लाइव टीवी

Hindi Samachar, News, 8 दिसंबर : भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर, माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा

Updated Dec 08, 2020 | 19:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hindi Samachar, News, 8 दिसंबर 2020: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद का आज मिला जुला असर देखने का मिला। किसानों ने इसे सफल बताया। पढ़ें दिनभर की खबरें:

Loading ...
8 दिसंबर की बड़ी और प्रमुख खबरें

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया था। देशभर में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। किसानों ने इसे सफल बताया और कहा कि अब सरकार के पास कोई रास्ता नहीं बचा है। आज उनकी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होनी है। वहीं नेपाल और चीन ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई जारी की है जो 8848.86 मीटर बताई गई है। इसके अलावा सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी टी 20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (मंगलवार, 8बर) के प्रमुख समाचार :

किसानों ने भारत बंद को बताया सफल, गृह मंत्री अमित शाह से होगी मुलाकात

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। इस भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया। पढ़ें पूरी खबर

चीन-नेपाल की सहमति से सामने आई माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई, इसलिए फिर से मापी गई दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

माउंट एवरेस्ट जो कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, अब पूर्व की गणना की तुलना में 0.86 मीटर (लगभग 2 फीट) अधिक है। नेपाल और चीन ने एक संयुक्त घोषणा में कहा है, 'विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई 8848.86 मीटर (29,032 फीट) है।' पढ़ें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से जीता आखिरी टी20, भारत का 2-1 से सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबला गंवा दिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर

कुछ कोरोना वायरस टीकों को जल्द मिल सकता है लाइसेंस: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि भारत में विकसित हो रहे कुछ कोरोना वायरस टीकों को अगले कुछ हफ्तों में लाइसेंस मिल सकता है। मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारत में क्लिनिकल ट्रायल फेज में छह टीके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Sonu Sood ने जरूरतमंदों की मदद के लिए गिरवी रख दी संपत्ति, 10 करोड़ रुपये लोन लेकर कर रहे मदद

कोरोना काल में गरीब, मजदूरों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद ने हैरान करने वाला कदम उठाया है। जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्‍होंने अपनी आठ संपत्तियां गिरवी रखकर 10 करोड़ का लोन लिया है। पढ़ें पूरी खबर

AAP का दावा-हाउस अरेस्ट हैं सीएम केजरीवाल, दिल्ली पुलिस का इंकार

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा है कि भाजपा की दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

भारत बंद से किस तरह से लगती है इकॉनोमी को चपत, यहां समझे

किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है। लेकिन इसकी वजह से अर्थव्यवस्था पर असर भी होता है। यहां हम बताएंगे कि अर्थव्यवस्था को कितने हजार करोड़ की चपेट लगती है। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।