाने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में बहस छिड़ गई है। कई हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किसान आंदोलन पर बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है।  अब सलमान खान ने भी इस बारे में अपने विचार साझा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।