लाइव टीवी

प्रधानमंत्री मोदी पर भी है कई विभागों का भार, जानें किस मंत्री के पास है कौन सा मंत्रालय, पूरी लिस्ट

Updated Jul 08, 2021 | 06:00 IST

Modi Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों में मंत्रालयों को बंटवारा कर दिया है। कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले गए हैं। यहां एक पेज पर जानें कि अब किसके पास कौनसा मंत्रालय है।

Loading ...
मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार
मुख्य बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है और उसका विस्तार किया है
  • कई नए मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं
  • कई मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव किया गया है

Full Ministers List: मोदी सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई है, जबकि 36 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। वहीं 7 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। बुधवार शाम को 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद रात तक सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय बांट दिए गए। कई मंत्रियों के मंत्रालय में फेरबदल भी किए गए हैं। 

यहां हम आपको बताएंगे कि किस मंत्री के पास कौन सा मंत्रालय है। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकेंगे: 

नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री के अलावा इन पर और भी प्रभार हैं, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री

नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री

डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री

अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री

स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री

पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा कपड़ा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री

प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री

नारायण राणे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री तथा आयुष मंत्री

मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री

रामचंद्र प्रसाद सिंह- इस्पात मंत्री

अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

पशुपति कुमार पारस: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री

किरण रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री

राज कुमार सिंह- बिजली मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

हरदीप पुरी सिंह- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री

मनसुख मांडविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री

महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री

परषोत्तम रूपाला- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

जी किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री

अनुराग ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

डॉ. जितेंद्र सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

श्रीपद नाइक- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

फग्गन सिंह कुलस्ते- इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।