लाइव टीवी

Independence Day 2022: श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया तिरंगा, लगे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे

दीपक पोखरिया | Senior Correspondent
Updated Aug 15, 2022 | 10:06 IST

Independence Day 2022: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराते हुए एक समूह ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। न्यूज एजेंसी ने इस वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया तिरंगा।

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के सभी लोग 15 अगस्त बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराते हुए एक समूह ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। न्यूज एजेंसी ने इस वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।  

श्रीनगर के लाल चौक पर लहराया तिरंगा

PM Modi Bhashan: पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को बताया देश की सबसे बड़ी समस्या, कहा- मुझे 130 करोड़ भारतीयों का चाहिए साथ

जम्मू-कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की धूम

जम्मू-कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है। लोग अपने घरों पर तिरंगा आन-बान-शान के साथ फहरा रहे हैं।  जम्मू-कश्मीर में तिरंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर इतना जोश, उत्साह एवं उमंग पहले कभी नहीं देखा गया। लोग इस अभियान को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वह देशभक्ति के रंग में डूब गए हैं। कुलगाम, अनंतनाग, सोपोर, श्रीनगर समेत हर जगह तिरंगे के रंग में लोग सराबोर नजर आ रहे हैं।

'न्यू इंडिया' के लिए PM नरेंद्र मोदी का 'ब्लू प्रिंट', बापू से सावरकर तक का जिक्र कर लाल किला से लिए ये संकल्प, जानें- क्या है 'पंचप्रण'?

वहीं ‘तिरंगा उत्सव’ के तहत सैकड़ों की संख्या में शिकारा प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए। शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।

श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया था कि कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग शामिल हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इतने विशाल तिरंगे ने केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में एक उत्कृष्ट अध्याय जोड़ दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।