लाइव टीवी

दिल्ली हुई AAP की, मोदी की ही तरह अरविंद केजरीवाल ने भी रचा ये इतिहास

Updated Feb 11, 2020 | 18:21 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं जिसमें कभी पीएम मोदी का नाम भी शामिल है।

Loading ...
पीएम मोदी के क्लब में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को जीत का आशीर्वाद दे दिया है। विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम में आम आदमी पार्टी को 70 में से 60 से ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं और एक बार फिर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली की जनता का धन्यवाद दे रहे हैं और कार्यकर्ताओं को आप पार्टी के नेता लगातार बधाई दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। पहली बार उनकी सरकार कांग्रेस से गठबंधन के सहारे 49 दिन चली थी, इसके बाद साल 2015 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई। अब लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसी के साथ वह एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं जिसका कभी पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा रहे हैं।

यहां जानें उन नेताओं के नाम जिन्होंने किसी भी राज्य में लगातार तीन बार सरकार बनाते हुए मुख्यमंत्री का पद संभाला।

नरेंद्र मोदी: मोदी ने गुजरात में साल 2001 में बीजेपी सरकार के दौरान केसू भाई पटेल की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने दो लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और साल 2014 में पीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ा।

शीला दीक्षित: शीली दीक्षित अभी तक दिल्ली में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाली नेता हैं। कांग्रेस पार्टी की दिवगंत नेता शीला दीक्षित साल 1998 से लगातार 15 साल यानी तीन कार्यकाल तक दिल्ली की सीएम रही हैं।

ज्योति बसु: पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ज्योति बसु ने लंबे समय तक सीएम का पद संभाला है। वह सीपीआई पार्टी की ओर से साल 1977 से 2000 तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

पवन कुमार चामलिंग: चामलिंग किसी भी भारतीय राज्य में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री हैं। वह लगातार 25 साल तक पद पर रह चुके हैं। सिक्किम में साल 1993 से उन्होंने लगातार 5 कार्यकाल में सरकार बनाई है।

शिवराज सिंह चौहान: शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी की तरह बीजेपी सरकार के दौरान बीच कार्यकाल में सीएम पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने दो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। वह मध्यप्रदेश साल 2005 से 2018 तक सीएम रहे हैं।

रमन सिंह: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह लगातार तीन कार्यकाल, 15 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने 2003 से 2018 तक कार्यभार संभाला है।

नवीन पटनायक: नवीन पटनायक उड़ीसा में साल 2004 से ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2000, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार चार बार अपनी सरकार राज्य में बनाई है।

मानिक सरकार: मानिक सरकार त्रिपुरा में साल 1998 से 2018 तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। साल 2008 में वह वाम मोर्चे के नेता के तौर पर उभरे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।