लाइव टीवी

दमदार अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजनीतिक खेमा उन्हें यूं कर रहा है मिस

Updated Apr 29, 2020 | 16:27 IST

Irrfan Khan:बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका निधन हो गया, उन्हें नेताओं सहित कई लोग याद कर रहे हैं। 

Loading ...
उनके निधन से उनके फैन्स बेहद दुखी है वहीं राजनीतिक हलके ने भी इरफान खान के निधन पर दुख जताया है

नई दिल्ली:  बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। इरफान ने साल 2018 में यह जानकारी दी थी कि वो हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इसके बाद वो इलाज के लिए लंदन चले गए लेकिन पिछले साल वो देश लौट आए। 

अब मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां वो आईसीयू में भर्ती थे। अब उनका निधन हो गया है।

उनके निधन से उनके फैन्स बेहद दुखी है वहीं राजनीतिक हलके ने भी इरफान खान के निधन पर दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेता इरफान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इरफान के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें याद करते हुए उन्हें महान अभिनेता बताया है।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा -इरफ़ान खान एक बहुमुखी अभिनेता थे। उनके निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लिखा -मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख और सदमा लगा है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इरफान के अभिनय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इरफान खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- खबर से बेहद दुखी। इरफान खान भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। निस्संदेह, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है! मैं उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

प्रियंका गांधी ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- इरफान खान की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया। आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।

कवि कुमार विश्वास ने भी इरफान को अपने ही अंदाज में याद किया, उन्होंने लिखा-प्रथा,हासिल जैसी शुरुआती फ़िल्मों से आजतक भारतीय सिनेमा के प्रातिभ ग्लोबल अभिनेता,मेरे दोस्त इरफ़ान का यूँ जाना तोड़ गया

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।