लाइव टीवी

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, कुल मामले 5218 हुए, मुंबई में भी 3445 केस

Updated Apr 21, 2020 | 21:34 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में मंगलवार को संक्रमण के 552 नए मामले और 19 लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 5,218 तक पहुंच गई और अब तक 251 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले
मुख्य बातें
  • देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मुंबई से मामले सामने आ रहे हैं
  • देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18985 हो गए हैं, 603 की मौत हो चुकी है

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 5000 के ऊपर पहुंच गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 552 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई है। इसके अलावा आज 19 लोगों की मौत भी हुई, जिससे कुल मौत का आंकड़ा 251 तक पहुंच गया है। राहत की बात है कि आज 150 मरीज ठीक हुए जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में कुल 722 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

वहीं मुंबई की बात करें तो मंगलवार को यहां कोरोना के 355 नए केस सामने आए हैं। यहां कुल मामले बढ़कर 3445 हो गए हैं। मुंबई में आज 12 की मौत भी हुई है। यहां कुल 150 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अभी तक 408 लोग ठीक हो गए हैं।

इसके अलावा मुंबई के ही धारावी क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए जिनमें से एक मरीज की मौत हो गई। इस क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 180 हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। 

कोरोना के कहर से कोई भी नहीं बच पा रहा है। महाराष्ट्र में कुल '11 पुलिस अधिकारी और 38 पुलिसकर्मी' कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मुंबई में अब पत्रकार भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। यहां 53 पत्रकार कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

मुंबई-पुणे में लॉकडाउन में छूट वापस ली
इसके अलावा मंगलवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय के ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे क्षेत्रों में दी गई लॉकडाउन छूट को रद्द कर दिया क्योंकि 'लोग जिम्मेदारी से व्यवहार नहीं कर रहे हैं।' हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक छूट जारी रहेगी। मुंबई और पुणे दोनों कोरोनो वायरस हॉटस्पॉट्स हैं। 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में लोगों को देखने के बाद मुंबई और पुणे में लॉकडाउन में मिलने वाली छूट को वापस ले लिया गया। सरकार ने फैसला लिया है कि अखबारों और पत्रिकाओं की डोरस्टेप डिलीवरी पर अंकुश केवल मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और पुणे शहर में कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर लागू होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।