लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 6 दिसंबर, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Dec 07, 2021 | 00:15 IST

आज की ताजा खबर ( Taza Khabar), 6 दिसंबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 6 दिसंबर, सोमवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 6 दिसंबर, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर आज से भारत की यात्रा पर हैं। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति की मुलाकात हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी के 2 दशक पूरे हुए, पुतिन की  वजह से मजबूत हुए रिश्ते। वहीं नागालैंड हिंसा पर संसद में अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि एक महीने में SIT करेगी मामले की जांच, कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। इसके अलावा नागालैंड हिंसा पर सीएम नेफियू रियो ने कहा कि नागालैंड से AFSPA हटे। इसके साथ ही वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी में महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ कॉरीडोर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बीजेपी ने मोदी के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी कर ली है।

PM मोदी के काशी दौरे के लिए BJP ने कसी कमर, कार्यक्रम को बनाया जाएगा भव्य, पार्टी ने मुख्यमंत्रियों को काशी बुलाया

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को भारतीय टीम के दौरे का नया कार्यक्रम घोषित किया जिसके अनुसार अब पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा। दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन वैरिएंट के बढते मामलों के बीच सीएसए और बीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की थी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के नए कार्यक्रम का हुआ ऐलान, देखिए बदला हुआ शेड्यूल

न्यूज की पाठशाला में डिप्लोमेसी की क्लास लगी, जिसमें फ्रेंडशिप के सबसे भरोसेमंद मॉडल का टेस्ट हुआ। और ये सबसे भरोसेमंद मॉडल है- भारत और रूस की दोस्ती।

भारत-रूस की दोस्ती का अनसुना चैप्टर, पुतिन के भारत दौरे की अहमियत समझिए

मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं।

इरफान पठान ने विराट कोहली को लेकर किया खास ट्वीट, बेस्ट भारतीय कप्तान करार दिया, वजह भी बताई

च्यूइंग गम का परीक्षण करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने पौधों में एसीई2 तैयार किया, उसे अन्य यौगिक के साथ संलग्न किया ताकि वह प्रोटीन के जुड़ने में सहायक हो सके। इसके बाद पौधे की सामग्री को गम टैबलेट में तब्दील किया गया।

एक ऐसा च्युइंग गम जो घटा सकता है कोरोना वायरस संक्रमण, वैज्ञानिक कर रहे हैं विकसित

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा श्रीलंका के एक नागरिक को पीट-पीट कर मार दिये जाने की घटना के बाद  देश में चल रहे लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में भाग लेने वाले सभी क्रिकेटरों की व्यक्तिगत सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पाकिस्तान में हुई ऐसी शर्मनाक घटना, अब श्रीलंका में मौजूद पाक क्रिकेटर्स की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुतिन का दौरा छोटा रहा, लेकिन बहुत अच्छा रहा। दोनों देशों के बीच 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

पुतिन का दौरा छोटा, लेकिन बहुत अच्छा रहा, 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए: MEA

केरल में एक मॉडल से तीन दिनों तक गैंगरेप किया गया केरल पुलिस ने कोच्चि में फोटोशूट के लिए आई एक मॉडल के कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

फोटो शूट के लिए लॉज में ठहरी 27 साल की मॉडल संग गैंगरेप, बनाया वीडियो

भारत में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अच्छी बात यह है कि देश में 125 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है। इस बीच 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव भी दस्तक दे रहे हैं।

ओमिक्रॉन के मामले बढ़े, फिर आ रहे हैं चुनाव, तीसरी लहर के लिए तैयार हम !

ओमिक्रॉन का खतरा देश में बढ़ रहा है। कर्नाटक में इसके मामले सामने आए हैं। ऐसे में शिक्षण संस्‍थानों में बच्‍चों या अन्‍य स्टाफ को कोई खतरा न हो इसके लिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

ओमिक्रॉन के खतरे को देख दोबारा बंद हो सकते हैं इस राज्‍य के स्‍कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगवानी की। दोनों नेता 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के तहत मुलाकात की।

दिल्ली में हुई PM मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति ने कहा- भारत को महान शक्ति-मित्र राष्ट्र के रूप में देखते हैं

विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि मुनव्वर के गुरुग्राम में होने वाले आगामी शो पर रोक लगाई जाए।

Munnawar Faruqui के खिलाफ बीजेपी नेता अरुण यादव ने दर्ज कराई शिकायत, लिखा- 'गुरुग्राम में होने वाले शो पर लगाएं रोक'

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन (Moradabad SP MP ST Hasan) अपने बयानों के कारण अक्सर ही विवादों में रहते हैं और कई दफा वो विवादित बयान भी दे चुके हैं, इस बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, अब उन्होंने मुस्लिमों को कॉमन सिविल कोड (UCC) का डर दिखाते हुए अपनी बात रखी है।
'चुनाव में अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना'... सपा सांसद एसटी हसन ने मुस्लिमों को दिखाया सिविल कोड का डर कहा-लागू हुआ तो नहीं कर पाएंगे दूसरी शादी!

