लाइव टीवी

Aaj Ki Taza Khabar:पटरी पर आई दिल्ली मेट्रो, आज भी टली रिया की गिरफ्तारी, यहां पढ़ें 7 सितंबर की बड़ी खबरें

Updated Sep 07, 2020 | 19:59 IST

Hindi Samachar, News,7 सितंबर 2020:  दिल्‍ली मेट्रो की सर्विस एक बार फिर से शुरू हो गई है वहीं सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सोमवार को फिर से एनसीबी के सामने पेश हुई, यहां पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरे

Loading ...
7 सितंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें

September 7 News: देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है। करीब 5 महीने तक बंद रही दिल्‍ली मेट्रो की सर्विस एक बार फिर से शुरू हो गई है और 169 दिनों बाद मेट्रो की सेवा शुरू हुई है वहीं सुशांत सिंह राजपूत केस में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोमवार को फिर से एनसीबी के सामने पेश हुई, यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (सोमवार, 7 सितंबर) के प्रमुख समाचार:-

169 दिनों बाद चल पड़े दिल्ली मेट्रो के थमे पहिए, यात्रियों के चेहरों पर दिखी रौनक
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण करीब 5 महीने तक बंद रही दिल्‍ली मेट्रो की सर्विस एक बार फिर से शुरू हो गई है। 169 दिनों बाद मेट्रो की सेवा शुरू हुई है, जिससे यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। हालांकि महामारी को देखते हुए यात्रियों के लिए कई दिशा-निर्देशों की घोषणा की गई है और उनसे इनका सख्‍ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
पढ़ें पूरी खबर-

8 घंटे की पूछताछ के बाद आज भी टली रिया की गिरफ्तारी, कल फिर होगी NCB के सामने पेशी
सुशांत सिंह राजपूत केस में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोमवार को फिर से एनसीबी के सामने पेश हुई। रिया से आज करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई लेकिन इस दौरान रिया के वही रटे रटाए जवाब थे। इससे पहले रविवार को भी रिया से करीब 6 घंटे तक पूछताछ हुई थी। आज भी उनकी गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जा रहे थे लेकिन पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया को घर लौटने दिया और गिरफ्तार नहीं किया।
पढ़ें पूरी खबर-

देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले, कुल मामले 42 लाख के पार
देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।कोरोना महामारी से देश में अब तक 71 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रविवार को देश में कोरोना केस में सर्वाधिक वृद्धि सामने आई।
पढ़ें अपडेट्स-

हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक हासिल करने वाला चौथा देन बना भारत, दुश्मन के एयर डिफेंस को नहीं लगेगी भनक
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर ली है जो आवाज की गति से 6 गुना तेज चलती है। सोमवार को ओडिशा के बालासोर में एपीजे अब्दुल कलाम परीक्षण रेंज (व्हीलर द्वीप) से हाइपरसोनिक तकनीक विकसित करने और इसका सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा  चौथा देश बन गया जिसने हाइपरसोनिक टेक्‍नोलॉजी विकसित कर इसका सफल परीक्षण कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर-

चीन की हिमाकत- अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्सा, भारतीय बंधकों पर नहीं दिया जवाब
अरुणाचल प्रदेश से पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण करने वाला चीन अब खुलकर दादागिरी करने पर उतर गया है। कुछ दिन पहले  शिकार के लिए चीन-भारत सीमा पर स्थित ऊपरी सुबनसिरी जिले के जंगल में गए पांच लोगों को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
पढ़ें पूरी खबर-

MS Dhoni ने IPL 2020 में लिया सबसे 'बहादुरीभरा' फैसला, जानिए क्‍या किया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में इसे किसी भी कप्‍तान द्वारा सबसे बहादुरीभरा फैसला माना जाएगा। यह पता चला है कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और उसके कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को विकल्‍प मिला था कि वह आईपीएल 2020 में अपने अभियान की शुरूआत 23 सितंबर को कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर-

कंगना रनौत का आरोप-'ऑफिस पहुंचकर BMC ने पड़ोसी के साथ की बदतमीजी, तोड़ने वाली है प्रॉपर्टी'
कंगन रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग अब उनके ऑफिस तक आ गई है। कंगना के मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्मस में BMC ने छापा मारा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर बीएमसी की कार्रवाई का वीडियो शेयर किया है।​ पढ़ें पूरी खबर-

शादी के 11 साल बाद पति-पत्नी ने खोले अपने-अपने राज, आज हैं लेस्बियन कपल
शादी के 15 साल बाद 2 बच्चों के माता-पिता ने एक-दूसरे से हैरान कर देने वाले खुलासे किए। महिला को जैसे ही पता चला कि उसका पति ट्रांसजेंडर था, तो उसने भी बताया कि वो समलैंगिक थी। 37 साल की जेनी बैरेट ने 15 साल पहले सीन नाम के शख्स से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं, एक की उम्र 13 साल है और एक की 11 साल।
पढ़ें पूरी खबर-

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।