लाइव टीवी

Delhi violence Updates:मृतक संख्या बढ़कर 27 हुई,सुधर रहा है प्रभावित इलाकों का हाल,सीएम केजरीवाल ने लिया जायजा

Updated Feb 27, 2020 | 01:17 IST

Delhi violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर दिल्ली के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, एनएसए अजीत डोभाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया और लोगों से मिले।

Loading ...

नई दिल्‍ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। यहां वे हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों को लोगों से मिले और भरोसा दिया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने और दिल्ली में जनजीवन पटरी पर लौटाने में मदद करने की अपील की। दिल्ली हिंसा के संदर्भ में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने साफ कर दिया कि वौ मौतों के बढ़ते आंकड़ों का इंतजार नहीं कर सकती है। दिल्ली हिंसा से जुड़ी घटनाओं के अपडेट्स यहां जानें :-

  • दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव पूर्वोत्तर दिल्ली ने हिंसा प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया यहां इलाके के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।

  • कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है जिसमें लिखा है- "शाबाश, रजनीकांत। यह सही रास्ता है। यह अलग रास्ता नहीं है। यह एक पूरे समुदाय के लिए एक सही रास्ता है। हासन का ये ट्वीट सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत के बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली विरोध खुफिया विफलता का संकेत है।

  • जीटीबी असताल प्रशासन ने बताया है कि इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हुई है,अब दिल्ली में हुई मौतों का आंकड़ा 25 हो गया है।

  • दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास-पचास हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा: वरिष्ठ अधिकारी

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक के बाद गृह मंत्रालय से निकले हैं, इस बैठक में उन्होंने होम मिनिस्टर अमित शाह को सारी स्थिति बताई, बैठक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक भी बैठक में उपस्थित थे।

  • कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने जावडेकर से ट्वीट कर पूछा है- अगर सोनिया जी का दंगे रोकने और दोषियों को सजा देने का ब्यान दुर्भाग्यपूर्ण है तो क्या दिल्ली के सुनियोजित दंगे सौभाग्यपूर्ण हैं?

  • सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत का कहना है कि दिल्ली विरोध खुफिया विफलता का संकेत है। रजनीकांत कहते हैं, 'अगर यह खुफिया विफलता है, तो यह गृह मंत्रालय की विफलता भी है। मैं उन लोगों और राजनीतिक दलों की कड़ी निंदा करता हूं, जो चुनावी लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।'

  • दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या एलएनजेपी अस्पताल में 2 और मौतों के साथ 24 हो गई है-अथॉरिटीज

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं और वहां के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर इलाके की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली पहुंचे हैं उनके साथ डिप्टी सीएम सिसौदिया भी हैं, दोनों प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं।

  • दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए 011-22829334, 011-22829335 नंबर जारी किए हैं

  • दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि अब तक उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई घटनाओं के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 18 एफआईआर दर्ज की हैं और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूत हैं। आज कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली का दौरा करेंगे,गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम को लोगों के बीच भरोसा कायम करने के लिए हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहिए।'

  • टाइम्स नाउ से बातचीत में लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि उन्होंने भड़काऊ नारेबाजी पर रोक लगाई। उन्होंने कहा, 'जब मैं बाजार में पहुंचा तो वहां डर का माहौल था। सभी दुकानें मैंने खुलवाईं। कुछ लोग मेरे साथ चल रहे थे। वे लोग कौन थे, या वे संजय सिंह के लोग थे, इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। मैं संजय सिंह से जानना चाहता हूं कि उन्होंने यह वीडियो ट्वीट कर माहौल खराब करने की कोशिश क्यों की? उन्हें शिकायत थी तो वे पुलिस में जा सकते थे। लक्ष्मी नगर को जाफराबाद से जोड़ने की क्या जरूरत है। लक्ष्मी नगर में मंगलवार को दुकानें बंद हो गई थीं लेकिन मैं वहां गया और लोगों का डर दूर किया। इसके बाद वहां दुकानें खुलीं।'

