लाइव टीवी

UP BJP के नए अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह, योगी की कैबिनेट में हैं मंत्री

Updated Aug 25, 2022 | 15:09 IST

Bhupendra Singh Chaudhary BJP: भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं।

Loading ...
UP BJP के नए अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह, योगी की कैबिनेट में हैं मंत्री
मुख्य बातें
  • योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं भूपेंद्र सिंह
  • स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद रिक्त चल रहा था प्रदेश अध्यक्ष का पद

Bhupendra Singh Chaudhary: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने भूपेंद्र सिंह , सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।'

जाट नेता हैं चौधरी

चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी। चौधरी स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे जो इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में भाजपा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधना चाहती है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

UP से US तक बाबा के बुलडोजर की धूम, तिरंगा यात्रा में आगे-आगे BJP का पोस्टर पीछे-पीछे पीला पंजा, VIDEO

कौन हैं भूपेंद्र चौधरी

गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले चौधरी के पास अच्छा संगठनात्मक अनुभव है क्योंकि वे 2011-18 से पश्चिमी यूपी के प्रभारी रहे हैं। वह एक ऐसे मंत्री हैं जो लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते रहे हैं।  1966 में किसानों के परिवार में जन्मे चौधरी 1991 में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। अपने एकमात्र चुनाव में उन्होंने 1999 में संभल से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सामना किया और वो चुनाव हार गए तथा दूसरे स्थान पर रहे। चौधरी का चयन पार्टी और सरकार दोनों को स्वीकार्य माना जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।