लाइव टीवी

अगले 30 से 40 साल BJP का युग होगा, देश विश्व गुरु होगा: अमित शाह

Updated Jul 03, 2022 | 15:57 IST

अमित शाह ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि अगले 30 से 40 साल बीजेपी का युग होगा और देश 'विश्व गुरु' होगा।

Loading ...
अमित शाह, गृह मंत्री
मुख्य बातें
  • अगले 30 से 40 साल का कालखंड भाजपा का होगा: अमित शाह
  • भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में परिवारों के शासन को हराएगी: शाह
  • कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है, वह नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रही है क्योंकि परिवार को नुकसान का डर है: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगले 30 से 40 साल उनकी पार्टी का युग होगा और भारत 'विश्व गुरु' बन जाएगा। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव का प्रस्ताव करते हुए शाह ने कहा कि वंशवादी राजनीति, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति सबसे बड़ा पाप था और वर्षों से देश की पीड़ा का कारण था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अमित शाह ने गुजरात दंगों के ऊपर जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है उसे ऐतिहासिक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है, आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी पर जो भी आरोप लगाया गया, सुप्रीम कोर्ट ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया। आज विपक्ष बिखरा हुआ है, कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, GST का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, CAA का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।

BJP शुरू करेगी हर घर तिरंगा कार्यक्रम, इतने करोड़ लोगों तक पहुंचना है मकसद

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं। सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना। सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जनता के सामने रखना। आजादी के अमृत काल में हम सभी संकल्प लें कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पारिवारिक शासन को खत्म कर देगी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी सत्ता में आएगी।

टाइगर आते ही लोमड़ियां भाग जाती हैं, KCR के PM मोदी की अगवानी नहीं करने पर बोले BJP नेता 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।