लाइव टीवी

Bealuru Rain Havoc:बेंगलुरू बारिश से तर-बतर, महंगी कारें नहीं 'जेसीबी' और 'ट्रैक्टर' से लोग पहुंच रहे ऑफिस

Updated Sep 07, 2022 | 06:00 IST

Bengaluru soaked in rain: बेंगलुरू शहर बारिश की मार से बेहाल है और यहां इसके तमाम साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं जो शहर ने कभी नहीं देखे।

Loading ...
पानी में फंसे लोग ट्रैक्टर और जेसीबी जैसे ऊंचे वाहनों पर सवार होकर सुरक्षित जगहों पर जाते हुए दिखे

Bengaluru People on Jcb & Tractor: बेंगलुरु उपनगरों में भारी बारिश और शहर में पानी भर जाने के बाद नावों को तैनात किया गया है।सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, मराठाहल्ली, आउटर रिंग रोड, महादेवपुरा, व्हाइटफील्ड और बोम्मनहल्ली के आईटी हब क्षेत्र हैं।

बेंगलुरू शहर में भारी बारिश हुई है, जिससे महादेवपुरा और बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में 30 स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों क्षेत्रों में आईटी पेशेवरों के घर होने के अलावा प्रमुख आईटी कंपनियां हैं।

पानी में फंसे लोग Tractor और JCB पर जाते दिखाई दिए

भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के कई हिस्से बाढ़ में डूब गए हैं बाढ़ से राजधानी बेंगलुरु का बुरा हाल है। बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। बारिश ने इस हाइटेक सिटी के दावों की पोल खोल दी है। पानी में फंसे लोग ट्रैक्टर जैसे ऊंचे वाहनों पर सवार होकर सुरक्षित जगहों पर जाते हुए दिखे हैं।

बारिश ने जीवंत शहर को बेदम कर दिया है। पानी में सड़कें और वाहन डूब गए हैं। हर तरफ पानी का सैलाब नजर आ रहा है। 

बारिश के कहर की मार IT और बीटी कंपनी के कर्मचारियों पर ज्यादा

पिछले 10 दिनों से भी ज्यादा समय से हो रही भारी बारिश का कहर आईटी और बीटी कंपनी के कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है। हजारों पेशेवर अपने कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच पाए। बाहरी रिंग रोड खंड की प्रमुख कंपनियों ने जलजमाव की बड़ी समस्या के बाद अपने कर्मचारियों को अपने घरों से काम करने के लिए कहा है।

इलाके के अपार्टमेंट के निवासियों को नावों से निकाला गया

सड़कों पर पानी भर जाने से सार्वजनिक परिवहन में आने वाले तकनीकी विशेषज्ञों को कई किलोमीटर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि बसें यातायात में फंस गई थीं। निजी वाहन लेने वाले भी घंटों जाम में फसे रहे।वरथुर में बालगेरे-पनाथुर मार्ग नदी में बदल गया क्योंकि तूफानी जल निकासी अवरुद्ध है। इलाके के अपार्टमेंट के निवासियों को नावों से निकाला गया।

बेंगलुरु बारिश से बदहाल तो मंत्री जी नींद में डूबे दिखे

बारिश ने शहर की बदइंतजामी की पोल खोल दी है। इसका सामना करने के लिए सरकार हाथ-पांव मार रही है। मंत्रियों एवं अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और रणनीति बन रही है। इस बीच, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर सरकार की एक बैठक की तस्वीर वायरल हुई है। इस बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा हो रही है लेकिन मंत्री आर अशोक नींद में नजर आए हैं। इस तस्वीर को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने मंत्री पर तंज कसा है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि 'लोग कई तरह से डूबते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब रहे हैं तो मंत्री जी नींद में डूबे हुए हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।