लाइव टीवी

1947 जैसी स्थिति पैदा करने के लिए हो रहा है CAA विरोधी प्रदर्शन: गिरिराज सिंह

Updated Jan 28, 2020 | 15:51 IST

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि 1947 जैसी स्थिति पैदा करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Loading ...
शाहीन बाग प्रदर्शन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में जो विरोध-प्रदर्शन किए जा हैं, वो 1947 जैसी स्थितियों के निर्माण के लिए हैं, जब भारत का विभाजन हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टुकड़े-टुकड़े गैंग शाहीन बाग प्रदर्शन के पीछे हैं। सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित रूप से 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यदि कोई राज्य संसद द्वारा पारित कानून को लागू करने से इनकार करता है, तो क्या इस देश में लोकतंत्र बना रहेगा? कांग्रेस पार्टी, ममता बनर्जी और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है। वे शाहीन बाग को अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए मोहरे के रूप में उपयोग कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन 1947 के माहौल को बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि वे भारत को टुकड़ों में तोड़ना चाहते हैं।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग को अरविंद केजरीवाल का पूरा समर्थन है। अब तक उन्होंने कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी है, जिन्होंने जेएनयू में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' देशद्रोही नारे लगाए थे। केजरीवाल शारजील इमाम का समर्थन क्यों कर रहे हैं, जिन्होंने असम को भारत से अलग करने की बात की? केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह कन्हैया और खालिद के खिलाफ केस चलाने के आदेश देंगे या नहीं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।