लाइव टीवी

यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

Updated Feb 24, 2022 | 14:04 IST

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

Loading ...
यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद हालात काफी खराब हो गए हैं। यूक्रेन में कीव और खारकीव और क्रामात्रोंस्क शहर मे हालात खराब हैं। रूसी सेना के आक्रमण की निशानी धुएं के गुबार के तौर पर देखा जा रहा है। यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय की तरफ से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसके जरिए जानकारी और सहायता हासिल की जा सकती है। 

Phone: 1800118797 (Toll free)

+91-11-23012113

+91-11-23014104

+91-11-23017905

Fax: +91-11-23088124

Email: situationroom@mea.gov.in


इस तरह से काम कर रहा है कंट्रोल रूम

यूक्रेन पर रूस ने किया है हमला
बता दें कि रूस ने गुरुवार को सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस हमले में यूक्रेन ने अपने सात लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। रूस का कहना है कि वो नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा और ना ही यूक्रेन के किसी भूभाग पर कब्जा करेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर किसी देश ने हमला करने की हिमाकत की तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा जो इतिहास में दर्ज भी नहीं हुआ हो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।