लाइव टीवी

Sharad Tripathi Death News: बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, जूताकांड से था नाता

Updated Jul 01, 2021 | 09:51 IST

जूता कांड से सुर्खियों में आए बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspफेसबुक
बीजेपी के पूर्व सांसद थे शरद त्रिपाठी
मुख्य बातें
  • बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन
  • यूपी के संत कबीरनगर से बीजेपी के टिकट पर लड़े थे चुनाव
  • जूताकांड के बाद शरद त्रिपाठी चर्चा में आए

संतकबीरनगर के बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो करीब 50 वर्ष के थे। शरद त्रिपाठी लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद  उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन की जानकारी के बाद भाजपा के कई नेता और पूर्व सांसद के रिश्तेदार गुरुग्राम के लिए निकल गए।

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन
देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के बेटे शरद त्रिपाठी 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के मुताबिक शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था। शरद त्रिपाठी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों से जूझ रहे थे। 

पीएम मोदी ने जताई संवेदना


जूताकांड के बाद चर्चा में आए

हालात बिगड़ने पर सांसद डॉ.रमापति त्रिपाठी और पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया था। जिला उपाध्यक्ष के मुताबिक बुधवार की रात 11 बजे शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना यहां मिली। शरद त्रिपाठी उस समय चर्चा में आए जब जिला योजना समिति की बैठक में उनकी बीजेपी के विधायक से ही तू तू मैं मैं हो गई और उन्होंने विधायक पर चप्पलों की बौछार कर दी थी। उस घटना के बाद बीजेपी पर विपक्षी दल हमलावर भी हुए और कहा कि ये तो अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी का हाल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।