लाइव टीवी

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 452केस, 254 तब्लीगी जमात से जुडे़, 5 की मौत

Updated Apr 11, 2020 | 21:45 IST

Coronavirus Case in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई है। इसमें 254 रोगी ऐसे हैं, जो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी में आज कोविड 19 के 19 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 452 हो गई है। इसमें 45 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 5 अन्य की मौत हो गई है। ये मौतें बस्ती, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर और आगरा में हुई। कुल संख्या में से 254 रोगी ऐसे हैं, जो तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।

सबसे ज्यादा मामले आगरा में आए हैं जहां 92 लोग कोविड 19 से पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके बाद नोएडा में 64 मामले हैं और फिर मेरठ में 48 हैं।

सरकार की तरफ से बताया गया कि जो व्यवस्था उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉटस्पॉट्स के लिए लागू की गई है, उस व्यवस्था को अन्य प्रदेशों ने भी लागू किया है। उत्तर प्रदेश में हॉटस्पॉट्स पर हो रहे कार्य की पूरे देश में तारीफ हो रही है। 15 जनपदों के 89 थाना क्षेत्रों में 125 हॉटस्पॉट्स इंगित किए गए थे। 1,41,110 मकान इन हॉटस्पॉट्स में चिन्हित कर लिए गए हैं। इन हॉटस्पॉट्स की जनसंख्या 8,95,021 है। इनमें कुल 329 कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। इन हॉटस्पॉट्स में 2,942 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों में 2,863 लोगों को पहले ही क्वारंटाइन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में 386 लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।

प्रदेश के 20 जनपदों में तब्लीगी जमात के 2,428 भारतीय व्यक्ति पाए गए हैं, जिन्हें इंगित किया गया है, जिनमें से 2,231 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार धारा 188 के अंतर्गत लॉकडाउन के उल्लंघन की 14,342 एफआईआर दर्ज करते हुए 45,483 लोगों को नामजद किया गया है। इसके साथ 35,569 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती भी की गई है। प्रदेश में अब तक लगभग 20,000 वाहनों को सीज किया गया है। 6 करोड़ से अधिक की धनराशि चालान से जमा हुई है। ईसी एक्ट के अंतर्गत हुई कार्रवाई के अनुसार 367 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।