लाइव टीवी

BJP-JDU में दरार! मौके पर चौका लगाने की ताक में राजद, मनोज झा ने दिया बड़ा बयान  

Updated Aug 08, 2022 | 12:33 IST

BJP-JDU alliance news : बिहार एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता के दौर में जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि भजापा-जदयू गठबंधन में दरार पड़ गया है और नीतीश कुमार गठबंधन छोड़ने का मन बना चुके हैं। वह राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मनोज झा का कहना है कि राजद राज्य के हित में फैसला करेगी।
मुख्य बातें
  • बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन से अलग हो सकते हैं नीतीश कुमार
  • सूत्रों का कहना है कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हुई है
  • जद-यू का कहना है कि भाजपा गठबंधन का धर्म नहीं निभा रही है

Bihar News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर संकट का दौर शुरू हो गया है। राज्य में जद-यू एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन में दरार की खबरों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इस सियासी संकट में अपने लिए एक मौका दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा और जद-यू में दरार पड़ गई है और नीतीश कुमार भाजपा से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि नीतीश, राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। इस बीच, राजद सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। 

हम राजनीतिक अस्थिरता नहीं देख सकते-जेडीयू
राजद सांसद झा ने सोमवार को दिल्ली में कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी राज्य में राजनीतिक अस्थिरता नहीं देख सकती। बिहार के लिए जो भी बेहतर होगा पार्टी उस हित में फैसला करेगा। राजद नेता के इस बयान से संकेत समझा जा सकता है कि राज्य में अगर अगली सरकार बनती है तो उसमें राजद अहम भूमिका निभाने जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात हुई है। 

राजीव रंजन ने भाजपा पर साधा निशाना
गठबंधन में दरार की खबरों के बीज जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से उसके सभी पुराने सहयोगी दूर हुए। गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी भाजपा की है। नेताओं के मन में आज भी 2020 की टीस है। चुनाव में चिराग पासवान ने जद-यू को नुकसान पहुंचाया लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा चुप रही। चिराग को रोकने के लिए उसकी तरफ से कुछ नहीं किया गया। चिराग ने नुकसान नहीं पहुंचाया होता तो जद-यू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी होती। 

'दूसरे का मकान तोड़ने वाले के घर में ही फूट', नीतीश को 'भ्रमित' बता बोले चिराग- कंस जैसे देवकी के हर पुत्र को देना चाहते हैं मार

राजद और जदयू के सीटों का आंकड़ा 124 
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में 79 सीटें जीतकर राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दूसरे नंबर पर भाजपा रही। उसे इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं। तो जद-यू के खाते में 45 सीटें गईं। जद-यू की कम सीटें होने के बावजूद भाजपा ने नीतीश को राज्य का सीएम बनाया। अब अगर गठबंधन से नीतीश अलग हो जाते हैं तो राजद और जदयू के सीटों का आंकड़ा 124 हो जाता है। जबकि सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।