लाइव टीवी

Delhi Elections 2020: ऐसी है अरविंद और सुनीता केजरीवाल की लव स्टोरी, नौकरी छोड़कर पति के लिए मांगे थे वोट

Updated Feb 11, 2020 | 12:06 IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की एक बार फिर दिल्ली में वापसी कर रही है। इस मौके पर जानिए अरविंद और सुनीता केजरीवाल की लव स्टोरी...

Loading ...
Arvind Kejriwal, Sunita Kejriwal
मुख्य बातें
  • अरविंद केजरीवाल की वाइफ सुनीता केजरीवाल ने भी अपने पति के लिए लोगों के बीच जाकर वोट मांगे थे।  
  • अरविंद केजरीवाल और सुनीता की शादी साल 1994 में हुई थीं।
  • सुनीता केजरीवाल ने साल 2016 में अपनी सर्विस से वीआरएस ले लिया था।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही हैं। अगर ये बढ़त जारी रही तो दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की वापसी तय है।इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की वाइफ सुनीता केजरीवाल ने भी अपने पति के लिए लोगों के बीच जाकर वोट मांगे थे।      

अरविंद केजरीवाल और सुनीता की शादी साल 1994 में हुई थीं। ये एक लव मैरिज थी। अरविंद केजरीवाल और सुनीता की पहली मुलाकात आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों की मिलना-जुलना बढ़ गया।   

अरविंद केजरीवाल ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने हां कह दी थी। शादी के बाद भी सुनीता केजरीवाल अपने पति के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही थी। उन्होंने राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यों में भी अरविंद केजरीवाल का साथ दिया था।  

छोड़ दी थी नौकरी 
सुनीता केजरीवाल ने साल 2016 में अपनी सर्विस से वीआरएस ले लिया था। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजस्व सेवा में बतौर ज्वाइंट कमिशनर के पद से साल 2006 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

अरविंद केजरीवाल के दो बच्चे- हर्षिता और पुलकित हैं। हर्षिता ने साल 2014 में 12वीं की परीक्षा में 96 फीसदी अंक हासिल किए थे।  इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के दोनों बच्चे ने सड़क पर जाकर पिता के लिए वोट मांगे हैं। 

अभी तक इतनी सीटों पर आगे आप 
अरविंद केजरीवाल की वाइफ सुनीत केजरीवाल की संपत्ति साल 2015 में 15 लाख रुपए से बढ़कर साल 2020 में 57 लाख रुपए हो गई है। अरविंद केजरीवाल के एफिडेविट के मुताबिक सुनीता केजरीवाल क रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिले हैं। इसके अलावा बाकी उनकी सेविंग है।  

खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में अभी तक खाता नहीं खुला है। अरविंद केजरीवाल 6,399 वोटों से आगे हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।