लाइव टीवी

ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 5 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Oct 06, 2021 | 00:02 IST

ताजा खबर ( Taza Khabar), 5 अक्टूबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िये हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 अक्टूबर सोमवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 5 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 'न्यू अर्बन इंडिया' थीम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वरुण गांधी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से भाजपा का नाम हटाया है। फेसबुक के डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग को छह अरब डॉलर का नुकसान होना बताया जा रहा है। चीन ने एक बार फिर ताइवान के वायु क्षेत्र में अपने 56 लड़ाकू विमान भेजे हैं। दिल्ली में एक व्यक्ति ने 300 रुपए का कर्ज न चुकाने पर एक दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी। देश और दुनिया के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

बैठक के बाद चन्नी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ लखीमपुर खीरी घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बर्बर घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं।उन्होंने मांग की कि कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

Punjab CM:पंजाब सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, लखीमपुर हिंसा का मुद्दा उठाया

Lakhimpur violence eyewitness: सोशल मीडिया पर लखीमपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स थार से निकलकर भाग रहा है और दावा किया जा रहा था कि ये आशीष मिश्रा है लेकिन वो सुमित जायसवाल हैं, जिन्होंने पूरी आपबीती बताई है।

Lakhimpur: थार से भागने वाले शख्स ने सुनाई अपनी आपबीती, बोला- ईश्वर का आशीर्वाद है कि जिंदा बच गया, वरना....

JEE Main Paper 2: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जानें डिटेल्स-

JEE Main Paper 2 Result 2021: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट  jeemain.nta.nic.in पर हुआ डिक्लेयर 

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे और कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Sawal Public Ka:लखीमपुर हिंसा मामले की FIR में क्या है?..एक...एक प्वाइंट

Indian hockey team not to play in CWG 2022: पुरुष व महिला भारतीय हॉकी टीमें अगले साल इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेलेगा। हॉकी इंडिया ने नाम वापस लिया।

जैसे को तैसाः कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटा हॉकी इंडिया, एक दिन पहले इंग्लैंड ने लिया था ऐसा ही फैसला

कश्मीर पुलिस ने कहा कि प्रमुख कश्मीरी पंडित व्यापारी माखनलाल बिंदरू की मंगलवार को श्रीनगर में इकबाल पार्क के पास उनकी फार्मेसी के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

J&K:अलग-अलग घटनाओं में जाने-माने कश्मीरी पंडित कारोबारी और दो लोगों की आतंकियों ने की हत्या

Moody's India Rating: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए सुखद खबर आई है। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की रेटिंग को नेगेटिव से बदलकर स्थिर कर दिया है।

Moody's Rating: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर, मूडीज ने 'नेगेटिव' रेटिंग को अपग्रेड कर किया 'स्थिर'

Talibani Entered in Gurudwara of Kabul:अफगानिस्तान के काबुल में तालिबानियों का बेहद घिनौना चेहरा सामने आया है वहां के करता परवन गुरुद्वारे में हथियारों से लैस तालिबानी घुस गए और मौजूदा गार्डों को बंधक बनाया।

Kabul Gurudwara:काबुल स्थित 'करता परवन गुरुद्वारे' में हथियारों से लैस तालिबानी घुसे, मौजूद गार्डों को बनाया बंधक

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने लखीमपुर खीरी कांड में अपनी भूमिका से इनकार किया है। आशीष का नाम एफआईआर में भी है लेकिन पुलिस अभी तक उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है।

Logtantra: Lakhimpur Violence के आरोपी आशीष मिश्रा को अरेस्ट क्यों नहीं कर रही है पुलिस?

Aryan Khan Case Update: आईटी कानून में डार्कवेब पर हो रही गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं है। यह पूरी तरह से ग्रे एरिया है। जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं।

जानें ड्रग की काली दुनिया में Dark web और क्रिप्टो करंसी का सच, इसलिए होता है इस्तेमाल

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा कीमत में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है।

CNG-PNG price hike : महंगाई की मार! महानगर गैस लिमिटेड ने बढ़ाए सीएनजी, पीएनजी के दाम

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। किसानों से लेकर मारे गए लोगों के परिजनों के अपने-अपने तर्क हैं और अब हर कोई सच्चाई जानना चाहता है।

Rashtravad: दो पक्षों की तीन थ्योरी, क्या वीडियो से खुलेगा Lakhimpur का राज?

सोमवार रात फेसबुक फैमिली के सभी एप ने एक साथ काम करना बंद कर दिया। सर्वर डाउन होने की वजह से सेवाएं ठप पड़ गईं,  फेसबुक को पहली बार इतने लंबे समय तक तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा है। 

Facebook, whatsapp का सर्वर डाउन, zuckerberg को उठाना पड़ा 52 हजार करोड़ का नुकसान [VIDEO]

gandhinagar corporation election 2021:गांधीनगर महापालिका चुनाव के नतीजे आ गए हैं, इस चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही है।

Gandhinagar Gujrat:गांधीनगर महापालिका चुनाव नतीजे, बीजेपी ने लहराया परमच, 44 में से हासिल कीं 41 सीटें

लखीमपुर खीरी में लगी आग अब देशभर में फैल रही है। इस बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐलान किया है यदि प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी तक मार्च करेगी।

Sidhu ने किया ऐलान- प्रियंका गांधी को नहीं छोड़ा गया, तो लखीमपुर तक मार्च करेगी पंजाब कांग्रेस

