लाइव टीवी

Bypolls Results: 3 लोकसभा-29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए, यहां जानें कहां किसने मारी बाजी

Updated Nov 02, 2021 | 21:02 IST

Bypoll Results 2021: आज देशभर की 3 लोकसभा सीट और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए। पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, असम समेत 14 राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव हुए थे।

Loading ...
उपचुनाव नतीजे
मुख्य बातें
  • 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए
  • हर किसी के लिए अलग-अलग मायने लेकर आए नतीजे
  • नतीजों से विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ हौसला मिलेगा

By Election Results: विभिन्न राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए। 14 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत 14 राज्यों में विधानसभा चुनाव के चुनाव हुए। 

लोकसभा उपचुनाव नतीजे

दादर और नागर हवेली में शिवसेना को जीत मिली। शिवसेना के उम्मीदवार ने 51,269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने करगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को 7,490 वोटों के अंतर से हराया। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने 82,140 मतों से जीत हासिल की। 

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे

आंध्र प्रदेश की एक सीट पर YSRCP ने जीत दर्ज की। असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन ने जीत हासिल की है। भाजपा तीन सीटों पर विजय रही तो दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के खाते में गईं। बिहार में जदयू ने दोनों विधानसभा सीटों- कुशेश्वर स्थान और तारापुर पर अपना कब्जा बरकरार रखा। हरियाणा में एक सीट पर INLD ने जीत दर्ज की।

हिमाचल प्रदेश में तीनों सीटें कांग्रेस ने जीतीं। कर्नाटक में एक सीट बीजेपी ने तो एक सीट कांग्रेस ने जीती। मध्य प्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस जीती। महाराष्ट्र में एक सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीती। राजस्थान की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती। पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी ने विजय प्राप्त की।

मेघालय में 2 सीटों पर NDP और एक सीट पर UDP जीती। मिजोरम की एक सीट पर MNF ने जीत हासिल की। नागालैंड की एक सीट पर NDPP ने जीत हासिल की। तेलंगाना की एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। 

BJP के लिए उपचुनाव के परिणाम के मायने क्या? 

  • निराशाजनक प्रदर्शन 
  • सिर्फ असम में ताकत बढ़ी 
  • हिमाचल में शर्मनाक हार 
  • एमपी में कड़ी टक्कर 
  • राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक में निराशा
  • लोकसभा की 3 में से 1 सीट जीती
  • पश्चिम बंगाल में पतन जारी
  • तेलंगाना में अब मुख्य विपक्षी पार्टी 
  • आंध्र में अच्छा प्रदर्शन 

कांग्रेस के लिए उपचुनाव के परिणाम के मायने क्या? 

  • हिमाचल में उम्मीद बढ़ी 
  • बिहार में गठबंधन तोड़ना भूल 
  • बंगाल, असम और नॉर्थ ईस्ट में पतन जारी 
  • कर्नाटक और एमपी में मजबूत चुनौती 
  • आंध्र, तेंलगाना में बीजेपी से पिछडे़ 

उपचुनाव के परिणाम के मायने क्या ? 

  • ममता का टीएमसी विस्तार अभियान मजबूत होगा 
  • शिवसेना ने पहली बार महाराष्ट्र के बाहर लोकसभा में खाता खोला
  • महाराष्ट्र में महाअघाड़ी और मजबूत हुआ   
  • विपक्षी दलों का बीजेपी के खिलाफ हौसला बढ़ेगा 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।