पाकिस्तान के सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई नागरिक की मौत को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक का शर्मनाक बयान आया है। परवेज खट्टक ने कहा कि लड़कों ने जोश में ऐसा किया।
'युवाओं ने जोश में कर दिया'; पाकिस्तान के सियालकोट श्रीलंकाई नागरिक की मॉब लिंचिंग, रक्षा मंत्री खट्टक ने दिया शर्मनाक बयान

नागालैंड पुलिस ने मोन जिले में आम नागरिकों पर गोलीबारी को लेकर भारतीय सेना के 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज के खिलाफ FIR दर्ज की है।
गोलीबारी को लेकर नागालैंड पुलिस ने 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज के खिलाफ FIR दर्ज की [VIDEO] 

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत को बरकरार रखा है।
परमबीर सिंह को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत बरकरार, एक हफ्ते में जवाब दाखिल करे सीबीआई

नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों के मारे जाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर विस्तृत बयान दिया है।
नगालैंड गोलीबारी: लोकसभा में अमित शाह ने दिया बयान- संदेह के चलते हुई घटना-SIT गठित-स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत में अमरिंदर सिंह ने कहा, 'गठबंधन के बारे में सिद्धांतत: फैसला हो गया है अब केवल सीट बंटवारे पर निर्णय किया जाना है। हम ढींडसा साहब की पार्टी (एसएडी संयुक्त) के साथ भी गठबंधन करेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऐलान, BJP-ढींडसा के साथ मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव

नागालैंड के मोन जिले में सेना की गोलीबारी में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को हटाने की मांग की।

Nagaland firing : CM नेफियू रियो ने की AFSPA हटाने की मांग, सेना करेगी गोलीबारी की घटना की जांच 

भारत और रूस ने अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए हथियार निर्माण पर सोमवार को एक बड़ी डील की। दोनों देशों के बीच 5,200 करोड़ रुपए की कलाश्निकोव डील हुई।

India & Russia Deal : भारत-रूस के बीच हुई कलाश्निकोव डील, देश में बनेंगे 6 लाख AK 203 राइफल 

एक पाकिस्तानी कपल करीब 70 दिनों से अटारी बॉर्डर फंसा हुआ था। उस दौरान दो दिसंबर को उसने अपने परिवार में एक नन्हे नए मेहमान का स्वागत किया। और बच्चे का नाम रखा दिया 'बॉर्डर'।

पाकिस्तानी कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा 'बॉर्डर', जानिए पूरी कहानी

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) ने आज इस्लाम त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में महंत नरसिंहानंद ने रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण करवाया और धार्मिक अनुष्ठान के साथ वसीम रिजवी हिंदू बने।

Wasim Rizvi: इस्लाम त्यागकर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बने वसीम रिजवी, डासना मंदिर में किया धर्म परिवर्तन

उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता रविवार को पुलिस से भिड़ गए। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते नजर आए।

चंदौली में पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता, विधायक ने डिप्टी एसपी के चेहरे पर सिर से किया वार, Video

कंपनियां इस समय नई परियोजनाओं पर काम करने के लिए हायरिंग (Hiring) कर रही हैं। रिक्त पदों को भरने की हड़बड़ी में कंपनियां नए कर्मचारियों का नोटिस पीरियड (notice period) खत्म होने से पहले ही उन्हों नौकरी पर रख रही हैं। 

GST News: नोटिस पीरियड पूरा किए बिना छोड़ दी नौकरी? तो आपको पूरे वेतन पर देना पड़ सकता है जीएसटी

कुछ हिंदू संगठनों उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित शाही ईदगाह में 6 दिसंबर को जलाभिषेक की घोषणा करने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। हिंदू संगठनों की घोषणा को देखते हुए मथुरा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Mathura: मस्जिद में जलाभिषेक के ऐलान के बाद छावनी में तब्दील हुई कृष्ण नगरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच एक बार फिर मोर्चा खुल गया है। दिग्विजय सिंह के 'गद्दार' वाले बयान पर सिंधिया ने पलटवार किया है।

Jyotiraditya Scindia : 'मैं इस हद तक नहीं गिर सकता', दिग्विजय के बयान पर सिंधिया ने ऐसा क्यों कहा

मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रहने वाले यूपी शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज हिंदू धर्म अपनाने जा रहे हैं। डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण करवाएंगे। 

Wasim Rizvi: आज इस्लाम छोड़ हिंदू बनेंगे वसीम रिजवी, यति नरसिंहानंद ग्रहण करवाएंगे हिंदू धर्म

नागालैंड में हुई फायरिंग में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। ये फायरिंग मॉन जिले के तिरु गांव की है। जब कुछ मजदूर एक पिक अप ट्रक में बैठकर तिरु गांव जा रहे थे। नागालैंड के मुख्यमंत्री और गवर्नर ने भी घटना की निंदा की। 

Nagaland Firing: अब तक करीब 17 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए CM ने गठित की SIT

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को भारत दौरे पर आएंगे। नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पुतिन हिस्सा लेंगे। रक्षा समझौते के लिए पुतिन के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। 

Putin India Visit : आज भारत के दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन-पाक की बढ़ेगी बेचैनी

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था।

आज का इतिहास, 6 दिसंबर: 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराया गया, देश के कई इलाकों में भड़क उठे सांप्रदायिक दंगे

अयोध्या मंदिर शहर और जिले को कई सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और संवेदनशील बिंदुओं पर बलों को तैनात किया गया है। 

Ayodhya Security: 6 दिसंबर को हाई अलर्ट पर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था

देश की 50 प्रतिशत वयस्क आबादी पूरी तरह से टीकाकृत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि बधाई हो भारत। यह बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीकाकृत किया गया है। 

देश की 50 प्रतिशत पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बधाई हो भारत

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।