Assam Hanging Bridge Collapse:असम के करीम गंज से बड़ी खबर सामने आई वहां एक हैंगिंग ब्रिज गिर गया है जिससे करीब 30 स्टूडेंट घायल हो गए हैं।

Hanging Bridge Assam:असम के करीमगंज में 'हैंगिग ब्रिज' गिरने से कई स्टूडेंट घायल 

मंगलवार को अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस ने दिल्ली के शाहीन बाग में ताबड़तोड़ छापेमारी की यह छापेमारी हाल ही में पकड़े गए मौलाना कलीम सिद्धकी के ठिकानों पर हुई।

Delhi: धर्मांतरण मामले में UP ATS की Shaheen Bagh में ताबड़तोड़ छापेमारी, कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Home loan interest rates : त्योहारी सीजन में देश के कई बैंक काफी कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। यहां जानिए कौन बैंक क्या ऑफर कर रहे हैं।

Home loan interest rates : होम लोन काफी सस्ता, ब्याज दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर, जानिए कौन बैंक का क्या है ऑफर

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: मेगा आउटरीच कार्यक्रम (mega outreach programme) के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीन के अंत में जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं।

Amit Shah in J&K: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में जम्मू-कश्मीर का कर सकते हैं दौरा

Priyanka Gandhi Arrested: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर जाने की कोशिश कर रही प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने सीतापुर पीएमसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा था।

Priyanka Gandhi Arrested: सीतापुर में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, PAC गेस्ट हाउस को बनाया गया अस्थायी जेल

दो फाड़ हो चुकी लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP) को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने अपना फैसला सुना दिया है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट को 'सिलाई मशीन' आवंटित करते हुए चिराग पासवान के गुट को चुनाव चिह्न के रूप में 'हेलीकॉप्टर' आवंटित करने का आदेश पारित किया गया है।

LJP के हुए दो फाड़, EC ने बना दिए 2 दल, चिराग पासवान के दल का नाम हुआ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा है कि बेड़े में राफेल विमान और विभिन्न हथियारों के शामिल होने से हमारी आक्रामक क्षमता और शक्तिशाली हो गई है।

राफेल विमान और विभिन्न हथियारों से हमारी आक्रामक क्षमता और शक्तिशाली हुई, दो मोर्चों पर खतरे से निपटने को तैयार: वायु सेना प्रमुख

सोमवार को फेसबुक को अब तक की अपने सबसे बड़ी सर्विस प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा।  फेसबुक सहित व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म की सेवाएं करीब छह घंटे तक ठप रही।

क्या BGP से बिगड़ा खेल, जिससे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम हो गए ठप

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके से एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जहां पर एनसीईआरटी की पायरेटेड बुक्स छापी जा रही थीं। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और मास्टरमाइंड मनोज जैन को गिरफ्तार किया है।

Delhi : एनसीईआरटी की नकली किताब छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़,  35 लाख रुपए की किताबें जब्त

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा संजय सिंह ने ट्वीट किया है।

लखीमपुर हिंसा का वीडियो आया सामने, पीछे से किसानों को टक्कर मारती है जीप

चीन अपने से कमजोर और अपने पड़ोसी देशों से किस तरीके से सीनाजोरी करता है और कैसे अपनी सैन्य ताकत के प्रदर्शन से उन्हें डराता है, इसका स्पष्ट उदाहरण ताइवान में देखने को मिल रहा है।

कमजोर देशों को अपनी ताकत के जोर से डराता है चीन, ताइवान के ऊपर से उड़ाए रिकॉर्ड फाइटर जेट्स 

भारत ने पाकिस्तान की यह कहते हुए कड़ी आलोचना की कि वह संयुक्त राष्ट्र (UN) के सिद्धांतों की परवाह किए बिना अपने पड़ोसियों के खिलाफ बार-बार सीमा पार आतंकवाद में लिप्त रहा है। 

भारत ने UN में कहा- शांति की बात करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लादेन जैसे आतंकियों को शहीद मानते हैं

फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट समूह के तीनों प्लेटफॉर्मों फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की सेवाओं में सोमवार रात से यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

Facebook, इंस्टाग्राम-वाट्सएप की सेवाओं में दिक्कत के लिए मार्क जुकरबर्ग ने व्यक्तिगत रूप से मांगी माफी 

देश की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर उत्तर प्रदेश को 75 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय 'न्यू अर्बन इंडिया' कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। 

आज लखनऊ में PM मोदी, आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर UP को देंगे 75 परियोजनाओं की सौगात

कुछ लोग अपने कारनामों से इतिहास में जगह बनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनकी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल जाती है। 

आज का इतिहास, 5 अक्टूबर: मोबाइल फोन में क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का 10 साल पहले निधन

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं छह घंटे के बाद दोबार शुरू हो गई हैं। इन तीनों सेवाओं के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने तकनीकी खामी और यूजर्स को हुई परेशानी के लिए अफसोस जताया है।

WhatsApp, Instagram Down: 6 घंटे के बाद व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं बहाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर से प्रचंड जीत के बाद, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई को अब भय सताने लगा है कि राज्य में उसके कई और विधायक और नेता सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

West Bengal: ममता की जीत के बाद BJP में भगदड़ के आसार, कई विधायक थाम सकते हैं TMC का दामन

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।