लाइव टीवी

BJP शुरू करेगी हर घर तिरंगा कार्यक्रम, इतने करोड़ लोगों तक पहुंचना है मकसद

vasundhara raje
Updated Jul 02, 2022 | 18:10 IST

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर वसुंधरा राजे ने कहा कि एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने के लिए देश को कैसे एकजुट किया जाए, इसपर चर्चा हुई।

Loading ...
vasundhara rajevasundhara raje
वसुंधरा राजे

हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को पार्टी की अधिकतम लोगों तक पहुंचने की योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हर घर तिरंगा जल्द ही कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

राजे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है आजादी का अमृत कार्यक्रम और इसे लोगों तक कैसे ले जाना है। इसके अलावा हर घर तिरंगा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह सबसे बड़ा अभियान होगा। हम इसे 20 करोड़ लोगों तक ले जाना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम में हर जगह भारतीयों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। राजे ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि गरीबों के कल्याण और मन की बात फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था और गरीबों का कल्याण फोकस का विषय होना चाहिए। प्रत्येक बूथ को 200 सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। हम व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करेंगे जिसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। हम चर्चा करेंगे कि मन की बात वार्ता कैसे फैलाई जाए, पन्ना प्रमुख कैसे तैयार किया जाए। 

पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के पार्टी के लक्ष्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमने चर्चा की कि अपने 30 करोड़ लाभार्थियों तक कैसे पहुंचे। यह भी तय किया गया कि हम जिस भी राज्य में बैठक करेंगे, उस राज्य के बारे में, वहां किए गए काम, किए जाने वाले काम के बारे में बयान देना होगा।

तेलंगाना के हैदराबाद में आज से बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।