लाइव टीवी

स्वतंत्रता दिवस पर पहुंचेगी CM आदित्यनाथ 'योगी की पाती' 3 करोड़ निवासियों को मिलेगा संदेश

Updated Aug 03, 2022 | 15:49 IST

Yogi Ki Pati: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 3 करोड़ निवासियों को 'योगी की पाती' के नाम से पत्र भेजेंगे। योगी की पाती स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को देखते हुए तैयारी की गई है।

Loading ...
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ लिखेंगे योगी की पाती
मुख्य बातें
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
  • यूपी सरकार ने 3 करोड़ निवासियों तक योगी की पाती पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
  • केंद्र सरकार ने भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के नियमों में बदलाव भी किया है।

Yogi Ki Pati: इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के निवासियों को खास संदेश मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 3 करोड़ परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संदेश देंगे। यह संदेश 'योगी की पाती' के नाम से लोगों को पत्र के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री का यह खास संदेश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

क्या है सीएम योगी की पाती

उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के अनुसार 'योगी की पाती' आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत, हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी। इसके तहत 3 करोड़ निवासियों तक पत्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पत्र को पहुंचाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पत्र के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेश की आम जनता को संदेश देंगे।

केंद्र सरकार चला रही है हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार ने भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के नियमों में बदलाव भी किया है। इसके तहत देश के नागरिक रात में भी झंडा फहरा सकेंगे। इसके अलावा मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बनें झंडे को भी फहराया जा सकेगा। संशोधन के पहले केवल सूर्योदय से सूर्यास्तक तक, केवल हाथ से बना हुआ या काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना झंडा ही फहराया जा सकता था।

बापू के चरखे से निकलकर हाईटेक हुई तिरंगा यात्रा, ऑनलाइन अपने लोकेशन पर लगा सकेंगे झंडा

सांसदों ने निकाली बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज राजधानी दिल्ली में बाइक पर सवार होकर और हाथ में तिरंगा लेकर सांसदों ने  लाल किले से विजय चौक तक रैली निकाली। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस तिरंगा बाइक रैली का मकसद 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। इस तिरंगा बाइक रैली में सभी सांसदों से शामिल होने की अपील की गई थी लेकिन रैली में केवल भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री पहुंचे। इस रैली को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।