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक बार दिल्ली की सड़कों पर है। डीसीपी दफ्तर में बैठक के बाद वो एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। अजीत डोभाल ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ रह रहे हैं। दिल्ली पुलिस मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है।                                                  
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर गुरुवार तक जवाब मांगा है। अदालत ने निर्देश दिया है कि भड़काऊ भाषण वाले वीडियो को देखकर कल तक जवाब दाखिल करे। इसके साथ ही अदालत ने गृहमंत्रालय को भी नोटिस जारी किया है। अदालत मे चार भड़काऊ वीडियो को खुद देखा और दिल्ली पुलिस से कहा कि वो उन्हें देखकर उचित आधार पर एफआईआर दर्ज करे।
  • दिल्ली हिंसा पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में एक और '1984' नहीं होने देंगे। दिल्ली हिंसा पर कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
     
  • दिल्ली हिंसा पर पीएम मोदी ने पहली बार बयान जारी किया।उन्होंने ट्वीट किया। दिल्ली के हालात पर नजर बनी हुई है। दिल्ली वासियों से शांति की अपील करता हूं। पुलिस और दूसरी एजेंसियां शांति कायम करने के लिए काम कर रही है। मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। जल्द से जल्द हालात सामान्य होना जरूरी है।
  • सोनिया गांधी ने कहा कि यह सरकार विपक्ष से बात नहीं करती है। अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में तमाम वैचारिक विरोध ेक बाद भी विपक्षी नेताओं से बातचीत होती थी।
  • सोनिया गांधी ने कहा कि समय रहते पैरा मिलिट्री पुलिस क्यों नहीं बुलाई गई। सरकार को यह बताना होगा कि हिंसा वाले इलाके में कितने पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल रही थी, केंद्र और दिल्ली दोनों सरकारें सो रही थींं। सच ये है कि 72 घंटे तक जानबूझकर कार्रवाई नहीं की गई। 
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आखिर पिछले रविवार को गृहमंत्री अमित शाह कहां थे। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूद रहना चाहिए था। लेकिन वो कहां रहे। 
  • दिल्ली के हालात पर गंभीर चिंता है। हिंसा की जो घटनाएं सामने आ रही हैं वो सोची समझी साजिश का परिणाम है। उन्होंने बिना नाम लिए कपिल मिश्रा के अल्टीमेटम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस की संवेदना है। गृह मंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं और उन्होंने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा।
  • अदालत ने पुलिस से सवाल करते हुए पूछा कि आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस ने वीडियो तक नहीं देखे। 
  • दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि क्या आप लोगों ने कपिल मिश्रा का वीडियो देखा था जवाब मिला कि नहीं। इस पर अदालत ने कहा कि राजधानी में हालात खराब हैं और आप लोग क्या करते रहे। बता दें कि अदालत में कपिल मिश्रा और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के वीडियो को भी दिखाया गया। 
  • दिल्ली हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस दंगे रोकने में नाकाम रही है। यहीं नहीं हिंसा में हिंदू और मुस्लिम दोनों प्रभाविक हो रहे हैं। दिल्ली के हालात बेहद डरावने हैं। दिल्ली सरकार बार बार कह रही है कि हालात पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए सेना बुलाया जाए। 
  • दिल्ली हिंसा में घायलों के बारे अगर कोई शख्स जानकारी चाहता है तो वो संबंधित अधिकारियों से संपर्क साध सकता है।
  • दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल को शहीद का दर्जा देने का फैसला किया है। इसके साथ ही उनके परिवार को 1 करोड़ की मदद के साथ उनकी पत्नी को नौकरी देने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में गृह राज्य मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने सीकर के बीजेपी एमपी को जानकारी दी है। बता दें कि पीड़ित रतन लाल का परिवार शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहा था। 
  • स्पेशल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर एस एन श्रीवास्तव और स्पेशल कमिश्नर पुलिस क्राइम सतीश गोलचा ने जाफराबाद इलाके का दौरा किया।                                                                                                                                                       
  • शाहीन बाग में बंद रास्ते पर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि फिलहाल माहौल सुनवाई के लिए ठीक नहीं है। मध्यस्थों ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। हाईकोर्ट का हवाला देकर सुनवाई से इंकार कर दिया। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट में हिंसा के मामले में 12.30 पर सुनवाई होगी।
