लाइव टीवी

Delhi temperature : ठंड से कंपकंपा रही दिल्ली, पड़ रही रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कहीं 1.7 तो कहीं 1.9 तापमान

Updated Dec 28, 2019 | 09:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi temperature : दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है।

Loading ...
Delhi cold
मुख्य बातें
  • शनिवार सुबह दिल्ली में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई जगह घना कोहरा भी दिखा।
  • शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।
  • उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले हफ्ते से गंभीर शीत लहर की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 6:10 बजे तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8.30 बजे सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1, लोधी रोड पर 1.7 और आया नगर 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 1.7 डिग्री रहेगा। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। 27 दिसंबर (कल) को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्‍ली में ऐसी हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है, जो पिछले 100 सालों से भी अधिक समय में दूसरी बार है। 

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना है। यहां पिछले दो सप्‍ताह से लगातार औसत अधिक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। इससे पहले 1997 में लगातार 17 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी, जब औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 में भी रहा।


इस बार दिसंबर में यहां औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर 31 तक इसके 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के अनुमान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। इससे पहले दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पड़ाडी राज्यों के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। 

अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े चार डिग्री कम रहने पर दिन को ठंडा माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े छह डिग्री कम रहने पर दिन को बेहद ठंडा माना जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।