लाइव टीवी

कोरोना वायरस: केंद्र सरकार ने जारी किए नेशनल हेल्पलाइन नंबर, जिसकी सहायता से 24 घंटे मिलेगी मदद

Updated Apr 09, 2020 | 13:44 IST

coronavirus helpline number: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। 1075 और 1800112545 दोनों हेल्पलाइन नंबर हैं।

Loading ...
कोरोना वायरस को लेकर नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्य बातें
  • भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3 अभी तक 37 मामले सामने आ गए हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा है कि लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए को लेकर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी कर दिया है। ये नंबर 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेगा। इसके अलावा 1800112545 भी नेशनल हेल्पलाइन नंबर है। इसके अलावा राज्यवार भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से कहा गया कि COVID-19 को लेकर स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न, मार्गदर्शन, समर्थन और प्रतिक्रिया के लिए एक 24x7 टोल फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1075 सक्रिय किया गया है। भारत में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 110 से ऊपर चली गई है। अभी तक इससे भारत में 2 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कुछ लोग ठीक भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।

राज्यवार हेल्पलाइन नंबर-

आंध्र प्रदेश- 08662410978
अरुणाचल प्रदेश- 9436055743
असम- 6913347770
बिहार- 104
छत्तीसगढ़- 104
गोवा- 104
गुजरात- 104
हरियाणा- 8558893911
हिमाचल प्रदेश- 104
झारखंड- 104
कर्नाटक- 104
केरल- 04712552056
मध्य प्रदेश- 07552527177
महाराष्ट्र- 02026127394
मणिपुर- 3852411668
मेघालय- 108
मिजोरम- 102
नागालैंड- 7005539653
ओडिशा- 9439994859
पंजाब- 104
राजस्थान- 01412225624
सिक्किम- 104
तमिलनाडु- 04429510500
तेलंगाना- 104
त्रिपुरा- 03812315879
उत्तराखंड- 104
उत्तर प्रदेश- 18001805145
पश्चिम बंगाल- 1800313444222, 03323412600

केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हेल्पलाइन नंबर-

अंडमान और निकोबार- 03192232012
चंडीगढ़- 9779558282
दादर एंड नागर हवेली और दमन एंव द्वीप- 104
दिल्ली- 01122307145
जम्म-कश्मीर- 01912520982, 01942440283
लद्दाख- 01982256462
लक्षद्वीप- 104
पुडुचेरी 104
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं और लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी स्तर पर विभिन्न प्राधिकार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चत हो कि कोविड -19 नहीं फैले।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।