  • दिल्ली के कुछ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों की हिंसा, उपद्रव व आगजनी की घटनाओं में भारी जान-माल की क्षति अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। केन्द्र व दिल्ली सरकार इसे पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराए व सभी लापरवाही व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, यह बीएसपी की मांग है।
  • दिल्ली हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने जा रही है। इस मामले की न्यायिक जांच के साथ साथ मृतकों के परिवार को हर्जाना देने के साथ साथ नेताओं के भड़काऊ बयान पर याचिका लगाई गई है। 
  • हिंसा प्रभावित इलाकों में से एक बाबरपुर में सुरक्षा बलों ने विश्वास बहाली के लिए फ्लैग मार्च किया। लोगों से अपील की जा रही है कि वो किसी के बहकावे में न आएं। 
  • गुरु तेग बहादुर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार गौतम ने कहा कि अस्पताल में कुल 189 को लाया गया था जो जख्मी हालत में थे। उनमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।                                                                                               
  •  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि  हालात को नियंत्रण में लाने के लिए सेना बुलाने की जरूरत है। इसके साथ ही हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू तत्काल लगाने की जरूरत है। वो रात भर हिंसा प्रभावित इलाकों में लोगों से बात की। दुख की बात है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हालात में सुधार नहीं है।                                                                                           
  • यह ताजा तस्वीरें उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की है। एनएसए अजीत डोभाल ने बीती रात हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इन इलाकों में करीब करीब शांति है, हालांकि कुछ इलाकों से आग लगाने की खबरें आई थीं।                                         
  • सीसीएस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ताजा हालात से रूबरू कराएंगे। इस बीच यह भी खबर है कि हालात को सामान्य बनाने की जिम्मेदारी डोभाल को दी जा सकती है। 
  • दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बुधवार की सुबह हिंसा भड़क गई। कुछ अज्ञात लोगों ने कबाड़ी बाजार में आग लगा दी। लेकिन अब माहौल शांत है।
  • पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रायोजित थी या किसी तरह की प्रतिक्रिया थी वो एक अलग मुद्दा है। लेकिन हिंसा को खत्म कराने की जिम्मेदारी सरकार की है। 
  •  गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा में घायल डीसीपी अमित शर्मा के परिवार से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। 
  • उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली में सीएए को लेकर भड़की हिंसा में हेड कॉन्‍सटेबल सहित मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 17 हो गई है।
  •  दिल्‍ली के उत्‍तर पूर्वी इलाके में हिंसा से उपजे हालात के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज अहम बैठक होने जा रही है।
  • दिल्‍ली के उत्‍तर-पूर्वी इलाके में हुए दंगों के बीच हिमाचाल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो लोग देश की संवैधानिक मर्यादाओं का आदर नहीं करते, उनके साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलना पड़ेगा। जो लोग नहीं बोलेंगे, उनके बारे में गहनता से विचार करने की जरूरत है।
  • सीएए के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले दो महीने से जारी प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में आज (बुधवार) को सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकारों ने पिछले दिनों शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से मुलाकात व बातचीत की थी। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। सुप्रीम कोर्ट में दिल्‍ली हिंसा को लेकर पुलिस को निर्देश देने की मांग करने वाली एक याचिका पर भी सुनवाई होनी है।
  • -दिल्‍ली मेट्रो ने पिंक लाइन पर जिन पांच मेट्रो स्‍टेशनों पर प्रवेश व निकास बंद किए थे, उन्‍हें खोल दिया गया है। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओरसे बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई और कहा गया कि सभी स्‍टेशनों पर सामान्‍य सेवा बहाल कर दी गई है।
  • जामिया मिलिया इस्‍लामिया अलम्नाइ एसोसिएशन और जामिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन का आह्वान यिका गया, जिसके बाद दिल्‍ली में हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और शांति बहाल करने की मांग को लेकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
  • सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ मध्‍यरात्रि 12 बजे से ही जुटने लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने तड़के करीब 3:30 बजे उन्‍हें वहां से हटाया। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार भी की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।