लाइव टीवी

Ayodhya Deepotsav 2021 : अयोध्‍या में फिर बनेगा दीपोत्‍सव का कीर्तिमान, एक साथ प्रज्‍जवलित होंगे 12 लाख दीप, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

अमित कुमार | DEPUTY NEWS EDITOR
Updated Oct 28, 2021 | 18:59 IST

Ayodhya Deep Mahotsav 2021: अयोध्‍या में एक बार फिर दीपोत्‍सव का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी जारी है। इस दौरान 12 लाख दीप प्रज्‍जवलित करने की तैयारी है तो कई सांस्‍कृतिक व साहित्‍य‍िक गतिविधियों को लेकर भी कार्यक्रम बनाए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अयोध्‍या दीपोत्‍सवक 2020 का दृश्‍य

अयोध्‍या में जारी राम मंदिर निर्माण के बीच यहां दीपावली धूम-धाम से बनाने की तैयारियां की जा रही है। यहां एक बार फिर दीपोत्‍सव मनाया जाना है, जिस दौरान एक बार फिर नया विश्‍व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की जा रही है। राम की पैडी में 9 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलि‍त कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। अयोध्या शहर में तीन लाख अतिरिक्त दीपक जलाए जाएंगे। इस तरह कुल 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन एक साथ होगा। यह कार्यक्रम 3 नवंबर को शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक होगा।

इस दौरान 3 डी होलोग्रैफिक शो, लेजर शो और आतिशबाजी के भी इंतजाम किए जाएंगे। यहां रामलीला के मंचन के लिए श्रीलंका के सांस्कृतिक दल को आमंत्रित किया गया है। यह पूरा कार्यक्रम 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। पहले दिन 1 नवंबर को जनकपुर (नेपाल) के सांस्‍कृतिक दल द्वारा भी रामलीला का मंचन होगा। पांच दिनों के कार्यक्रम में जम्‍मू कश्‍मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की रामलीलाओं का भी मंचन होगा।

पूरा कार्यक्रम जानने के लिए यहां क्लिक करें

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।